#RapidActionForce के सभी शौर्य सपूतों व उनके परिजनों को RAF की 31वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं। देश में शांति व कानून की स्थापना तथा किसी भी प्रकार की आपदा से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में रैपिड एक्शन फोर्स का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।
#JaiHind
मेरी ज़िंदगी बर्बाद करदी कम्युनिस्टों ने
माँ गंदी, बाप गंदा , परिवार गंदा बस यही सिखाते थे
जब मैंने देखा मैं खराब बेटा बन गया, खराब पति बन गया तो मैंने सोचा खराब बाप नही बनूँगा : पीयूष मिश्र,अभिनेता
ब्रिटिश शासनकाल के इतिहास में भारतीयों पर बर्बर जुल्मों का सबसे काला अध्याय यदि कोई है, तो वह है - जलियांवाला बाग हत्याकांड। अंग्रेजों द्वारा मां भारती के आंसुओं से लिखे इस बर्बर नरसंहार में शहीद हुए सभी अमर शहीदों को मेरी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
#JallianwalaBaghMassacre
आज डूंगरपुर के म्याला गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान ज्ञानयज्ञ के कथावाचक संतों का आशीर्वाद लिया तथा ईश्वर की आराधना की। इस पावन अवसर पर कथा व्यास श्री उत्तम स्वामी जी महाराज व श्री अच्युतानंदन जी महाराज को वंदन कर उनका आशीष लिया।
#JaiJaiRajasthan
विकट परिस्थितियों में चट्टान की तरह डटे रहो। कई अपने पराये हो सकते हैं। ईश्वर में आस्था और खुद में लड़ने की क्षमता रखो, फिर तुम्हारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय।’
#JaiJaiRajasthan
ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद,
ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
रोशनी व उमंग के महोत्सव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी जी के आशीर्वाद से अंधकार पर प्रकाश की जीत के इस पर्व पर भारत का कोना-कोना उन्नति व खुशहाली की रोशनी से जगमग हो।
#HappyDiwali
सिवाना, बाड़मेर के रहने वाले स्कूली छात्र निखिल जांगिड़ ने सेंसर आधारित ऐसा उपकरण बनाया है, जो घरों में बढ़ रही चोरी की वारदातों को रोकने एवं बिजली के बिलों को कम करने में कारगर साबित हो रहा है। निखिल का यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाकई लाजवाब है।
#RisingRajasthan#RajasthanInnovates
आज जोधपुर एयरपोर्ट से बिलाड़ा यात्रा के दौरान जगह-जगह पर स्थानीय वासियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्ण आत्मीयता से स्वागत कर मुझे सम्मान दिया।
#JaiJaiRajasthan#Jodhpur#BJP4Rajasthan
भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। एक प्रखर वकील, अनुभवी सांसद एवं उत्कृष्ट मंत्री के रूप में स्व.जेटली जी ने राष्ट्र निर्माण में जो अभूतपूर्व योगदान दिया, उसे सदैव याद रखा जाएगा।
#ArunJaitley
क्षत्रियों की बात आती है तो मुझे बाबोसा भैरोंसिंह शेखावत जी का स्मरण हो उठता है, जिन्होंने समाज को नई दिशा देने का काम किया। गर्व है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री के रूप में मैं उनके सपनों को साकार करने में जुटी रही तथा राज्य को बीमारु से विकसित बनाने का प्रयास किया।
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरुवे नमः||
आप सभी प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
#SriGuruPurnima
अमरनाथ गुफा के समीप आई प्राकृतिक आपदा में श्रीगंगानगर के तीन लोगों के अलावा नागौर जिले के भी चार श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु का समाचार सुनकर आहत हुई। मैं बाबा अमरनाथ से समस्त दिवंगतों की आत्मा को शांति तथा परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं।
#Amarnath