गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत टोकी, विकासखंड मनावर में जल जीवन मिशन अंतर्गत जल अर्पण दिवस मनाया गया। टंकी, सम्पवेल, नल कनेक्शनों का पूजन कर जल संरक्षण की शपथ दिलाई तथा नल जल रैली निकाली गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
*आज 2 अक्टूबर विशेष ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायत पिपलियाभान में हुआ जिसमें पीएचई विभाग उपयंत्री सुमित निगवाल,बी.सी हरिराम पटेल उपस्थित हुए.। इसी दौरान विभाग द्वारा हरघर जल सर्टिफिकेट, वीडियो एवं हस्तांतरण से सम्बंधित चर्चा की गई है।
आज 2 अक्टूबर विशेष ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायत तलवाड़ा ग्राम तलवाड़ा में हुआ जिसमें पीएचई विभाग सहायक यंत्री महोदय , उपयंत्री, बीसी, टेक्नीशियन एवं अन्य विभाग उपस्थित रहे। इसी दौरान विभाग द्वारा हरघर जल सर्टिफिकेट, वीडियो एवं हस्तांतरण से सम्बंधित चर्चा की गई है।
आज दिनांक 02-10-2026 को कुक्षी विकासखंड के ग्राम
कापसी में जलअर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन, जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के महत्व ,जल का महत्व, जल जागरूकता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
आज दिनांक 02-10-2026 को डही विकासखंड के ग्राम
नरझली में जलअर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन, जल जागरूकता एवं कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के महत्व के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड सरदारपुर द्वारा विभिन्न ग्रामों में जनसंवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई।
*सरदारपुर (धार )मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम टांडा खेड़ा विकासखंड सरदारपुर जिला धार में जल संवर्धन एवं संरक्षण को लेकर सेवा संकल्प अभियान के निमित्त शपथ दिलवाई गई!*