दिल्ली पुलिस ने आज जंतर मंतर के पास जुटे लोगों को हटाने में पूरी ताक़त लगा दी .
एक पुलिस अधिकारी का बैज नहीं दिखा तो हम सबने सवाल किया अगर कुछ देर पहले तो बैज लगा था फिर अचानक बैज कहां चला गया ?
आरक्षण ख़त्म करने वाले AC में बैठकर ट्वीट कर रहे एक बार मैदान ऐसे स्कूलों में अपने इलिट क्लास के बच्चों को पढ़ाओ फिर सोचना हमारे बच्चे किस परिस्थिति में संघर्ष करके पढ़ाई कर रहे हैं।
आदिवासी क्षेत्र में यह मप्र के बड़वानी जिले का सरकारी प्राथमिक स्कूल है।
ऑफलाइन परीक्षाओं में #PaperLeak के सबूत भी मिल जाते थे ऑनलाइन परिक्षाओं में सभी छात्रों को पता रहेगा पेपर लीक हुआ है पर सबूत नहीं ढूँढ पाओगे, मध्यप्रदेश में पटवारी परीक्षा में फर्जीवाड़ा हुआ था और सबूत छात्रों से माँगे जा रहे थे
छात्र सिर्फ यही सबूत दे सकते हैं 👇
खीरा सब्सिडी कांड वाले IAS नरेश पाल गंगवार देश के नए शिक्षा सचिव बनाए गए !!
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिनों IAS नरेश पाल गंगवार की पत्नी, पुत्र और माता को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की योजना के तहत लगभग ₹1.16 करोड़ की सब्सिडी मिली। इससे गंगवार पर सवाल उठे, क्योंकि वह उस वक्त पशुपालन/डेयरी मंत्रालय में सचिव थे।
शिक्षा विभाग के दो अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने दिया इस्तीफा
ऑस्ट्रेलिया के ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी (ACT) की शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने अपने विभाग में भ्रष्टाचार के मामले के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।
जांच में पाया गया कि उनके विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने एक सरकारी स्कूल के पुनर्विकास से जुड़े ठेके में अनुचित हस्तक्षेप किया और एक विशेष संगठन को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि, जांच आयोग ने स्पष्ट किया कि यवेट बेरी स्वयं किसी भी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं थीं।
इसके बावजूद उन्होंने मंत्रिस्तरीय जवाबदेही के सिद्धांत का पालन करते हुए इस्तीफा दिया। उनका कहना था कि विभाग में हुई गंभीर प्रशासनिक चूक की नैतिक और राजनीतिक जिम्मेदारी मंत्री के रूप में उनकी भी है। वे विधायक के रूप में अपना कार्य जारी रखेंगी।
#EducationMinister #Australia #Resignation #TCNLive