@news24tvchannel Sorry dear your PAPA is not criminal he is a responsible govt servant
He may not do brutality with students
But his gang does
Beta gehun k saath dhun v pisstaa hai so please don't defame students protest
I think you are a student also
@puneetsinghlive Dear CJI PLEASE PUT BLACK CLOTHES ON MOUTH NO QUESTION NO ANSWER
ALL KNOW WHY WE PROTEST JUST GO TO SANSAD
NO QUESTION NO ANSWER ONLY BLACK CLOTHES TIE ON MOUTH
@MrMishra जा रे दल्ले बाकी समय तुझे पाकिस्तान और बांग्लादेशी हिंदुओं की चिंता रहती है जैसे तुझे बहन ब्याहने हो उन लोगों से अभी तेरी माँ के यार ने बोला होगा इतना बड़ा पोस्ट लिखने के लिए
ऐसा करने वाला एक का बेटा भी मर गया वो सिर्फ हिंदू नहीं ब्राह्मण भी था
@rudraksh3012 ब्लॉग तो ठीक बनाई पर ये क्यों नहीं सोच रहे हो कि ऐसा क्यों हो रहा है अब पहले तो नहीं होता था हर जगह इज्जत मिलती थी
प्यार दोगे प्यार मिलेगी अब तो जै श्री राम बोल के लांचिंग कर रहे हो तो वैसा ही मिलेगा साधारण सी बात
ईश्वर आल्हा तेरे नाम सब को सन्मति दे भगवान
जो समय से संवाद करे, वही सनातन है..
हमारे सांस्कृतिक इतिहास में यदि कोई ग्रंथ ऐसा है जिसने न केवल कथा के स्तर पर बल्कि विचार, दर्शन और नीति के स्तर पर भी युगों को दिशा दी है, तो वह महाभारत है।
●●
हम इसे अक्सर एक ग्रंथ, एक कथा, या “एक युद्ध की कहानी” के रूप में देखते हैं। लेकिन महाभारत कोई स्थिर रचना नहीं है। यह सदियों तक विकसित होती रही, नए-नए तथ्य, पात्र और दर्शन जुड़ते गए।
महाभारत का विकास तीन मुख्य चरणों में देखा जा सकता है
- जय संहिता
- भारत
- महाभारत
●●
सबसे प्रारंभिक रूपरेखा “जय संहिता” मानी जाती है। शायद यही वह मूल हिस्सा है जिसे इसके वास्तविक रचनाकार ने लिखा।
संभवतः इसकी प्रेरणा भरतवंशी राजा सुदास और अन्य 10 राजाओं के साथ हुए युद्ध से निकली हो, जिसका विवरण ऋग्वेद में मिलता है। जय संहिता का समय ईसा के 8-900 वर्ष के पहले का है। जय संहिता में मात्र 8,800 श्लोक थे।
समाज तब युद्धों, वंशीय संघर्षों और सत्ता के पुनर्गठन के दौर से गुजर रहा था। तो जय संहिता का स्वर भी उसी समाज की प्रतिध्वनि था।
यह कौरव-पांडव युद्ध, कृष्ण की रणनीति, और योद्धाओं की वीरता व पराक्रम की कथा थी। इस संक्षिप्त युद्धकाव्य में दार्शनिक, नैतिक या उपकथाएँ नहीं थीं।
●●
ईसा से लगभग 500 वर्ष पहले इसमें नए तत्व जुड़ने लगे। वह युद्ध-कथा से विमर्श प्रधान साहित्य बनती गई। नए श्लोक जुड़ने से इनकी संख्या लगभग 24,000 हो गई।
इसका नाम “भारत” हुआ। इसमें अब केवल युद्ध नहीं, बल्कि जीवन के धर्म, संबंधों की जटिलता, और कर्म के परिणामों पर भी विमर्श हुआ। इसी काल में नल-दमयंती, सावित्री- सत्यवान, और शकुंतला-दुष्यंत जैसी उपकथाएँ जोड़ी गईं।
ये कथाएँ समाज के भीतर स्त्री-पुरुष संबंध, सत्य, निष्ठा और प्रेम जैसे विषयों को भी छूती हैं। यही वह दौर था जब “राजधर्म”, “कर्मधर्म” और “धर्मसंकट” जैसे विचारों ने कथा में प्रवेश किया। इससे यह काव्य, केवल घटनाओं का विवरण नहीं रहा,
एक चिंतनशील ग्रंथ बन गया।
●●
कथा का आगे का विस्तार ईसा के बाद 4th शताब्दी तक विकसित हुआ। इसकी श्लोक-संख्या बढ़कर 1 लाख हो गई।
जो रूप हमारे पास है, उसमें 18 पर्व, भगवद्गीता, और असंख्य उपकथाएँ सम्मिलित हैं।
यह काल अत्यंत गतिशील था। बौद्ध, जैन और वैदिक परंपराएँ परस्पर संवाद कर रही थीं। तो महाभारत ने भी धर्म और मोक्ष जैसे आध्यात्मिक प्रश्नों को अपने भीतर समेटा।
भगवद्गीता, जो अब महाभारत की आत्मा समझी जा सकती है, इसी समय जुड़ी। जहाँ संवाद केवल अर्जुन और कृष्ण के बीच नहीं, बल्कि मानव और उसके कर्तव्य के बीच है। इसी के साथ “शांति पर्व” और “अनुशासन पर्व” जैसे अध्याय भी जुड़े, जिनमें धर्म, राज्य और नीति पर विवेचन हुआ।
नतीजतन महाभारत केवल एक युद्धकथा नहीं रही, बल्कि एक ऐसा ‘एन्साइक्लोपीडिया’ बन गई जिसमें समाज, राजनीति, नीति, धर्म, दार्शनिक चिंतन और मनोविज्ञान का विराट चित्र उपस्थित है।
●●
सवाल यह उठ सकता है कि किसी ग्रंथ के पुराने और नए अंशों की पहचान कैसे करें। आखिर वेद, पुराण हों या अन्य प्राचीन आख्यान, उनमें कई कालों की परतें हैं।
इसके कुछ प्रमुख संकेत हैं। भाषिक अंतर एक संकेत है - जैसे पुराने भागों में वैदिक संस्कृत और अनुष्टुप छंद का प्रयोग मिलता है, जबकि नए भागों में शास्त्रीय संस्कृत और छंदों की विविधता दिखती है।
कश्मीरी, मलयालम, बंगाली आदि संस्करणों में अंतर दिखता है, जिससे यह सिद्ध होता है कि ग्रंथ विभिन्न कालों में न केवल संशोधित और विस्तारित हुआ, बल्कि उसमें स्थानीय और क्षेत्रीय संशोधन भी किए जा रहे थे।
●●
जय संहिता जो किसी विजेता की वीरता और जीत का प्रचारक काव्य थी, भारत रूप में वह समाज की नैतिकता और मानव मूल्यों की कथा बनी। अंततः महाभारत के रूप में वह धर्म, नीति और दर्शन का महासागर बन जाता है।
दरअसल साहित्य कभी शून्य में उत्पन्न नहीं होता।
वह समय, समाज और परिस्थिति की उपज होता है। यह परिवर्तन केवल लेखक के दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि समय की आवश्यकता से होता है। जब-जब समाज ने धर्म, कर्म और नीति के गूढ़ प्रश्नों से जूझना शुरू किया, तब ग्रंथ ने भी उन प्रश्नों को अपने भीतर समेट लिया।
समय की धारा के साथ महाभारत बहता रहा, और हर युग का ज्ञान उसमें समाहित होता गया।
●●
और इसलिए महाभारत प्रासंगिक बनी हुई है।
नए युग से तादात्म्य बनाकर चलने वाली कोई भी विचारधारा,धर्म, साहित्य या वाद सदैव प्रासंगिक बना रहता है। जड़ और प्रतिगामी साहित्य, उनसे जुड़े विचार और वाद समाप्त हो जाते हैं। बात सनातन की हो, इस्लाम की..
वामपंथ या दक्षिणपंथ की, दास कैपिटल हो या मनुस्मृति की। अगर वह समाज और दौर के साथ खुद को एडजस्ट और अपडेट करता है, तो प्रगतिशील कहलाता है, प्रासंगिक रहता है।
वक्त और काल, प्रतिगामिता पर अड़े उस विचार..
उस साहित्य और उस खूंटे से बंधे लोगों को..
पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाता है। महाभारत इसलिए अमर रही, क्योंकि गतिशील रही।
●●
जो ‘सनातन’ के नाम पर देश को पाषाण युग में ले जाने का संकल्प लिए बैठे हैं, यह बात उन्हे गंभीरता से समझनी चाहिए। सनातन जड़ता नही, गतिशीलता है।
जो समय से संवाद करे..
वही सनातन है