Exposing a newborn baby to smoke as a traditional treatment is very dangerous, as it can increase the risk of lung infections.
Doctors and grok, please guide us. @grok
The BSP’s December 6 rally could be enormous.
It is being held at Lucknow’s Ambedkar Memorial Park, which covers 108 acres.
I recently delivered a lecture at a school with a truly sprawling 10-acre campus, complete with many buildings, playgrounds and every facility.
The rally venue is nearly 11 times larger. Imagine the scale of the gathering.
(Bahan ji @Mayawati’s photo was clicked by me.)
"A Shame for Bihar."
"Indian Govt should be ashamed."
Look at this village in Madhubani. It has no schools, hospitals or roads. The villagers use roads built by Nepal to vote in elections in India. Kids study in Nepalese schools.
Welcome to New India. 🇮🇳
The BJP-RSS has placed its cadres across Constitutional institutions. Collegium system was already flawed and biased; now, the RSS has taken it over completely.
इस घटना ने मणिपुर की घटना की याद दिला दी. नारी सम्मान की बड़ी बड़ी बातें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी वंदन, आदि सब दिखावा साबित हुआ. किस तरह के यह गुन्डे एक लड़की को दौड़ाकर पीट रहे हैं. किसी भी सरकार को कभी घमंड नहीं पालना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र में उसको भी एक दिन जाना है.जीवन और राजनीति में कुछ भी परमानेंट नहीं होता है. इन पर @DelhiPolice कड़ी कार्यवाही नहीं करती है तो माननीय सुप्रीम कोर्ट और देश की माननीय राष्ट्रपति जी इस पर संज्ञान ले कर कार्यवाही कराएँ और एक बेटी को न्याय दिलायें.
बहुजन समाज को उसके सामाजिक एवं राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर सशक्त बनाने वाले महानायक, बीएसपी, बामसेफ एवं DS-4 के संस्थापक, मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
मान्यवर साहब ने सामाजिक परिवर्तन और राजनीतिक सशक्तिकरण का जो ऐतिहासिक आंदोलन शुरू किया, वह आज भी करोड़ों शोषितों, वंचितों और उपेक्षितों के संघर्ष, स्वाभिमान एवं अधिकारों की लड़ाई को दिशा दे रहा है। उनके विचार, संघर्ष और मिशन सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।
#मान्यवर_कांशीराम_जी #BSP #जयभीम
#मिशन_2027
1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलतायें अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है।
2. यहाँ यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है।
3. वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनन्द के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है।
* जिसके बाद से श्री आकाश आनन्द के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका ख़ास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया ’एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है।
4. इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि श्री आकाश आनन्द के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई ज़िम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौक़ा दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव में श्री ईशान आनन्द ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मा. बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे।
5. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा।
6. इन्ही कुछ ज़रूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही श्री आकाश आनन्द के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको (श्री आकाश आनन्द) व इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द को तथा इनके पिता श्री आनन्द कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूँ। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूँ।
परम आदरणीय बहन जी,
आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं।
राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूँ।
पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही हैं। मैं साफ़ कर देना चाहता हूँ: मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ़ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है।
श्री अशोक सिद्धार्थ जी को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फ़ैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फ़ैसले के साथ खड़ा हूँ। रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी ज़िम्मेदारी है।
उस समय मैंने ख़ुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया। मेरी उस चुप्पी को ग़लत समझा गया, और अफ़वाहों को जगह मिली। अगर इससे आपको ठेस पहुँची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूँ।
मैं सिर्फ़ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूँ। विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूँगा।
बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता, और आपका नेतृत्व। यही मेरी राजनीति है।
जय भीम।
जय बसपा।
मुझे गर्व है कि मैं BSP का कार्यकर्ता हूँ और आदरणीय बहनजी के निर्देशन में मिशन और मूवमेंट के सिपाही की तरह काम कर रहा हूँ.बहनजी ने हमेशा बहुजन समाज के हित के बारे में ही सोंचा है और यही कारण रहा है की जब भी मौका मिला राज्य सभा और एमएलसी चुनाव में भेजने का तब गरीब बहुजन समाज के लोगों को राज्य सभा में सांसद और विधानसभा में एमएलसी बनाने का काम किया कभी भी उद्योगपतियों के इशारे पर या उद्योगपतियों को राज्यसभा में सांसद बनाकर नहीं भेजा.ना ही कभी धन्ना सेठों से चंदा लिया.हमें आदरणीय बहनजी पर गर्व है.
Alert 🚨 🚨
Debunking Castiest Propaganda!!!!
दलित महिलाओं को समाज में दोहरी मार झेलनी पड़ती है—
एक महिला होने के कारण और दूसरी दलित होने के कारण!
इसको intersectionality बोलते हैं:
लेकिन कुछ नफरती चिंटू बिना सामाजिक व्यवस्था और कानून को समझे, दिन-रात दलितों और OBC के खिलाफ जहर उगलने में लगे हैं।
संसद कानून यूं ही नहीं बना देती, आता-जाता कुछ नहीं है और चले हैं फर्जी दावों से नफरत फैलाने!
सच यह है कि सवर्ण समाज की महिलाओं को मुआवजा न मिलने की बात पूरी तरह फर्जी है। CrPC Section 357A के तहत हर वर्ग की रेप पीड़िता को न्यूनतम ₹3-4 लाख का मुआवजा कानूनी अधिकार के रूप में मिलता है।
वहीं 'SC/ST Act' के तहत ₹8.25 लाख तक का विशेष प्रावधान तब लागू होता है जब आरोपी गैर-दलित हो, और यह सुरक्षा व्यवस्था SC/ST समाज के पुरुषों पर हुए अपराधों पर भी लागू होती है।
दलित समाज के लिए कानूनी लड़ाई लड़ना आसान नहीं होता—अक्सर गवाह बदलवा दिए जाते हैं, प्रक्रिया सालों तक घसीटी जाती है, और लगातार सामाजिक दबाव व धमकियां दी जाती हैं।
वकीलों के भारी-भरकम खर्च और इस सामाजिक उत्पीड़न से बचाने के लिए कानून में यह अतिरिक्त आर्थिक सुरक्षा दी गई है।
इसे कोई 'विशेषाधिकार' या खैरात नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सुरक्षा कवच कहते हैं।
#SocialJustice #CasteReality #SCSTAct #WomenSafety #CrPC #IndianLaw #FactsMatter #Equality
#jouranlism #fringejournalism