@CMOfficeUP@DM_MIRZAPUR@dpromirzapur
जब शासन ने बोल रखा है कि पंचायत सहायक के जॉब पर कार्य करने दीजिए पंचायत सहायक को तो क्यों सीनियर अधिकारी अपने से उच्च अधिकारी का पालन नहीं कर रहे हैं, बिना आदेश के स्व गणना के लिए पंचायत सहायक को आतंकवाद के तरह क्यों प्रताड़ित किया जा रहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार पंचायत सहायकों की आवाज़ को अनसुना करना बंद करे।
लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर से आए पंचायत सहायक अपने हक़, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मानदेय बढ़ाने, सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान, नौकरी की सुरक्षा और अपनी अन्य जायज़ मांगों को लेकर वे लगातार आंदोलनरत हैं।
सबसे दर्दनाक तस्वीर यह है कि भारी बारिश और तपती दोपहर में हमारी बहनें पेड़ों के नीचे तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर हैं। रात होने के बाद भी उनका संघर्ष नहीं थमता। अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने के लिए उन्हें ईको गार्डन के अंदर कैंडल मार्च निकालना पड़ रहा है। दूसरी तरफ प्रशासन उनकी समस्याएँ सुनने के बजाय उन्हें वहाँ से हटाने पर आमादा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी याद रखें, बारिश में भीगते हुए और अंधेरी रात में मोमबत्तियाँ लेकर न्याय मांग रहे पंचायत सहायकों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
अगर जल्द ही पंचायत सहायकों की जायज़ मांगों पर ठोस और सम्मानजनक फैसला नहीं लिया गया, तो मैं स्वयं लखनऊ के ईको गार्डन पहुँचकर पंचायत सहायकों के बीच बैठूँगा। जरूरत पड़ी तो उनके साथ वहीं दिन-रात रहूंगा भी।
बारिश हो, तपती दोपहर हो या अंधेरी रात, अपने हक़ के लिए संघर्ष कर रही हमारी बहन-बेटियों को अकेला नहीं छोड़ेंगे।
@UPGovt आंदोलनकारियों को हटाने की कोशिश बंद करे, उनकी मांगें सुने और तत्काल समाधान निकाले।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल! जय संविधान!
#पंचायत_सहायक_का_मानदेय_बढ़ाओ
#पंचायत_सहायक_नियमित_करो
पंचायत सहायक ₹6,000 के मानदेय में अपने परिवार का सहारा बना हुआ है।
महंगाई बढ़ती गई, लेकिन हमारा मानदेय नहीं बढ़ा।
जिम्मेदारियां कम नहीं हुईं, बल्कि लगातार बढ़ती गईं।
हम एहसान नहीं, अपनी मेहनत का सम्मान मांग रहे हैं।
पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाओ। 🙏
#पंचायत_सहायक_संघर्ष https://t.co/bPAs8nL8SE
#पंचायत_सहायक_संघर्ष@CMOfficeUP
6 हजार में दम नहीं, 30 हजार से कम नहीं
वर्तमान सरकार के द्वारा लगाए गए पौधा जो पंचायत सहायक हैं उसको सीचना भूल गई है सरकार, जिसका रैंक देखा जाए तो IAS,PCS पद पर तैनात अधिकारी जी के बराबर हम सबका 10TH,12TH का पर्सेंटेज हैं ।