Freelance Social Worker, Son of Farmer, We fight for our Fundamental rights, I respect preamble of Indian Constitution, Nature and Humanity First, Jai Bheem
सिर्फ 1 महीने में ₹30,000 का फोन कबाड़ बन गया!
7 मई 2026 को एक लड़की ने करीब ₹30,000 का Motorola Edge 70 खरीदा था। लेकिन सिर्फ एक महीने के अंदर ही फोन हैंग होने लगा और टचस्क्रीन ने काम करना बंद कर दिया।
13 जून को वह Motorola सर्विस सेंटर पहुंची। पहले उसे बताया गया कि यह सॉफ्टवेयर की समस्या है।
फिर फोन रिपेयर के लिए जमा करने को कहा गया। लेकिन अगले ही दिन कहा गया कि रिपेयर की जरूरत नहीं है, यह सिर्फ एक बग था।
हैरानी की बात तो तब हुई जब फोन वापस मिलने के कुछ घंटों बाद ही डिस्प्ले ब्लिंक करने लगी, कैमरे के अंदर धुंध दिखाई देने लगी और फोन पूरी तरह बंद हो गया।
जब लड़की दोबारा सर्विस सेंटर पहुंची तो उसकी मदद करने के बजाय उस पर ही आरोप लगा दिया गया कि उसने खुद फोन में पानी डाला है।
अब सवाल यह है कि आखिर कोई व्यक्ति एक महीने पहले खरीदे गए ₹30,000 के फोन में जानबूझकर पानी क्यों डालेगा?
अगर फोन पहले से खराब नहीं था तो सर्विस सेंटर से लौटने के कुछ घंटों बाद अचानक इतनी गंभीर समस्याएं कैसे आ गईं?
यदि ग्राहक के बताए अनुसार घटनाक्रम सही है, तो कंपनी और सर्विस सेंटर को इस मामले की निष्पक्ष जांच करके ग्राहक को उचित समाधान देना चाहिए।
आखिर ग्राहक ने नया फोन खरीदा था, परेशानी नहीं।
भाजपा का यही चाल, चरित्र और चेहरा- “राम राम जपना, राम का माल अपना। है।”
अहंकार में डूबी भाजपा और नरेंद्र मोदी याद रखे- राम की लाठी में आवाज़ नहीं होती, मगर वो लाठी जब चलती है, तो न्याय भरपूर करती है।
इक सूखे दरिया में अपना घर बनवा कर बैठे हैं
उस पर भी हैरत दरिया ने सबकी छतें डुबा ली है।
हमने जंगल काटे है आपदा नहीं कहना इसको
सैलाबों का आना केवल कुदरत की रखवाली है।
ख्वाब के चक्कर में पूरी दुनिया बंजर कर डाली है उस पर भी ये चिंता है कि और एक कमरा खाली है...
श्रीराम मंदिर अयोध्या में दान में मिले रूपये में करोड़ों रूपये चोरी के संगीन आरोप लग रहे हैं, हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं पूरे देश में चर्चा है !
लेकिन नेता प्रतिपक्ष का देश के इतने बड़े मुद्दे पर न बोलना भी एक बड़ी बात है, मामला देश के करोडो लोगों की आस्था का है, पता नही कैसे सलाहकार है राहुल गाँधी और कांग्रेस के पास जो इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी चुप्पी साधे रहने को बोल रहे हैं !
🇮🇳 मेरठ की बेटी पारुल चौधरी ने रचा इतिहास! 🇮🇳
फ़्रांस में आयोजित निकाइया मीटिंग (World Athletics Continental Tour) में उत्तर प्रदेश के मेरठ की धाविका पारुल चौधरी ने महिला 5000 मीटर दौड़ में 15:04.26 मिनट का समय निकालकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया और भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।
पारुल ने अपना पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड 15:10.35 से बेहतर करते हुए लगभग 6 सेकंड का सुधार किया और प्रतियोगिता में शानदार दूसरा स्थान हासिल किया। यह प्रदर्शन इस सीज़न में एशिया का तीसरा सबसे तेज़ समय भी है।
गांव की मिट्टी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची पारुल चौधरी आज लाखों युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सपनों की उड़ान के लिए संसाधनों से ज्यादा हौसलों की जरूरत होती है।
मेरठ और पूरे उत्तर प्रदेश को अपनी इस बेटी पर गर्व है। पारुल चौधरी ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारतीय एथलेटिक्स का भविष्य उज्ज्वल हाथों में है।
बहुत-बहुत बधाई पारुल चौधरी! आपकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
#ParulChaudhary #NationalRecord #IndianAthletics #Meerut #UttarPradesh #PrideOfIndia #5000m
बहन जी ने अपने समय में बहुत संघर्ष किया परिणमस्वरूप समाज ने बहन जी को 4 बार CM बनाया।अब बहन जी के आराम का समय है अब उनके कारवां को चन्द्रशेखर आज़ाद और आज़ाद समाज पार्टी आगे बढ़ रही है है। बहुजन समाज का संकल्प है आजाद समाज पार्टी ही विकल्प है..बहुजन एकता जिंदाबाद।
कर्नाटक के राज्यपाल माननीय श्री थावरचंद गहलोत से भीम आर्मी जय भीम राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल के आदेशानुसार कौर कमेटी सदस्य श्री सुरेश चौहान की शिष्टाचार भेंट हुई दलित पिछड़े अल्पसंख्यक आदिवासी वर्गो पर कर्नाटक मे बढ़ रहे अत्याचार पर गहनता से जांच एवम संज्ञान लेने हेतु
तृणमूल के भगोड़ों को बीजेपी ने छोटी गंगा बोलकर नाले में कुदा दिया।
जिस नेशनलिस्ट सिटीजेन्स पार्टी का कोई नाम नहीं जानता, तृणमूल वालों ने कहा कि हम उसी में विलीन हो जाएंगे।
अब नेशनलिस्ट सिटीजेन्स पार्टी कह रही है कि इनको अपनी पार्टी में लेंगे तो बदनामी होगी।
बीजेपी आधा दर्जन से ज्यादा पार्टियों और दर्जनों नेताओं को लील गई लेकिन क्षेत्रीय पार्टियां और उनके नेता यह समझने को तैयार नहीं हैं।
RSS पर करारा हमला।
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने मोहन भागवत को पत्र लिखकर RSS के कानूनी दर्जे, रजिस्ट्रेशन, फंडिंग, आय-व्यय और संपत्तियों को सार्वजनिक करने की मांग की है।
मोहन भागवत इसे राजनीति से प्रेरित बताकर नहीं बच सकते हैं। RSS को कानून का पालन तो करना ही होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ़्ते होने वाले G7 समिट से पहले जिनेवा पहुँच गए हैं, जहाँ ईरान के साथ उनका नया एग्रीमेंट सबसे अहम होगा।
जिनीवा एयरपोर्ट से, वह फ्रांस के एवियन-लेस-बेन्स जाएँगे, जो अल्पाइन रिज़ॉर्ट है जहाँ इस साल का समिट हो रहा है।
आज वे G7 के होस्ट, फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों से आमने-सामने मिलेंगे, जिनके साथ पिछले दस सालों में उनके रिश्ते उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं।