यशस्वी प्रधानमंत्री जी, इसी लाल किले की प्राचीर से 12 वर्ष पूर्व आपने बैंक मित्रों को 5000 रू की राशि प्रदान करने की घोषणा की थी, हम लोग आज तक इंतजार कर रहे है। कृपया हम गरीबो का भी ध्यान रखे हम बैंकिंग सुविधाओं को सुचारु रूप से दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रो मे पहुंचाते है।
जय हिंद!
राष्ट्रगौरव के पावन दिन स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
देश की आन-बान-शान के लिए अपना बलिदान देने वाले, भारतभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ अर्पित करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण नमन 🙏🏻
जय हिंद 🇮🇳
नर हो, न निराश करो मन को
कुछ काम करो, कुछ काम करो
जग में रह कर कुछ नाम करो...
काव्य के क्षेत्र में अपनी लेखनी से राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने वाले एवं पद्मभूषण से अलंकृत भारतीय साहित्य जगत के अनमोल रत्न मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
#MaithiliSharanGupt
"बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु ही नहीं, हमारी धरोहर भी है"
आइये आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर हम सभी बाघों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें तथा जनमानस में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं।
#InternationalTigerDay
मिसाइलमैन के नाम से विख्यात, भूतपूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ० ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
सम्पूर्ण भारत आपके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है।
#APJAbdulKalam
कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मनों को खदेड़ने वाले सभी वीर जवानों को कोटिशः नमन तथा सभी को कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारतीय सेना के जवानों की अद्भुत वीरता, अदम्य शौर्य एवं अपरिमित पराक्रम पर प्रत्येक भारतवासी को गर्व है।
जय हिंद!
#kargilvijaydiwas
देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर जी के पावन #श्रावण_मास के द्वितीय सोमवार की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ!
भगवान आशुतोष उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि व शांति प्रदान करें।
#ॐ_नमः_शिवायः