मन में यूँ ही श्रद्धा का भाव उपज रहा है। उनकी साधना,उनका तप नमन के योग्य है। सुखद यह भी है कि बंदर और मानुष एक ही पंक्ति में बैठ कर भोजन कर रहे हैं। समानता-असमानता के निरंतर चलते द्वंद और विमर्शों के बीच मानुष का बानरों की पंक्ति में बैठ कर भोजन करना मनमोह रहा है। है न सुन्दर?