Men’s U18 Asia Cup 2026 में स्वर्णिम विजय और Women’s U18 Asia Cup 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश के हॉकी खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। हमें गर्व है कि मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी से पुरुष टीम में 6 और महिला टीम में 4 खिलाड़ी हिस्सा रहे।
राज्य की बेटी नौशीन नाज़ ने 12 गोल के साथ टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर बनकर खेल जगत के पटल पर देश का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया।
राज्य में प्रतिबद्धता के साथ खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय व आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था एवं सुविधाएं उपलब्ध हैं।
दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को पुन: एक बार हार्दिक बधाई!
#HockeyIndia
#IndiaKaGame
#U18AsiaCup2026
भारत में मध्यप्रदेश बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र...
आज इंदौर में 'Madhya Pradesh (India)-LAC Trade & Investment Forum 2026' में लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों के राजदूतों और उद्योगपतियों से संवाद किया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में मप्र से लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों को होने वाले निर्यात में 19% की वृद्धि हुई है, जिससे यह आंकड़ा 3,835 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
राज्य में हमारी सरकार ने पारदर्शी और उद्योग हितैषी नीतियां लागू की हैं। Ease of Doing Business के तहत हमने 'जन विश्वास अधिनियम' लागू कर 108 पुराने और जटिल नियमों को पूरी तरह समाप्त या पहले से सरल किया है।
#MP_RisingGlobally
मध्यप्रदेश अब वैश्विक निवेश का नया केंद्र बन रहा है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इन्दौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में 15 देशों के राजदूत, राजनयिक प्रतिनिधि, उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञ और निवेशक भाग लेंगे।
यह फोरम भारत और एलएसी देशों के बीच व्यापार, निवेश एवं औद्योगिक सहयोग के नए आयाम स्थापित करते हुए मध्यप्रदेश को वैश्विक अवसरों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।
🗓️6 जून, 2026
📍 इंदौर
@DrMohanYadav51@investindia@Industryminist1 #CMMadhyaPradesh #MP_RisingGlobally
'विश्व पर्यावरण दिवस' पर आज भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ पौधरोपण कर किया।
कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं को वर्ष 2024-25 के पुरस्कार प्रदान किए। सर्कुलर इकोनॉमी से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स और एप्को तथा इन्टैक द्वारा प्रदेश में संचालित 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन किया।
हमारी सरकार पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में 'सह-अस्तित्व' का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
#WorldEnvironmentDay
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश को दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
आज त्रिनेत्र-महाकालेश्वर मंदिर सहित महाकाल रुद्रसागर एकीकृत विकास क्षेत्र (MRIDA) की एआई आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली के लिए स्वर्ण (श्रेणी VI) तथा शहरी विकास एवं आवास विभाग की ‘ई-नगर पालिका में साइबर सुरक्षा व्यवस्था’ के लिए रजत पुरस्कार की घोषणा हुई है।
ये दोनों उपलब्धियां ई-गवर्नेंस, नवाचार और तकनीक आधारित जनसेवा के प्रति मप्र की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। इसमें योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई।
@ujjainmahakal@mpurbandeptt
डबल इंजन की सरकार है, तो विकास की रफ्तार भी दोगुनी है…
आज केंद्रीय मंत्रिमंडल के आर्थिक मामलों की समिति द्वारा मध्यप्रदेश में ₹4,415.60 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजना को स्वीकृति मिली है। इसके माध्यम से जनजातीय बाहुल्य जिले बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी के विकास की गति तेज होगी। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी का हृदय से आभार।
#CabinetDecisions
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना
गांवों, शहरों और राज्यों के बीच आवागमन होगा और अधिक सरल, सुरक्षित और सुगम
🚍इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, जबलपुर और रीवा में सिटी बसें होंगी शुरू
🚍#इंदौर संभाग से प्रारंभ होगा बसों का संचालन
@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh@mptransportdept@mpurbandeptt
#MadhyaPradesh #JansamparkMP
कौशल विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क के 3 प्रशिक्षणार्थियों को हंगरी में रोजगार मिला है।
यह प्रदेश के युवाओं के सामर्थ्य, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था और वैश्विक अवसरों से जुड़ाव का प्रमाण है।
कैबिनेट बैठक में आज स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 को स्वीकृति दी। इसके माध्यम से 48.32 लाख निजी संपत्ति धारक वैधानिक अधिकार पाकर मालिक बन जाएंगे।
बैठक में प्रदेश के चहुंमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कुल ₹21,485 करोड़ की स्वीकृति दी।
#CabinetMP