श्रीमती रेखा बाई द्वारा अपने कच्चे मकान को तोड़कर पक्का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना था। परंतु स्थानीय मोहल्ला वासियों द्वारा हितग्राही को उक्त कार्य नही किये जाने तथा लड़ाई झगड़े करने पर अमादा हो रहे थे। जिसकी शिकायत हितग्राही के द्वारा कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को की गई थी।
कलेक्टर सुश्री बाफना के निर्देश पर नगरपालिका पानखेडी (कालापीपल) द्वारा श्रीमती रेखा बाई लोहपिटा निवासी वार्ड क्रं. 05 के लोहपिटा मोहल्ला में शासन द्वारा स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया
RM 👉 https://t.co/aYd6GlhtqQ
#shajapur#शाजापुर
नगरपालिकाओं एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 की तैयारी के लिए संशोधित प्रक्रिया एवं समय सारणी जारी की गई हैं। जिसके अनुसार 15 जून 2026 अपरान्ह 3.00 बजे तक दावे-आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे।
#JansamparkMP#MadhyaPradesh#shajapur#शाजापुर
विद्युत विभाग द्वारा शाजापुर के उपभोक्ताओं को सूचित किया गया हैं कि 33 केवी न्यू धनलक्ष्मी फीडर ओर 11 न्यू कलेक्टर फीडर पर कार्य होने के कारण लालघाटी उपकेंद्र से निर्गमित 11 केवी जेल एवं 11 केवी इमरजेंसी फीडर 06 एवं 07 जून 2026 प्रात: 11.00 बजे तक बंद रहेगा
#Electricity#shajapur
मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा एवं सदस्य श्रीमती सोनम निनामा ने आज #शाजापुर कलेक्ट्रेट के स्वामी विवेकानंद सभा कक्ष में बाल अधिकार संबंधी प्रकरणो की समीक्षा की।
RM : https://t.co/cyaM4vszmz
#JansamparkMP#MadhyaPradesh#shajapur#शाजापुर
कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर अध्यक्ष श्री आनंद कुमार तिवारी के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती नमिता बौरासी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
#shajapur
जिला शिक्षा केन्द्र शाजापुर की ओर से समस्त छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से विशेष अपील है कि जिन विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं है वह प्रत्येक शनिवार को संबंधित मेगा दिवस स्थल पर पहुंच कर अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनवायें।
#EducationForAll#MadhyaPradesh#shajapur#शाजापुर
आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए गत दिवस ग्राम उगली में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) शाजापुर एवं कृषि विभाग शाजापुर द्वारा एक दिवसीय 'खरीफ फसलों की उन्नत तैयारी एवं प्रबंधन' पर कृषक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
#JansamparkMP#MadhyaPradesh#shajapur
'विश्व पर्यावरण दिवस' पर आज भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ पौधरोपण कर किया।
कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं को वर्ष 2024-25 के पुरस्कार प्रदान किए। सर्कुलर इकोनॉमी से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स और एप्को तथा इन्टैक द्वारा प्रदेश में संचालित 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन किया।
हमारी सरकार पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में 'सह-अस्तित्व' का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
#WorldEnvironmentDay
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश को दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
आज त्रिनेत्र-महाकालेश्वर मंदिर सहित महाकाल रुद्रसागर एकीकृत विकास क्षेत्र (MRIDA) की एआई आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली के लिए स्वर्ण (श्रेणी VI) तथा शहरी विकास एवं आवास विभाग की ‘ई-नगर पालिका में साइबर सुरक्षा व्यवस्था’ के लिए रजत पुरस्कार की घोषणा हुई है।
ये दोनों उपलब्धियां ई-गवर्नेंस, नवाचार और तकनीक आधारित जनसेवा के प्रति मप्र की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। इसमें योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई।
@ujjainmahakal@mpurbandeptt