Help! Help us decide how Cut the Rope will look in the future 🔮
Here's a 2-min survey: https://t.co/6iNtPEUjns (disclaimer: it might take you longer if you have trouble choosing between equally awesome options!)
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो निम्नानुसार हैं-
1. राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच हेतु केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को प्रकरण प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है।
2. मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी (लिंकिंग सहित) करने का निर्णय लिया गया है।
मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से राज्य शासन द्वारा किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा पूरा हो गया है। गौरतलब है कि धान खरीदी का यह वायदा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में भी शामिल रहा है।
3. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी परिवारों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय लिया है, इससे राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवार लाभन्वित होंगे और उन्हें आगामी 5 सालों तक राशन दुकानों से निःशुल्क चावल मिलेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जारी राशन कार्डों में जनवरी-2024 से आगामी 5 सालों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम-2012 के तहत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने का फैसला लिया गया है।
#chhattisgarh
#CabinetDecisions
आयुष विभाग से संचालित आयुर्वेदिक औषधालय में बुजुर्गों को बेहतर और अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सियान जतन योजना का संचालन प्रत्येक गुरुवार को किया जा रहा है। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का नि:शुल्क जांच व उपचार किया जा रहा है।
#ayurveda#siyanjatanclinic
शलभासन एक प्राचीन योग मुद्रा है, जिसका नाम शलभ और आसन दो शब्दों से मिलकर बना है। यह योगासन शुरुआती अभ्यासकर्ताओं के लिए काफी प्रभावी माना जाता है, जिसकी मदद से पीठ व रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बढ़ता और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
#IDY2023
अर्ध हलासन के अभ्यास से कमर और पीठ से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। नियमित अभ्यास करने से पेट और पीठ से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती हैं।
#IDY2023
#WorldTBDay आयुर्वेद में इसे 'राजयक्ष्मा' के रूप में उल्लेखित किया गया है। टी बी के लक्षणों के प्रति जागरूक रहें। उचित समय पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित चिकित्सा अवश्य लें। आयुर्वेद की औषधियां जैसे अश्वगंधा सितोपलादि चूर्ण टीबी के लक्षणों के शीघ्र उपचार हेतु अत्यंत लाभदायक है।
ब्राह्मी एक पौधा है जिसकी खेती आयुर्वेदिक दवाइयों की दुनिया में एक मुख्य फसल के तौर पर की जाती है।
ब्राह्मी का एक-एक हिस्सा औषधि के रूप में है। ब्राह्मी जड़ी-बूटी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह तनाव कम करने में सहायक है।
#Ayurveda@IASassociation@PDnand8@TS_SinghDeo
समस्त प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं..
आइये, इस राष्ट्रीय पावन पर्व पर प्रदेश के हर नागरिक के बेहतर स्वास्थ्य की मंगलकामना करें।
#republicday2023#RepublicDay
74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर डायरेक्टर आयुष श्री @Dayash23 की अध्यक्षता में आयुष विभाग अंतर्गत रायपुर स्थित कार्यालयों का ध्वजारोहण कार्यक्रम शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण उपरांत छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
#RepublicDay
'मतदाता पंजीकरण हुआ और आसान,
अब एक साल में मिलेंगे अवसर 4'
साथ ही, 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा कर सकेंगे अग्रिम आवेदन।
अधिक जानकारी के लिये लॉगिन करें https://t.co/Yhpum5VZiF पर या डाउनलोड करें 'वोटर हेल्पलाइन ऐप'।
#ECI#youngvoter