145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'नए भारत के शिल्पी' और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
‘Nation First’ के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन 'विकसित भारत' के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है। आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व यशस्वी जीवन प्रदान करें।
#HappyBdayPMModi
आपको उमंग, उत्साह और रंगों के पावन पर्व ‘होली’ की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में उत्तरोत्तर उन्नति, समृद्धि और संपन्नता के नए रंग भर दे तथा आप सभी का जीवन सुख, शांति और खुशियों से परिपूर्ण रहे ।
#Holi#happyholi2026
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मा. सदस्य श्री पवन सिंह चौहान जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ....
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें ।
@pawanschauhan07
परम पूज्य पिता जी श्रद्धेय कुंवर सुदर्शन सिंह जादौन जी की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित दो-दिवसीय स्मृति कार्यक्रम में माननीय जल शक्ति मंत्री,श्री @swatantrabjp जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन....
मेरे स्वर्गीय पूज्य बाबूजी, परम श्रद्धेय कुंवर सुदर्शन सिंह जादौन जी की आठवीं पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनके द्वारा दिए गए संस्कार, नैतिक मूल्य और जीवन दृष्टि आज भी हमें समाज सेवा एवं कर्तव्य पथ पर प्रेरित करती है।
शत-शत नमन।
आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी वित्त राज्यमंत्री और महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र से सांसद व भाजपा उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी से आत्मीय भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें उनके नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
#BhartiyaJantaParty
भारत सरकार के माननीय वित्त राज्यमंत्री और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री पंकज चौधरी जी को भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
@mppchaudhary
युवा, ऊर्जावान एवं कर्मठ नेता श्री नितिन नबीन जी इनको भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।
भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी, दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
उनका जीवन और विचार सशक्त, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत की प्रेरणा बने रहेंगे।
#SardarVallabhbhaiPatel
भाजपा उत्तर प्रदेश के माननीय महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।
@idharampalsingh
प्रो. रघुराज किशोर तिवारी जी (रीवा, मध्य प्रदेश) को वर्ष 2025-26 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी जी (इंदौर, मध्य प्रदेश) को राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में पुनर्निर्वाचित होने पर हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ।