ईश्वर की कृपा, राज्य सरकार का सपोर्ट व टीम RSSB के प्रयासों से मैंने आज तीन साल का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा किया।
हमने भर्तियों में जो भी सुधार किए वो आप युवाओं के पॉजिटिव, नेगेटिव फीडबैक के आधार पर ही किए।
आप सभी मित्रों और आलोचकों का बहुत बहुत आभार।
इसे सभी से शेयर करें।
पटवार भर्ती मे सतपाल 274.21 नम्बर लाकर ऑल राजस्थान मे 1st Rank 🏆 हासिल की है।
संघर्ष एक दिन आपको सफलता की मंजिल तक पहुंचा ही देता है...✅️
सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 मे फिजिकल मे बाहर हो गए...
सतपाल ने पटवार 2021 का एग्जाम दिया जिसमे नॉर्मलाइजेशन के कारण 2½ नम्बर से फाइनल मेरिट लिस्ट से बाहर हो गए...
Vdo 2021 मे 8 नम्बर से पीछे रह गए...
Ras 3 बार Mains Exam लिखा...असफलता मिली...
EO/RO मे कुछ नम्बर से पीछे रह गए...
सतपाल के पिताजी किसान है और परिवार मे पहली नौकरी वो भी 1st Rank से...भाई के संघर्ष और मेहनत के लिए एक बधाई तो बनती है। 🔥💯
धरम जी, जबसे स्कूलो, घर पर कुटाई बंद हुई है युवाओं के लिए हर छोटी बढ़ी बात अवसाद का कारण बन जाती है। पहले घर, स्कूल में अच्छी खासी धुलाई होती थी, तब सबको पता था कि सबकी धुलाई होती है। मेरी भी दोनों जगह कई बार धुलाई हुई। बचपन से ही विपरीत परिस्थितियों को झेलना स्ट्रांग बनाता है।
कहे मां अमृता सुनो, निज धर्म की आण।
सिर साटे रूंख रहे, तो भी सस्तो जाण।
प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले खेजड़ली के 363 वीर-वीरांगनाओं के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
#तेजा_दशमी#बाबा_रामदेव#खेजड़ली_बलिदान_दिवस
पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हम सब को अंदर तक झकझोर दिया है। पहलगाम कोई सीमावर्ती इलाका नहीं है बल्कि कश्मीर का अंदरूनी इलाका है जो पर्यटन के लिए मशहूर है। यहां तक पहुंचे आतंकी पर्यटकों को निशाना बनाकर देशभर में दहशत फैलाने के नापाक इरादे रखते हैं।
आतंकियों ने पत्नियों और बच्चों को अलग कर कोई रहम नहीं दिखाया बल्कि ऐसा इसलिए किया जिससे महिलाओं और बच्चों को उनके पति और पिता की उनकी आंखों के सामने मारने का जीवनभर का दुख और सदमा दे सकें।
हथियारों के बल पर निहत्थों को निशाना वाले समझ लें भारत देश कभी ऐसे कायराना हमलों से न डरा है और न ही डरेगा। ऐसे आतंकियों को हमारे सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब देंगे।