आज इस आवाज में दर्द है...
राजवीर सिंह चलकोई को हम सुनते रहे हैं। उनकी बोली में हमेशा एक खनक रहती है अल्हड़पन झलकता है। मैंने इस पूरे वीडियो में देखा कि वो बात कहीं भी नहीं है। क्यों?
क्योंकि हमारे आत्मसम्मान पर चोट ही हुई है
राज्यपाल महोदय ने एक आदेश जारी कर राजस्थान के सभी विश्वविद्यालयों में मराठी के केंद्र खोलने के लिए कह दिया है। दूसरी तरफ वर्षों से राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए संघर्ष कर रहे लोग अभी तक राजस्थान के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी के केंद्र नहीं खुलवा पाए हैं। स्कूलों में राजस्थानी की पढ़ाई शुरू नहीं करवा पाए हैं। राजस्थान की राजभाषा नहीं बनवा पाए हैं। पीड़ा तो है। सच्ची है। झलकेगी ही। छलकेगी ही।
राजस्थान वालों के चेहरे पर ऐसा जोरदार झापड़ मारा गया है, जिसका अहसास तो हुआ है लेकिन आत्म गौरव खो चुके लोग यह तय नहीं कर पा रहे कि रिएक्ट क्या करना है और कैसे करना है। इस पीड़ा को सभी सुनें और और सोचें कि हम अभागे लोग कहां खड़े हैं?
वीडियो साभार @republic
आज जोधपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान के लोकप्रिय मुख्य मंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा साहब का अभिनंदन किया। देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री जी के प्रस्तावित दौरे से नवनिर्मित एयरपोर्ट भवन का निरिक्षण किया।
राजस्थान उच्च न्यायालय की डिविजन बैंच ने ,S.I. भर्ती 2021 को एकलपीठ द्वारा रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा है जो स्वागत योग्य निर्णय है | S.I. भर्ती 2021 में हुई धांधली तथा पेपर लीक की वजह से लाखों मेहनतकश अभ्यर्थियों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने मेहनतकश अभ्यर्थियों के पक्ष में इस भर्ती को रद्द करवाने के लिए लंबा आंदोलन किया,बड़ी रैली भी राजधानी जयपुर में की और जब राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने S.I. भर्ती 2021 को रद्द करने का फैसला दिया तो राजस्थान की दोगली बीजेपी सरकार ने इस भर्ती को यथावत रखवाने का पुरजोर प्रयास किया मगर आज फिर से मेहनतकश अभ्यर्थियों की भावनाओ की कोर्ट में जीत हुई है |
यह गुजरात के जगप्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण का हज़ारवाँ वर्ष है और जन-मन की भावना को समझने वाले हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सोच के अनुरूप हम अपनी आस्था और संस्कृति को शीश नवाते हुए “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026” मना रहे हैं।
कायरतापूर्ण हमलों और कठोर परीक्षाओं के बाद भी इतिहास का साक्षी यह महाशिवालय आज भी आकाश को स्पर्श करता हुआ अक्षुण्ण खड़ा है। यह उद्घोष करता है कि भारत की आस्था शाश्वत है, और उसी आस्था की ऊर्जा से हमारी संस्कृति अविनाशी बनी हुई है।
सोमनाथ मंदिर केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान, आत्मबल और सनातन चेतना का अमिट प्रतीक है।
अस्मिता की नवचेतना से जागृत नए भारत के अनगिनत शिव मंदिरों में आज ओंकार जाप किया गया।मुझे भी जोधपुर स्थित जूना खेड़ापति मंदिर में पवित्र शिवलिंग के समक्ष ध्यान एवं ओंकार मंत्र उच्चारण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
शिव की कृपा से ही हमारी संस्कृति निर्विकार, अडिग और कालातीत है।
हर हर महादेव!
#SomnathSwabhimanParv
लूणी के पूर्व विधायक श्रीमान महेंद्र जी बिश्नोई को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई 💐
आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। गुरु महाराज जांभोजी आपको दीर्घायु प्रदान करें 🙏@Mahendra_Luni
@MahendraMunabao भाई साहब आपकी बात से मैं भी बिल्कुल सहमत हूं लेकिन अगर यह सोचकर कभी निर्णय नहीं लिया जाएगा तो यह पेपर लीक जैसी घिनौनी बीमारी कभी खत्म होगी ही नहीं 🙏