राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो।
@GovindDotasra
मानवता की हद पार, राजस्थान फिर हुआ शर्मसार
इस कृत्य को देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते है कि राजस्थान में किसका ख़ौफ़ है .... माफियाओं का या कानून का ?
मुख्यमंत्री जी, यह बहुत ही दर्दनाक है, यह न केवल एक अपराध है, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। यह हैवानियत की सारी हदें पार कर गईं। यह सिर्फ प्रशासन की ही नाकामी नहीं है, बल्कि आपकी सरकार का वास्तविक आईना है।
क्या क्या सहेगा राजस्थान, पूछता है राजस्थान :-
. सरकार ने आंखों पर सत्ता की पट्टी बाँध रखी है या सच में कुछ दिखाई नहीं दे रहा?
. आख़िर यह माफिया राज कब तक चलता रहेगा?
. यह खुलेआम गुंडागर्दी किसकी शह पर हो रही हैं?
. आखिर क्यों पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है?
. माफियाओं को सत्ता में किसका संरक्षण प्राप्त है?
. क्या सरकार में इतनी हिम्मत है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर सके?
राजस्थान में न्याय नहीं देती सरकार
अपराधियों को संरक्षण देती है सरकार
@RajCMO@PMOIndia@BhajanlalBjp@narendramodi@RajPoliceHelp@PoliceRajasthan
मसूदा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सोहन सिंह चौहान जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को संबल दें।
सामाजिक क्रांति के जनक, समाज की दशा & दिशा बदलने वाले स्व. कर्नल साहब की जयंती पर उन्हें मैं सादर नमन, वंदन करता हूँ,
आपके त्याग, तप, समर्पण और बलिदान का यह समाज चिरकाल तक कृतज्ञ रहेगा।
#कर्नल_किरोडी_सिहं_बैंसला_अमर_रहे
गत रात्रि देवधाम देवमाली में आराध्य देवता भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन करने का शुभ अवसर मिला।
भगवान श्री देवनारायण जी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।
इस अवसर पर आयोजित सभा में उपस्थित हजारों की संख्या में भक्तगण एवं श्रद्धालुओ को संबोधित किया!
संसद में @RahulGandhi जी ने जब अग्निवीर से जुड़ा मुद्दा उठाया, तो रक्षामंत्री ने सदन में ही बड़ी सफाई से पल्ला झाड़ दिया।
राहुल जी ने जब वीर शहीदों के परिवार से मुलाकात की तो जो सच्चाई आई वह चौंकाने वाली है।
केंद्र सरकार ने अग्निवीरों को मिलने वाले मुआवजे को लेकर झूठ बोला, सदन व देश को गुमराह किया जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हमारे वीर शहीदों के परिवार का अपमान है।
मेरे पूज्य पिताजी स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें हृदय से नमन करता हूँ।
अपनी कर्मभूमि से उनका जुड़ाव, जनता से अपनेपन का रिश्ता एवं जनकल्याण के प्रति उनकी समर्पित कार्यशैली मेरे लिए मार्गदर्शक हैं।
उन्होंने जनहित को सर्वोपरि मानकर कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
उनके विचारों और आदर्शों का मैं सदैव अनुसरण करता रहूँगा।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
मेरे पूज्य पिताजी स्व. राजेश पायलट जी की जयंती पर सादर नमन।
धरातल से जुड़े रहकर उन्होंने जनभावना को समझा व लोगों के हृदय में अमिट छाप छोड़ी।
वो कहते थे कि “जिन कुर्सियों से नीतियां बनती है, उन पर किसान, गरीब और साधारण परिवार के लोग बैठेंगे, तभी देश का सही मायने में विकास होगा।”
राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव के छोटे भाई अभिमन्यु पूनियां जी को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी को आप जैसे समर्पित, ईमानदार, मेहनती, वफादार और प्रतिबद्ध नौजवान लोगों की जरूरत है। विजय भवः @AbhimanyuP00NIA