उत्तरप्रदेश आकर मन आनंद और प्रसन्नता से भर जाता है। यह देश का अग्रणी कृषि राज्य है, देश के कुल गेहूँ उत्पादन में लगभग 38 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है, जो इसकी कृषि समृद्धि और किसानों की मेहनत का परिचायक है।
आज माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय उपमुख्यमंत्री जी, माननीय कृषि मंत्री जी तथा माननीय ग्रामीण विकास मंत्री जी के साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया जाएगा।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा उत्तर प्रदेश में निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित
तेल विपणन कंपनियों इंडियनऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल (OMCs) की ओर से उपभोक्ताओं और आम जनता को आश्वस्त किया जाता है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर देखी जा रही स्थिति पूरी तरह से स्थानीय और अस्थायी है, जो कि कुछ क्षेत्रों में स्थानीय मांग-आपूर्ति के असंतुलन और बिक्री के बदलते पैटर्न के कारण पैदा हुई है।
विवरण: https://t.co/e8xSjmeapS
@PetroleumMin@IndianOilcl@IOCL_UP
🔷स्वदेशी PARAM Rudra श्रृंखला का विकास भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
🔷PARAM Rudra सुपरकंप्यूटर भारतीय हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का उपयोग कर विकसित किए गए हैं।
3/3
#PIBExplainer
🔷राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (#NSM) भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश को उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (HPC) क्षमताओं से सशक्त बनाना है।
🔷इस मिशन की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। इसका उद्देश्य सुपरकंप्यूटिंग के क्षेत्र में भारत की तकनीकी क्षमता को मजबूत करना है।
🔷मिशन अनुसंधान एवं विकास (R&D) को बढ़ावा देने के साथ-साथ वैज्ञानिक नवाचार को गति प्रदान करता है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़िए: https://t.co/aAiJrQZasw
1/3
🔷वर्ष 2015 में ₹4,500 करोड़ के परिव्यय के साथ शुरू किए गए राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत देशभर के प्रमुख संस्थानों में 38 सुपरकंप्यूटर स्थापित किए गए हैं।
🔷इन सुपरकंप्यूटरों की कुल कंप्यूटिंग क्षमता 47 पेटाफ्लॉप्स है।
🔷मिशन की एक प्रमुख उपलब्धि स्वदेशी PARAM Rudra श्रृंखला का विकास है। यह श्रृंखला भारतीय हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के उपयोग से विकसित की गई है।
🔷यह उपलब्धि उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (HPC) के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
2/3
25 जून 2015 को शुरू की गई तीन परिवर्तनकारी योजनाएं—अमृत, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और स्मार्ट सिटीज मिशन—किफायती आवास, बेहतर जल सुविधाओं और आधुनिक शहरी अवसंरचना के माध्यम से शहरों को अधिक रहने योग्य, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार बना रही हैं।
@MoHUA_India
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह कहते हुए दिखाया जा रहा है कि सभी को आधार कार्ड पर एक मुफ्त एयर कंडीशनर दिया जाएगा।
🔎 #PIBFactCheck :
❌ यह #AI जनरेटेड #फर्जी वीडियो है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
⚠️ कृपया सतर्क रहें। लुभावने कंटेंट के झांसे में न आएं और ऐसे संदेशों को फॉरवर्ड न करें।
▶️ केंद्र सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://t.co/kHZQdbBVyS पर विजिट करें।
🔰 केंद्र सरकार से संबंधित किसी भी संदिग्ध वीडियो अथवा जानकारी को @PIBFactCheck पर भेजें। वास्तविक जानकारी हम आप तक पहुंचाएंगे।
📲 व्हाट्सएप - +91 8799711259
📧 ईमेल - [email protected]@DDNewsHindi@MIB_Hindi@AIRNewsHindi
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर वाराणसी के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित
हब-एंड-स्पोक' अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
@MoCA_GoI@RamMNK
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत) को #PadmaShri पुरस्कार से सम्मानित किया
भारत के रंगमंच, टेलीविज़न और सिनेमा के सबसे सम्मानित एवं प्रिय अभिनेताओं में से एक। इन्होंने चार दशकों के लंबे कैरियर में अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता और उत्कृष्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए प्रसिद्धि प्राप्त की
#PeoplesPadma2026 #PadmaAwards2026 #PadmaAwards
@PadmaAwards
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सरदार इंदरजीत सिंह सिद्धू को #PadmaShri पुरस्कार से सम्मानित किया
एक प्रेरणादायक पूर्व आईपीएस अधिकारी, जिन्हें 'झाडू योद्धा' के नाम से व्यापक पहचान मिली। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद स्वयं को स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया।
#PeoplesPadma2026 #PadmaAwards2026 #PadmaAwards
@PadmaAwards
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रो. मंगला कपूर को #PadmaShri पुरस्कार से सम्मानित किया
ग्वालियर घराने में प्रशिक्षित ख्यातिप्राप्त भारतीय शास्त्रीय गायिका, संगीतशास्त्रज्ञ एवं शिक्षाविद्; प्रदर्शन, शिक्षा शास्त्र एवं शोध के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत में उल्लेखनीय योगदान दिया, संगीत पर पाँच पुस्तकों की रचना की
#PeoplesPadma2026 #PadmaAwards2026 #PadmaAwards
@PadmaAwards
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए भिकल्या लाडक्या धिंडा को #PadmaShri से सम्मानित किया।
प्रख्यात जनजातीय लोक संगीतकार और तारपा वादन के विशिष्ट कलाकार भिकल्या लाडक्या धिंडा महाराष्ट्र की वारली जनजाति से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन तारपा संगीत के संरक्षण और प्रसार के लिए समर्पित किया है।
#PeoplesPadma2026 #PadmaAwards2026 #PadmaAwards
@PadmaAwards
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अलका यागनिक को #PadmaBhushan से सम्मानित किया।
भारत की सबसे प्रख्यात पार्श्व गायिकाओं में से एक, जिन्होंने अपने उल्लेखनीय चार दशकों के करियर में कई भारतीय भाषाओं में हजारों गीत गाकर, राष्ट्र की संगीतमय विरासत पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
#PeoplesPadma2026 #PadmaAwards2026 #PadmaAwards
@PadmaAwards
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोक कार्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए शिबू सोरेन (मरणोपरांत) को #PadmaBhushan से सम्मानित किया।
भारत के प्रमुख आदिवासी जननेताओं में से एक, समाज सुधारक और झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार, श्रद्धापूर्वक "दिशोम गुरु' के रूप में प्रख्यात तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री अनेक बार सांसद और केंद्रीय कोयला मंत्री के रूप में भी सेवाएं दीं।
#PeoplesPadma2026 #PadmaAwards2026 #PadmaAwards
@PadmaAwards