"हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत अमेठी जनपद में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भारतीय राष्ट्रीय ध्वज निर्माण में जुटीं हैं।
"तिरंगे की हर सिलाई में महिलाओं का आत्मबल और आत्मनिर्भर भारत की झलक है।"
#HarGharTiranga#SHG#AzadiKaAmritMahotsav#TirangaWithPride
रक्षाबंधन पर्व की दृष्टिगत अमेठी जनपद की स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा भाईचारे व राष्ट्रप्रेम का संगम रचते हुए तिरंगे रंगों से सुसज्जित राखियाँ तैयार की जा रही हैं। यह पहल आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक गौरव और देशभक्ति का प्रतीक बन रही है।
"स्वयं सहायता समूहों की यह पहल, नारी उद्यमिता और राष्ट्रीय चेतना का सुंदर समन्वय है।"
आज दिनांक 09 जुलाई 2025 को विकासखंड सिंहपुर की रतवलिया मंझार वन भूमि में माननीय जनप्रतिनिधिगण, नोडल अधिकारी एवं जनपदीय अधिकारियों द्वारा वृहद वृक्षारोपण महा अभियान 2025 का शुभारंभ पौधरोपण कर किया गया। तत्पश्चात मा. राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी द्वारा छात्र-छात्राओं को पौधों का वितरण भी किया गया।
#एक_पेड़_मां_के_नाम
आज दिनांक 24 जून 2025 को विकास खंड भेटुआ की ग्राम पंचायत बैसारा में अग्नि पीड़ित मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का क्लस्टर में निर्माण कराए जाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया एवं उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
आज दिनांक 20.06.2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज दिनांक 19.06.2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज दिनांक 06 जून 2025 को प्रत्येक शुक्रवार की भांति जनपद के समस्त विकास खंडों की दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की समस्याओं को ग्राम में ही समाधान कराने के उद्देश्य से "ग्राम चौपाल" का आयोजन कराया गया।
आज दिनांक 30.05.2025 को कलेक्ट्रेट सभागार, अमेठी में आकांक्षात्मक विकास खंड जामों, जगदीशपुर एवं शुकुल बाजार के स्थलीय निरीक्षण हेतु शासन से नामित नोडल अधिकारीगण सुश्री नेहा जैन, विशेष सचिव, आईटी/प्रबंध निदेशक, यूपी डिस्कॉम एवं श्रीमती सान्या छाबड़ा, प्रबंध निदेशक, उ.प्र. पर्यटन निगम द्वारा निर्धारित इंडिकेटर पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
"सशक्त नारी, समृद्धि समाज"—जनपद अमेठी में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु दिनांक 29 मई 2025 को कार्यक्रम का आयोजन विकास खंडों में किया गया। स्वयं सहायता समूहों, बीसी/विद्युत सखी, मिस्त्री व मनरेगा श्रमिकों को सम्मानित किया गया तथा योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की प्रेरणा दी गई।
आज दिनांक 26 मई 2025 को मा० सांसद महोदय अमेठी, श्री किशोरी लाल जी द्वारा मा० जनप्रतिनिधियों के साथ विकास भवन सभागार में "जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा)" की समीक्षा बैठक जनपद के अधिकारियों के साथ की गई तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 22 मई 2025 को विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी, अमेठी द्वारा जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों की विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की गई तथा उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए गए।