पीएम आवास ग्रामीण: अब मकान निर्माण के लिए 125 मानव दिवस की मजदूरी मिलेगी
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के लाभार्थियों को अब मकान निर्माण के लिए 125 मानव दिवस की अकुशल मजदूरी मिलेगी। पहले मनरेगा के तहत इसके लिए क्षेत्रवार 90 या 95 मानव दिवस की मजदूरी का प्रावधान था। यानी अब लाभार्थियों को 30 से 35 मानव दिवस की अतिरिक्त मजदूरी मिलेगी।
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 के तहत सभी क्षेत्रों के लिए एकसमान प्रावधान किया गया है। यह राशि पीएम आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए मिलने वाली आर्थिक मदद के अतिरिक्त होगी।
इस बारे में ग्रामीण विकास विभाग के आर्थिक सलाहकार पीयूष श्रीवास्तव और संयुक्त सचिव (ग्रामीण रोजगार) रोहिणी भाजी भाकरे ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेजा है।
बंजर भूमि को हरित क्षेत्र में बदलने की अनूठी पहल!
धमतरी जिले की ग्राम पंचायत खिसोरा में वीबी जी राम जी योजना के तहत 7 एकड़ चारागाह भूमि पर 1,000 पौधों का रोपण किया गया है। इनमें 880 पौधे जीवित हैं। पौधों के संरक्षण और देखरेख की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूह को सौंपी गई है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण आजीविका को भी बढ़ावा दे रही है।
\#VBGGRAMG #GreenChhattisgarh #WomenEmpowerment #EnvironmentalConservation #RuralDevelopment
धमतरी जिले में बालिकाओं की गरिमा, सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों में बालिका शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 8 शौचालयों का निर्माण पूर्ण कर धमतरी जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। यह पहल बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#VBGGRAMG #Dhamtari #GirlsEducation #WomenEmpowerment #Chhattisgarh
संविधान के मूल्यों का सम्मान, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी का संकल्प!
संविधान दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के विभिन्न अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, युवाओं, स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
पोड़ी उपरोड़ा की ग्राम पंचायत तानाखार स्थित अमृत सरोवर परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने श्रमदान, साफ-सफाई एवं पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश दिया।
संविधान के प्रति जागरूकता के साथ प्रकृति और जल स्रोतों के संरक्षण की यह पहल जिम्मेदार नागरिकता एवं जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण है।
संविधान के आदर्शों का सम्मान, अधिकारों के प्रति जागरूकता और कर्तव्यों के पालन का संकल्प!
संविधान दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न अमृत सरोवर स्थलों एवं जिला पंचायत सभाकक्ष में गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
साथ ही जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में यह सराहनीय पहल है।
स्वावलंबी बस्तर अभियान से 5 लाख परिवारों को मिलेगा आजीविका का संबल
माननीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर ‘स्वावलंबी बस्तर अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। अगले 5 वर्षों में बस्तर संभाग के 7 जिलों की 1,885 ग्राम पंचायतों और 3,964 गांवों के 5 लाख परिवारों को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य है। कृषि, वनोपज, पशुपालन एवं लघु उद्योगों के माध्यम से परिवारों की मासिक आय ₹20 से ₹30 हजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
#RuralDevelopment #Chhattisgarh
हुनर से बदलती तस्वीर। 🧱
बीजापुर जिले की ग्राम पंचायत रानीबोदली में RSETI (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के माध्यम से 30 युवाओं ने एक महीने का राजमिस्त्री प्रशिक्षण पूरा किया। प्रशिक्षित युवाओं के हुनर का उपयोग प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के निर्माण कार्यों में होगा। इससे क्षेत्र में राजमिस्त्रियों की कमी दूर होगी और युवाओं को अपने ही गांव में रोज़गार मिलेगा।
#RSETI #PMAYG #SkillDevelopment #Chhattisgarh
🌸 हितेकसा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत, ग्रामीण महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान!
ग्राम पंचायत हितेकसा में नवनिर्मित सेनेटरी पैड निर्माण इकाई का प्रभारी सचिव श्री भुवनेश यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
#baloddistrict#महिला_सशक्तिकरण#आत्मनिर्भर_नारी#हितेकसा#Refresh
जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं और विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) परिवारों की आजीविका को मिल रहा नया आधार।
वीबी जी राम जी योजना के तहत 20 हजार के लक्ष्य के विरुद्ध 23 हजार से अधिक आजीविका डबरियों को स्वीकृति मिली है। मछली पालन, सिंचाई और सब्जी उत्पादन से बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता के अवसर।
@ChhattisgarhCMO@DPRChhattisgarh@MoRD_GoI@vijaysharmacg@SinhaTaran
छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर-चांपा की ग्राम पंचायत पचेड़ा में अमृत सरोवर के तट पर संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का वाचन तथा संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं मूल्यों पर चर्चा की गई।
इस पहल के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता, सामुदायिक जिम्मेदारी, जल संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, वीबी-जी राम जी के श्रमिकों, स्वयं सहायता समूहों की दीदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही, अमृत सरोवर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर सामूहिक श्रमदान भी किया गया।
#VBGRAMG #ViksitBharat_GRAMG #MoRD #RuralEmployment #GRAMG #125days_RozgarKiNayiGuarantee #125daysGuarantee_G_RAM_G #ViksitBharat_G_RAM_G #SchemesofRD #VB_GRAMG #ConstitutionDay #ConstitutionDay2026 #संविधान_दिवस
@ChouhanShivraj@OfficeofSSC@kamleshpassi67@PemmasaniOnX@PIB_India@MIB_India@kansalrohit69@AgriGoI@mygovindia@airnewsalerts@PMOIndia@Narendramodi@DDNational
वीबी-जी राम जी योजना के तहत 20 हजार के लक्ष्य के मुकाबले 23 हजार से अधिक आजीविका डबरियों को मंजूरी मिली। इससे महिलाओं और PVTG परिवारों को रोजगार व आय के नए अवसर मिलेंगे।
कोरबा जिले के जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत तानाखार के अमृत सरोवर परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं पंचायत कर्मियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही स्वच्छता की शपथ एवं पौधरोपण कर जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया
कोरिया जिले में संविधान दिवस के अवसर पर जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में अमृत सरोवर तटों पर ग्रामीणों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया। इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया गया। साथ ही जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं स्वच्छता की शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
जिला कबीरधाम के दूरस्थ ग्राम कमराखोल के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी अंधरुराम के नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त पक्के मकान ने उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का नया आधार दिया है। अब उनका अपना पक्का घर खुशियों, सुकून और बेहतर भविष्य का आशियाना बन गया है।
#PMAYG #RuralDevelopment #HousingForAll #Chhattisgarh
आज दिनांक 26नवंबर 2026को संविधान दिवस के अवसर पर जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कटेली में जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी की उपस्थिति में सरोवर स्थल में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं स्कूल के छात्र छात्राओं सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
धमतरी जिले के सभी अमृत सरोवरों में संविधान दिवस जनभागीदारी के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों, श्रमिकों एवं महिला स्व-सहायता समूहों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपनाने की शपथ ली। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान के प्रति जागरूकता, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया।
ग्राम पंचायत थनोद, जनपद पंचायत दुर्ग के अमृत सरोवर परिसर में 26 नवंबर को संविधान दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं पंचगणों ने भारतीय संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही ग्रामीणों ने संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
अमृत सरोवर के तट पर संविधान के मूल्यों का सम्मान।
जिला दुर्ग की ग्राम पंचायत देमार में संविधान दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने संविधान के आदर्शों एवं मूल कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
#SamvidhanDiwas#AmritSarovar#DurgaKrishna
संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर दिलाया संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश।
संविधान दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार के विभिन्न अमृत सरोवर स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया, और न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
#संविधानदिवस #ConstitutionDay #अमृतसरोवर