भारतीय जहाज़ जो दुबई से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहा था, उसको ईरानी नौसेना ने अपने क़ब्ज़े में ले लिया है!
प्रधानमंत्री जी का मुँह खुलेगा या मुँह सिर्फ़ झाल मुड़ी खाने के लिए खुलेगा?
बंगाल चुनाव के न्यूज़ देखते ही पेट में भूख लग जाता हो। हर जगह झालमुढ़ी और मछली वाला ही कवरेज होता।
भर दिन हिंदू मुस्लिम के लड़ाई वाला न्यूज़ से तो कई गुना अच्छा बा ये वाला एंगल। ऐसे ही लागल रहह भाई लोग🙏🏻
आज जनगणना-𝟐𝟎𝟐𝟕 की स्व-गणना प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण पूर्ण किया। इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक सुश्री रंजिता जी सहित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संसद में व्यक्तव्य देते समय देश के माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी को इतनी तो न्यूनतम जानकारी होनी चाहिए कि वर्ण-व्यवस्था में बँटे भारतीय समाज में जाति के नाम पर मकान ही नहीं बल्कि मोहल्ले टोले, इलाके और संपूर्ण गांव भी होते है। देश के अधिकांश राज्यों में असंख्य गांवों के नाम ही जातिसूचक है।
यूपी-बिहार एवं समाजवादी धारा के क्षेत्रीय दलों और उनके नेताओं को बदनाम करने से पहले गृह मंत्री को देश की राजधानी दिल्ली का दौरा करना चाहिए क्योंकि दिल्ली में ग्रेड-𝟏 (𝐀-𝐆𝐫𝐚𝐝𝐞) इलाकों या सबसे पॉश आवासीय कॉलोनियों स्थित विशालकाय महलनुमा कोठी-बंगलों की 𝐍𝐚𝐦𝐞 𝐏𝐥𝐚𝐭𝐞𝐬 और मकान के नाम पर बड़े-बड़े 𝐅𝐚𝐧𝐜𝐲, 𝐒𝐭𝐲𝐥𝐢𝐬𝐡 𝐃𝐞𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐫 𝐅𝐨𝐧𝐭𝐬 में लिपटी मकान मालिकों की बड़ी-बड़ी जातियां इतरा रही होती है या दूसरों को चिढ़ा रही होती है। क्या ये जाति के नाम पर मकान हुए या नहीं?
गरीब, दलित और पिछड़ों क्षेत्रों का उपहास करने वाले जाति अपने मकान के नाम में ही नहीं बल्कि अपनी कंपनी और व्यापारिक प्रतिष्ठान के नाम तक में भी घुसा देते है। यही इस देश का यथार्थ है।
गृहमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि सरकार अपने वादेनुसार जातिगत जनगणना करवाएगी अथवा नहीं? #TejashwiYadav #CasteCensus
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम' की नैतिक ढाल लेकर पूर्व में पारित महिला आरक्षण बिल को लागू किए बिना उसमें संशोधन तथा परिसीमन के बहाने संविधान और संघीय ढांचे को कमजोर करने के उद्देश्य से आहुत “विशेष संसद सत्र” से पहले INDIA गठबंधन की सर्वदलीय बैठक में शामिल हुआ।
हम महिला आरक्षण के पक्षधर है। महिलाओं की आधी आबादी को 33% नहीं बल्कि 50% आरक्षण देना चाहिए लेकिन इस आरक्षण के अंदर SC/ST और OBC की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण होना चाहिए यानि आरक्षित वर्गों की महिलाओं के लिए भी सीटें अनिवार्य रूप से आरक्षित होनी चाहिए।
#india #TejashwiYadav #RJD #Bihar
भारत के मौजूदा मुफ्ती-ए-आज़म (ग्रैंड मुफ्ती), देश के प्रमुख सूफी विद्वान, मरकज नॉलेज सिटी के चांसलर, ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल उलमा के महासचिव, मुस्लिम धर्म गुरु हज़रत शेख अबूबकर अहमद कंथापुरम के कोड़िकोड, केरलम में दीदार कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
अनेक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हज़रत शेख अबू बकर अहमद साहब शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, सामुदायिक सद्भाव और अंतरधार्मिक संवाद के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी तक़रीर बहुलवादी समाज में संयम, सहिष्णुता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर जोर देती हैं।
ये देश भर के लाखों मुसलमानों को धार्मिक मार्गदर्शन और नेतृत्व प्रदान कर समकालीन भारत में इस्लामी विचार और व्यवहार को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यमन में 34 वर्षीय भारतीय नर्स निमिशा प्रिया की फाँसी रुकवाने में फरिश्ते की भूमिका निभा वो पूरे भारत में मशहूर हुए थे।
जॉर्डन के रॉयल इस्लामिक स्ट्रेटेजिक स्टडीज सेंटर द्वारा प्रकाशित 500 सर्वाधिक प्रभावशाली मुसलमानों की सूची में उन्हें लगातार कई वर्षों तक स्थान दिया गया है।
मेरे पिता और हमारे आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @laluprasadrjd जी भी लगातार इनसे दुआ प्राप्त करते रहे है।
“गैस भराने जाओ तो पुलिस मारती है…
ठेकेदार मारा है
जेब में एक पैसा नहीं है …
10 दिन से खाना नहीं खाये हैं पेट भर…”
ये पीड़ाएँ महामानव के कान तक नहीं जाती!
कल ली बजा रहे थे और नृत्य का लुत्फ़ उठा रहे थे !
Addressed a public meeting in Perambra assembly constituency in support of CPI(M) candidate Mr. T.P. Ramakrishnan (LDF Convenor).
The Left Democratic Front government in Keralam is committed to focus on social welfare, infrastructural development, public sector strengthening and promoting a model of inclusive, development-oriented governance.
बैनर नीचे कर दो, नहीं तो हमेशा के लिए बेरोजगार रह जाओगे!
यही शब्द थे देश के सबसे बड़े सूबे के मुखिया के जो छात्र 8 वर्षों से #प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती की मांग कर रहे है,उनकी समस्या सुनना और समाधान करना तो दूर,ऊपर से धमकी दे दी,इतना भी अहंकार ठीक नही साहब.
@myogiadityanath@UPGovt
नीतीश कुमार जी का बिहार विधान परिषद से
इस्तीफ़ा एक बहुत बड़ी परिघटना है
बिहार ने उन्हें जनादेश दिया था तो उन्हें
निश्चित रूप से CM पद नहीं छोड़ना चाहिए था
अगर छोड़ रहे हैं तो JDU से ही अपना
उत्तराधिकारी बनाएं, सबसे बेहतर विकल्प
सिर्फ निशांत हैं, उन्हें CM नियुक्त करें!
मुस्तफिजुर रहमान के विवाद के बाद अब फिर से बांग्लादेश ठंडा होता दिखाई दे रहा है।
कुछ दिनों पहले हुए भारी विवाद के बाद बांग्लादेशी सरकार ने IPL के ब्रॉडकास्टिंग पर रोक लगा दी थी
और उसके बाद विश्व कप से भी नाम वापस ले लिया था।
लेकिन अब बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार वहां की सरकार IPL के ब्रॉडकास्टिंग पर लगे बैन को हटा दी है, और पुनः बांग्लादेश में IPL का प्रसारण होगा।
बहुत दिनों के बाद तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष के रोल में देखकर सुकून मिला।
नहीं तो मुझे लगा था कि विपक्ष खत्म हो गया है। चलिए, देर आए दुरुस्त आए। तेजस्वी यादव ने सीरियस पॉलिटिक्स फिर से शुरू कर दी है। लोगों के बीच जाना, उनकी समस्याएं सुनना और संबंधित अधिकारियों को ऑन द स्पॉट कॉल करना—यही तो पहचान है तेजस्वी की। यह वीडियो गायघाट का है।
मेरी पत्नी बहुत क्रूर है अब उसके साथ रहने का कोई चांस ही नहीं है।
ये बात भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने फैमिली कोर्ट में कही है।
सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि
"एक पत्नी का धर्म होता है, परिवार को जोड़ना लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। जज साहब मैं इस रिश्ते से बाहर निकलकर अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं।
ज्योति सिंह के साथ रहने का अब कोई सवाल नहीं उठता मुझे तलाक चाहिए।"
मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत गायघाट प्रखंड के चोरनिया गांव में बीते दिन भ्रष्ट, जातिवादी, नशेड़ी और तस्कर प्रवृत्ति के थाना प्रभारी द्वारा अकारण निर्दोष नागरिक श्री जगतवीर राय जी की सीने में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। कल पुलिस की गोली से शहीद हुए स्व॰ श्री जगतवीर जी के परिजनों से मिल उनका दुख-दर्द सांझा किया।
पुलिस अपराधियों और शराब माफिया की सहयोगी ही नहीं बल्कि अब ख़ुद ही अपराधी और तस्कर बन चुकी है। समस्त मुजफ्फरपुर जिला इस हत्या से आक्रोशित और आंदोलित है। अगर नशेड़ी दोषी थाना प्रभारी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है, न्याय नहीं मिलता है तो मुजफ्फरपुर ठप्प हो जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। राष्ट्रीय जनता दल स्वर्गीय जगतवीर राय जी को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। #Mizaffrpur #TejashwiYadav #RJD
रामनवमी के पावन अवसर पर आप सबों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के सत्य, त्याग, करुणा, न्याय, दयालुता कर्तव्यपरायणता और विनम्रता जैसे उच्च आदर्शों को आत्मसात कर समाज में शांति, सद्भाव व भाईचारे को प्रोत्साहित करें।
#ramnavmi#TejashwiYadav#RJD
बांका से सांसद गिरधारी यादव का लोकसभा की सदस्यता रद्द कराने के लिए JDU ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है,गिरधारी यादव पर JDU के संसदीय दल के नेता दिलेश्वर कामैत ने आरोप लगाया है कि गिरधारी यादव ने बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी काम किया और इसका सबूत पार्टी के पास है,गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकिश रंजन ने RJD के सिंबल पर बेलहर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था! #Bihar #JDU