एनटीटी शिक्षक स्थानांतरण की लिस्ट नहीं आने से बढ़ी बेचैनी
शिक्षा विभाग द्वारा कम्प्यूटर , द्वितीय श्रेणी हो या व्याख्यता शिक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी किए जाने के बाद अब एनटीटी शिक्षकों में बेचैनी और बढ़ गई है एनटीटी स्थानांतरण सूची अब तक जारी नहीं होने से हजारों शिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा अन्य संवर्गों के स्थानांतरण लगातार किए जा रहे हैं और अब कम्प्यूटर अनुदेशकों की सूची भी जारी हो चुकी है, लेकिन एनटीटी शिक्षकों की लंबे समय से प्रतीक्षित स्थानांतरण सूची लंबित है। इससे शिक्षकों में निराशा और असंतोष बढ़ता जा रहा है।
टीएसपी में 2012 से एनटीटी शिक्षक लगे हुए हैं उनका भी एक बार भी स्थानांतरण नहीं हुआ
कई एनटीटी शिक्षक वर्षों से अपने गृह जिले से दूर सेवाएं दे रहे हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों, बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वे स्थानांतरण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि समय पर स्थानांतरण नहीं होने से उन्हें मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिक्षक प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग से मांग की है कि एनटीटी शिक्षकों की सेवा नियमों और संवर्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनकी स्थानांतरण सूची भी शीघ्र जारी की जाए। उनका कहना है कि जब अन्य संवर्गों के स्थानांतरण पूरे किए जा रहे हैं, तो एनटीटी शिक्षकों की अनदेखी उचित नहीं है।
एनटीटी शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थानांतरण सूची जारी नहीं की गई तो शिक्षकों में शिक्षा विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है नहीं तो जल्द शिक्षा विभाग के खिलाफ धरना दिया जायेगा विभाग से पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया अपनाते हुए शीघ्र स्थानांतरण आदेश जारी किए जाएं
@BhajanlalBjp@RajCMO@madandilawar
कल मेरे Tweets की भी सारी जिम्मेदारी आप सभी के कन्धों पर रहेगी । क्यूंकि CGL Pre पास अभ्यर्थी यहाँ समय कम दे पायेंगे अन्यथा मुख्य परीक्षा सिर्फ नाम की होगी। लेकिन इतना tweet करना की ऊपर तक बात पहुच जाए।
SSC ज़वाब दो...
#SSC_सुधार_करो#SSC_जवाब_दो#SSCCGL2024