आज IAS टीना डाबी ने बाड़मेर ज़िला कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। टीना डाबी कुछ लोगों की नज़रों में इसलिए अखरती हैं क्योंकि
वह देश के तीसरे सबसे बड़े ज़िले जैसलमेर की कलेक्टर रह चुकीं हैं और
अब वह देश के पांचवें सबसे बड़े ज़िले बाड़मेर की कलेक्टर बन गईं हैं।
राजस्थान जैसे राज्य में इतने बड़े भूभाग वाले ज़िलों की ज़िम्मेदारी मिलना टीना डाबी के लिए बेहतरीन अवसर है।