अगर आज भी आप गांधी जी और गांधी जी के विचारों को नहीं समझ पाए, तो ये आपकी सोच है, और यही आपकी जाहिलियत का परिणाम है।
कि आप उस व्यक्ति को नकारते हो, जिसके विचारों ने दुनिया को अहिंसा और सत्य का रास्ता दिखाया।"
#महात्मा_गांधी#लालबहादुरशास्त्री
मंदिर तोड़े जा रहे हैं
शिवलिंग ध्वस्त किए जा रहे हैं
मूर्तियाँ खंडित की जा रही हैं
शंकराचार्य को रोका जा रहा है
साधु संतों को पटक पटक कर पीटा जा रहा है
रामायण, महाभारत को किससे कहानी बताया जा रहा है
पवनसुत हनुमान जी को पतंग बनाकर उड़ाया जा रहा है
हिंदू वाक़ई खतरे में है - ढोंगी BJP वालों से!
आजीवन संघर्ष,साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल, भारत की "लौह महिला", श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर शत शत नमन।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और उत्थान के लिए उन्होंने अपने साहस, दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व से अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान की।
उनका जीवन-पथ, उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
📍शक्ति स्थल
बीजेपी के अंदर बहुत सारे नेता हैं जो मोदी से नफ़रत करते हैं। मोदी से घृणा करते हैं।
बात तो कहीं है राहुल गांधी ने भाजपा के अंदर 3-4 भाजपा हैं। समय आने पर भाजपा ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी।
अखिलेश जी का खुला अल्टीमेटम -
आप हमारा पार्टी कार्यालय गिराओगे, गिरा दो ...
पर याद रहे समाजवादी पार्टी ने जो बडे बडे स्थान बनाए है ,
वहां पर कब्जा करके जो जो आपने (भाजपा) बनाया है...उसे जिस बुलडोजर से कार्यालय गिराएंगे हम उसी बुलडोजर को ढूंढकर हटवाने का काम करेंगे...
~• अखिलेश यादव 🚲
आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।
Wishing everyone a very Happy New Year!
डॉ.मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान न केवल आर्थिक सुधारों को गति दी, बल्कि अपने संयमित नेतृत्व से देश को नई दिशा दी।
उनके निधन की खबर भारतीय राजनीति में एक युग के अंत का प्रतीक है। उनकी सादगी और निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद किया जाएगा।
#ManmohanSingh
“अपने मूल्यों और सिद्धांतों से कभी समझौता न करें, भले ही इसके लिए आपको कठिन रास्ता अपनाना पड़े।"
-रतन टाटा
जीते जी जो किंवदंती बने…विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
दिल्ली की एक कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मृत्यु की घटना हृदयविदारक है। दिवंगत आत्माओं एवं शोकाकुल परिजनों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।
हाल ही में पटेल नगर में एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई थी। यह लापरवाही और अव्यवस्था की पराकाष्ठा है कि जो बच्चे दूर-दूर से यहां अपने सपने पूरे करने के लिए आते हैं, उनकी जिंदगी भी उनसे छिन रही है।
यह आपराधिक और गैर-जिम्मेदाराना है। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए और सबसे जरूरी है कि जिन इलाकों में प्रतियोगी छात्र रहते हैं, वहां से हर वो निर्माण, हर गतिविधि जो अवैध और जानलेवा है, उसे दुरुस्त करना चाहिए।
भारत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर मेरा शत्-शत् नमन।
उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा।