वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं साजा के पूर्व विधायक, बड़े भैया श्री रविंद्र चौबे जी को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ.
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखमय जीवन एवं दीर्घ सेवाकाल की कामना करता हूँ. @RChoubeyCG
शौर्य, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक, मेवाड़ शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर हम सभी उनका पावन स्मरण करते हैं.
महाराणा प्रताप, वीरता की वह प्रतिमूर्ति हैं जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए महलों का सुख त्याग कर घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन कभी विदेशी दासता स्वीकार नहीं की.
उनका जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहने और अपने सिद्धांतों के लिए लड़ने की प्रेरणा देता है.
बस्तर के कांकेर में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है.
दुर्घटना में शहीद होने वाले इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों को हम सब श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को हिम्मत दें.
साथ ही घायल कांस्टेबल को उचित इलाज मिले, जल्द स्वस्थ हों, ऐसी हम कामना करता हैं.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को समझना होगा कि नक्सलवाद के ख़त्म होने के राजनीतिक नारे से काम नहीं चलेगा.
नक्सली अपने पीछे आतंक के जो अवशेष छोड़ गए हैं, उनसे मुक्ति का भी अभियान छेड़ना पड़ेगा.
यह लड़ाई साझी है, लोकतंत्र विरोधी ताकतों का समूल नाश ही एकमात्र विकल्प है.
ये जो विशेष सत्र बुलाया गया था, ये महज़ उनके पाखंड और झूठ को अमल में लाने के लिए था और हम इसे बेनकाब करने की तैयारी में हैं.
महिला आरक्षण विधेयक, जो एक संवैधानिक संशोधन है, तीन साल पहले ही पारित हो चुका था. भाजपा सरकार ने इस आरक्षण को बेवजह लंबित रखा है.
अब महिला आरक्षण की आड़ में, वे जनगणना से पहले परिसीमन कराना चाहते थे, जिसका पूरे विपक्ष ने एकजुट होकर विरोध किया.
आज भी हम अपने संकल्प पर अडिग हैं ~ श्री @SachinPilot जी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं. @ashokgehlot51
।।जय परशुराम।।
भगवान विष्णु के छठवें अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ,
भगवान परशुराम सबका कल्याण करें।
आज रायपुर निवास पर गुरु घासीदास ब्लॉक एवं अवंतीबाई ब्लॉक के सभी मनोनीत वार्ड अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी ने सौजन्य मुलाकात की।
उन्हें मिले नये दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं 💐