आज दिनांक 01/07/26 को संस्था में "वृक्षारोपण अभियान" के अन्तर्गत अपर पुलिस महानिदेशक श्री विजय सिंह मीना के द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं महोदय की उपस्थिति में संस्था के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण ने भी वृक्षारोपण किया।
@Uppolice@UPPoliceTrgHQ@Dr_brauppa
आज दिनांक 23/06/2026 को संस्था में अपर पुलिस महानिदेशक श्री विजय सिंह मीना के द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस रैंकर कोर्स का उद्घाटन किया गया, जिसमें संस्था के समस्त वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
@UPPoliceTrgHQ@Dr_brauppa
दिनांक 21/06/2026 को संस्था में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक श्री विजय सिंह मीना की उपस्थिति में संस्था के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण द्वारा योगाभ्यास किया गया ।
@Uppolice@UPPoliceTrgHQ@Dr_brauppa
आज संस्था में निरीक्षक ना०पु० श्री गजेन्द्र राय एवं श्री बृजेश कुमार पाण्डेय को माननीय मुख्यमंत्री उ०प्र० द्वारा जारी महाकुम्भ सेवा मेडल अपर पुलिस महानिदेशक श्री विजय सिंह मीना के द्वारा प्रदान कर बधाई दी गयी, जिसमें संस्था के समस्त पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे ।
@UPPoliceTrgHQ
आज दिनांक 24/03/2026 को संस्था के पुलिस उपाधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह के अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर अपर पुलिस महानिदेशक श्री विजय सिंह मीना के द्वारा पदोन्नति चिन्ह लगाकर बधाई दी गयी, जिसमें संस्था के समस्त पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे ।
@Uppolice@UPPoliceTrgHQ
संस्था में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक श्री विजय सिंह मीणा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं संस्था में नियुक्त समस्त अधिकारी / कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण को शपथ दिलाई गई।
#77thRepublicDay@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
संस्था में विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम के द्वारा विधि विज्ञान विषय पर प्रशिक्षुओं को ग्राउंड पर प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं से भी प्रेक्टिकल कराया गया।
@Uppolice@UPPoliceTrgHQ
आज संस्था में SDRF टीम के द्वारा ग्राउंड पर डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक महोदय एवं अंतःकक्ष प्रभारी मौजूद रहे।
@Uppolice@UPPoliceTrgHQ
आज संस्था में प्रधानाचार्य / अपर पुलिस महानिदेशक श्री विजय सिंह मीना के द्वारा संस्था परिसर में स्थित नवनिर्मित हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया, जिसमें संस्था के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए ।
@Uppolice@UPPoliceTrgHQ
आज संस्था में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर“Run For Unity”कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रमुख श्री विजय सिंह मीना की उपस्थिति में किया गया,जिसमें संस्था के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण ने प्रतिभाग किया।
#EktaDiwas#RunForUnity@UPPoliceTrgHQ@Uppolice
संस्था में अपर पुलिस महानिदेशक श्री विजय सिंह मीना के द्वारा संस्था परिसर में स्थित नवनिर्मित कैंटीन का शुभारंभ किया गया, जिसमें संस्था के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण सम्मिलित हुए ।
@Uppolice@UPPoliceTrgHQ
संस्था में पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्री राजीव सभरवाल के द्वारा परेड ग्राउंड, नवनिर्मित अन्तःकक्ष भवन, प्रशिक्षु छात्रावास, भोजनालय का निरीक्षण एवं राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक किया गया, जिसमें ADG श्री विजय सिंह मीना एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
@Uppolice@UPPoliceTrgHQ
आज संस्था में अपर पुलिस महानिदेशक श्री विजय सिंह मीना द्वारा नवनिर्मित अन्तःकक्ष भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया गया एवं समस्त नवनिर्मित कक्षाओं का निरीक्षण किया, जिसमें संस्था के समस्त अधिकारी,कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण उपस्थित रहे।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ@Dr_brauppa
संस्था में अपर पुलिस महानिदेशक श्री विजय सिंह मीना की अध्यक्षता में प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं का मासिक सम्मेलन कराया गया, जिसमें संस्था के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण प्रतिभाग किए ।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ@Dr_brauppa
आज संस्था में पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश यादव के द्वारा संस्था के नवनिर्मित अन्तःकक्ष भवन व भवन की कक्षाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें अन्तःकक्ष प्रभारी एवं समस्त कम्प्यूटर ऑपरेटर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
कल दिनांक 29/08/2025 को संस्था में नवागन्तुक अपर पुलिस महानिदेशक श्री विजय सिंह मीना के आगमन करने पर गार्द द्वारा सलामी दी गई एवं संस्था के पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश यादव व समस्त अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया ।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
आज संस्था में एडीजी श्री जय नारायण सिंह के एडीजी उ०प्र० पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ स्थानांतरण होने पर संस्था के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मान प्रदान किया गया,जिसमें संस्था के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ@Dr_brauppa
संस्था में अपर पुलिस महानिदेशक श्री जय नारायण सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं का मासिक सम्मेलन कराया गया, जिसमें संस्था के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण सम्मिलित हुए।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ@Dr_brauppa
PTC सीतापुर के प्रांगण में स्थित मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । अपर पुलिस महानिदेशक श्री जय नारायण सिंह ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी ।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
आज संस्था में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक श्री जय नारायण सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया,जिसमें संस्था के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे एवं संस्था में नियुक्त समस्त अधिकारी,कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण को शपथ दिलाई गई।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ