'12 साल विकास के, जनकल्याण के '
खाटूश्यामजीआनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुंदरपुरा में आधुनिक खाटूश्याम रेलवे स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति.रेल्वे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी,मंत्री श्री झाबर सिंह जी खर्रा, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधा नंद जी का अभिनंदन
@BJP4Rajasthan
सपनों को मिली नई उड़ान,
सुविधाओं को मिला नया विस्तार।
पिछले 12 वर्षों में मध्यम वर्ग के लिए आसान हुआ जीवन, बढ़े अवसर और मजबूत हुआ विश्वास। यही है सेवा, सुशासन और गरीब-मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण के 12 वर्ष। 🇮🇳
#12YearsOfSakshamMiddleClass
राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
प्रभु श्री देवनारायण भगवान की कृपा आप पर सदैव बनी रहे तथा आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्राप्त हो।
आपका जीवन सुख, समृद्धि और यश से परिपूर्ण रहे, ऐसी मंगलकामनाएँ।
@ombhadanabjp
9 जून 2024 भारतीय लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बन गया, जब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, आकांक्षाओं और विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान की।
उनके नेतृत्व में बीते एक दशक में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज भारत विश्व मंच पर जिस आत्मविश्वास और सामर्थ्य के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है, वह प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण का प्रतिफल है।
राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित इस यशस्वी नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन एवं साधुवाद। उनके नेतृत्व में विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहे।
@narendramodi@PMOIndia@BhajanlalBjp@NitinNabin@blsanthosh@BJP4India@BJP4Rajasthan
भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव हेतु श्रीमती अलका गुर्जर जी को उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
‼️ प्रदीप गुर्जर अजीतगढ़ ‼️
@alka_gurjar
भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव हेतु डॉ. सतीश पूनिया जी को उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
‼️ प्रदीप गुर्जर अजीतगढ़ ‼️
@DrSatishPoonia
माँ भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी व प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, 'स्वातंत्र्यवीर' विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ!
अंग्रेजों की असंख्य यातनाएं व काला पानी की सजा भी देश को स्वतंत्र कराने के उनके संकल्प को नहीं डिगा पाई। मातृभूमि की रक्षा में समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन देश की भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
राष्ट्र के सच्चे सेवक के चरणों में बारंबार प्रणाम!
12 वर्षों का विश्वास अपार,
मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त हुआ भारत हर बार।
जनसेवा के 12 साल,
मोदी जी का हर निर्णय बेमिसाल।
विश्व पटल पर सबसे लोकप्रिय जननेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को ‘प्रधानसेवक’ के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
26 मई 2014 से प्रारंभ हुई यह यात्रा राष्ट्रसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल क्रांति, मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा की प्रेरणादायी गाथा बन चुकी है।
प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास, आत्मगौरव और विकसित भारत के संकल्प के साथ नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करता रहे, यही कामना है।
8 मई 2026 , जयपुर सांय 5.30-7 .00 : भारतीय सेना के चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान द्वारा पुस्तक “ एक सैनिक की डायरी ( 1943-71) आनरेरी कैप्टेन मोहर सिंह बैंसला “ का लोकार्पण , अत्यंत गौरवपूर्ण ऐतिहासिक क्षण।
8 मई की शाम , ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर , जयपुर कैंट में स्थित सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में , एक भव्य आयोजन में जनरल अनिल चौहान के करकमलों द्वारा पुस्तक “ एक सैनिक की डायरी ( 1943-71 ) का लोकार्पण हुआ । यह पुस्तक हमारे ताऊजी यानी कर्नल बैंसला साहब के जेष्ठ भाई मोहर सिंह जी के संपूर्ण सैन्य सेवा की अवधि में लिखी गई डायरी पर आधारित है । डायरी की लेखनी , उनके सेना में भर्ती से शुरू होती है और सेवानिवृत्ति के समय तक की है। यह काल खंड भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण समय था और सैनिक मोहर सिंह के जीवन का भी।
डायरी में एक सैनिक ने
जो सैन्य जीवन जिया , उसको हमेशा के लिए अंकित कर दिया। डायरी में सैनिकों का उत्साह , साहस, बलिदान कर्तवनिष्ठा, समर्पण भाव , अनुशासन , हर परिस्थिति में देश के लिए पूरी तरह से समर्पित सैनिक का जज्बा दिखता है। इस तरह की , उस समय की किसी सिपाही की समय कालीन लेखनी शायद ही कोई और हो ।
सैनिक मोहर सिंह जी की डायरी उनके स्वर्गवास के बाद एक बक्से में रखी मिली(2011) ।इस से पहले परिवार को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
इस डायरी को एक पुस्तक का रूप देने में, मेरा योगदान एक सूत्रधार का रहा है ।
एक सैनिक की लेखनी का लोकार्पण चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ द्वारा हो , इस से बड़ा सम्मान किसी भी पूर्व दिवंगत सैनिक को , सामान्य परिस्थितियों में प्राप्त नहीं हो सकता । यह विशेष और अकल्पनीय आशीर्वाद हमारे पुरखों के प्रताप से ही प्राप्त हुआ है ।
“ अच्छी शिक्षा , अच्छा स्वास्थ्य
पढ़ी लिखी माँ और क़र्ज़ मुक्त समाज “
कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला
जहाँ अनुशासन है, वहीं सच्चा प्रशिक्षण है ।
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के एक बड़े राज्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी ने अजमेर में प्रशिक्षण शिविर के दौरान आम कार्यकर्ता की तरह पंक्ति में लग कर, अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया ।
ये सादगी, संस्कार और भाव ही अन्य कार्यकर्ताओं में परिवार का भाव जाग्रत करता है ।
गंगोत्री से गंगासागर तक, अब विकास का विश्वास
कमल खिला है, जन-जन का आशीर्वाद साथ है
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली इस ऐतिहासिक विजय पर समस्त देवतुल्य जनता एवं समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन
#VijayYatra#Bjp4India#ElectionResults2026 #ViksitBharat
मैं सभी सांसदों से कहूंगा...
आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...
देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है।
उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए।
ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी… देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा।
आइए… हम मिलकर आज इतिहास रचें। भारत की नारी को… देश की आधी आबादी को उसका हक दें।