कट्टरता और भीड़ की हिंसा अगर समय रहते नहीं रोकी गई, तो समाज का माहौल बिगड़ना तय है। 😡
दिल्ली के तरुण कुमार की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उनके घर की एक छोटी बच्ची ने पड़ोस की महिला, जो कि दूसरे समुदाय की थी, उस पर होली का गुब्बारा मारा था। तरुण के परिवार ने माफी भी मांगी फिर भी उस महिला के परिवार के लोगों ने झुंड बना कर तरुण कुमार को मार दिया।
कानून प्रशासन की जिम्मेदारी है कि तरुण के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलाए। तरुण के परिवार को इंसाफ दिलाए। ऐसी कट्टरता की मानसिकता वाले लोगों के प्रति कानून अगर सख्त नहीं हुआ, तो सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने का खतरा बना रहता है।
देश में शांति, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने के लिए जरूरी है कि ऐसे लोगों पर चाहे वे किसी भी धर्म या समुदाय के हों कानून की सख्त लगाम लगे।
#DelhiNews #DelhiPolice #DelhiCM
अमेरिकी वित्त मंत्री ट्वीट करके कह रहे हैं कि
ट्रंप साहेब ने भारत को अनुमति दी है कि
भारत रूस से तेल खरीद सकता है।
क्या अब भारत अपने राष्ट्रीय हितों के फैसले भी
किसी दूसरे देश की इजाज़त से करेगा???
पिछले 70 साल में शायद ही कभी
भारत की विदेश नीति की ऐसी
धज्जियां उड़ती दिखाई दी हों!!
भारत कोई कमजोर या पंगु देश नहीं है
कि अपने हित में निर्णय लेने के लिए
किसी और की अनुमति का इंतज़ार करे।
क्या इस पर मोदी सरकार कोई स्पष्टीकरण देगी?
#IranvsIsrael #iranisraelwar #ModiGovernment #ScottBessent
आखिर 5 दिन बाद भारत ने खमेनेई की
हत्या पर शोक व्यक्त किया!!
सरकार को 5 दिन क्यों लग गए??
आखिर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के
फैसले किस डिपार्टमेंट में अटके हुए है??
कौन निर्णय ले रहा है??
आखिर क्यों विदेश नीति
दिशाहीन नजर आ रही है???
#iranisraelwar#iranisraelconflict #DonaldTrump #indianpolitics
अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी है!!
भारत रूस से तेल खरीद सकता है??
मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते ये छूट दी गई है।
अमेरिका होता कौन है भारत को छूट देने वाला??
क्या अब भारत संप्रभु राष्ट्र नहीं रहा??
हमारे फैसले हम खुद लेंगे??
या व्हाइट हाउस में बैठा ये भूरे बाल वाला सनकी व्यक्ति
भारत के फैसले करेंगे??
#iranisraelwar #iranisraelconflict #ModiGovernment #RussianOil
पहली तस्वीर चाबहार बंदरगाह की है, जिसे भारत और ईरान मिलकर विकसित कर रहे हैं। भारत अब तक करीब 1000 करोड़ रुपये इसमें निवेश कर चुका है। खबर है कि इस पर इजरायल ने हमला किया।
दूसरी तस्वीर ईरानी नौसैनिक विमान है, जो भारत सरकार के निमंत्रण पर अंतर्राष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास के लिए भारत आया था। कल अमेरिका ने इसे हिंद महासागर के पास मार गिराया, जिसमें 80 से ज्यादा लोग मारे गए।
सवाल यह है कि...
जब अमेरिका और इजरायल दोनों का भारत के दोस्त है,
तो हमारे रणनीतिक हितों को नुकसान क्यों पहुँच रहे है?
क्या हमारी विदेश नीति इतनी कमजोर है कि
हमारे सहयोगी देश ही हमारे हितों को नजरअंदाज कर दें?
दोस्ती अपनी जगह है,
लेकिन भारत की संप्रभुता और राष्ट्रीय हित सबसे ऊपर होने चाहिए।
सरकार को इस पर स्पष्ट रुख लेना चाहिए!!!
#iranisraelwar #iranisraelconflict #ईरान #indianpolitics #ModiGovernment
दो देशों के बीच लड़ने की “वाजिब वजह” जरूर होगी।
सीमा विवाद होगा, अस्तित्व का सवाल, सुरक्षा का सवाल, राजनीति होगी, रणनीति होगी।
मगर ये खून से रंगा बस्ता पूछ रहा है...
क्या वाकई कोई भी वजह इतनी बड़ी होती है
कि बच्चों के भविष्य को दफना दिया जाए?
अगर आपको जवाब पता है…
तो जरूर समझाइए!!!
#iranisraelconflict #IranIsraelWar #USIsreal #Iran
US और इजरायल उम्मीद कर रहे थे कि ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खमेनेई की मौत के बाद ईरान घुटने टेक देगा।
लेकिन ईरान अब पहले से भी ज्यादा घातक बन गया।
अब युद्ध का बिगुल पूरे मिडिल ईस्ट में बज रहा है।
कहीं डोनाल्ड ट्रंप ने बैंजामिन नेतन्याहू के बहकावे में आकर फिर अमेरिका को एक अंतहीन युद्ध में तो नहीं झोंक दिया??
ईरान कितने दिनों तक इस युद्ध में टिक पाएगा??
#iranisraelconflict #iranisraelwar #MiddleEastCrisis #IranIsraelWar #Netanyahu
आखिर Arvind Kejriwal रो पड़े…
शराब घोटाले में बरी होने की राहत थी?
या आरोपों की राजनीति में सत्ता गंवाने का दर्द?
आरोप झूठे थे, तो बरी होना तो तय था।
सत्ता गंवाने के पीछे केजरीवाल की यू Turn राजनीति भी बड़ा कारण थी।
तो फिर ये आँसू किस बात के थे?
एक भावुक इंसान की प्रतिक्रिया?
एक विवश नेता की पीड़ा?
या एक अनुभवी राजनेता की रणनीति?
राजनीति में शब्दों से ज्यादा असर कभी-कभी आँसू छोड़ जाते हैं। और केजरीवाल एक मंजे राजनेता है।।
सवाल सिर्फ इतना है...
इन आँसुओं के पीछे सच क्या है?
आपकी क्या राय है?
#ArvindKejriwal #AamAdmiParty #DelhiNews #indianpolitics
बस एक गलती हो गई, अगर शराब घोटाले की जांच इन सत्यान्वेषी (सत्य की खोज करने वाला) पत्रकारों ने की होती ...तो क्या मजाल Arvind Kejriwal बरी हो पाते!!
इनके पास सबूत थे, अंबुजा सीमेंट से बनी इमारत से ज्यादा पक्के सबूत, मगर दुर्भाग्य कुछ कारणवश इनके सबूत कोर्ट में समय पर पहुंच नहीं सके!!
खैर, केजरीवाल बरी हुए..
आम आदमी पार्टी बेदाग..
शराब घोटाला बेअसर..
लेकिन इस घोटाले के पीछे की कहानी सुपरहिट साबित हुई।
दिल्ली बीजेपी के खाते में गई, और अरविंद केजरीवाल पंजाब की खाक छान रहे है।
आगे बढ़ जाइए..क्योंकि आरोप लगाने वाली बीजेपी भी बहुत आगे बढ़ चुकी है।
#AamAadmiParty #BJPGovernment #DelhiNews #indianpolitics #DelhiLiquorScam
राजनीतिक तुष्टिकरण के लिए UGC जैसे काले कानून लाकर सवर्ण समाज को कटघरे में खड़ा किया!!
क्या बीजेपी को सवर्ण समाज के वोटरों की जरूरत नहीं???
राजनीतिक द्वेषपूर्ण भावना के कारण, शंकराचार्य पर घिनौने आरोप लगाए!!! यह केवल एक पीठ का अपमान नहीं बल्कि पूरे संत समाज का, सनातन का अपमान है।
क्या हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगने वाले योगी आदित्यनाथ को सनातन के अपमान का अधिकार है??
क्या सत्ता का दंभ इतना बढ़ गया कि धर्म को भी सत्ता के चाबुक से नियंत्रित किया जाएगा????
#UGC_RollBack #YogiAdityanath #sankaracharya #avimukteshwaranand #indianpolitics
पूर्वजों की गलतियों का बोझ आज के बच्चों पर अनंतकाल तक डालना समाधान नहीं हो सकता।
भागवत जी..
200 साल की बात छोड़ दीजिए…
क्या सिर्फ 20 साल के लिए Rashtriya Swayamsevak Sangh के सरसंघचालक पद पर आरक्षण लागू किया जा सकता है? बस इतना बता दीजिए???
आरक्षण का उद्देश्य सामाजिक न्याय है
लेकिन क्या बिना क्रीमी लेयर और सही लक्ष्य निर्धारण के यह न्याय सच में जरूरतमंद तक पहुँच पा रहा है?
आरक्षण व्यवस्था तभी सफल होगी जब..
जरूरतमंद को आरक्षण का लाभ मिले
क्रीमी लेयर (सम्पन्न) वर्ग को आरक्षण से बाहर रखे
सामाजिक न्याय का मतलब बदले की राजनीति नहीं, संतुलन और अवसर की समानता है।
बहस जरूरी है।
सवाल उठाना भी लोकतंत्र का हिस्सा है।
आप क्या सोचते हैं?
#MohanBhagwat #RSS100Years #ReservationDebate #UGC_RollBack
NCERT की क्लास 8 की किताब में ‘ज्यूडिशियरी में भ्रष्टाचार’ का चैप्टर जोड़ने से चीफ जस्टिस नाराज!! मामला अपने हाथ में लिया??🧐
NCERT की कक्षा 8 की पुस्तक में Judiciary से जुड़े भ्रष्टाचार पर एक चैप्टर जोड़ा गया है। इस मुद्दे को वरिष्ठ वकील Kapil Sibal और Abhishek Manu Singhvi ने Supreme Court of India में उठाया।
भारत के चीफ जस्टिस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सुनवाई अपने हाथ में ले ली है।
सवाल सीधा है......
❓ क्या 13–14 साल के बच्चों को न्यायपालिका में भ्रष्टाचार जैसे संवेदनशील विषय पढ़ाए जाने चाहिए?
❓ क्या इससे बच्चों के मन में संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा होगा?
❓ या फिर लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही की शिक्षा देना ही सही नागरिक शिक्षा है?
💬 आप क्या सोचते हैं?
क्या स्कूल की किताबों में ज्यूडिशियरी से जुड़े विवाद और भ्रष्टाचार के मुद्दे होने चाहिए या नहीं?🤐
अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।💯
#NCERT #Judiciary #CJISuryaKant #SupremeCourt
कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ
अब नरेंद्र मोदी की शैली अपना रहे हैं
भाषण, प्रस्तुति, मंच प्रबंधन सब कुछ।
लेकिन एक चीज़ और सीखनी चाहिए…
कैमरा एंगल! 😄
👇इस तस्वीर को देख कर ऐसा लग रहा है
जैसे "संजय दत्त से मिले योगी आदित्यनाथ"😄
#YogiAdityanath#SanjayDutt#modi
जब बयान पहले आ जाए और शादी बाद में… 😄
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने आश्वासन दिया है कि जब भी उनका विवाह होगा, वे हिंदुओं की जनसंख्या बढ़ाने के लिए 4 बच्चे पैदा करेंगे!
पंडितजी…
इतनी भी क्या जल्दबाज़ी?
कम से कम पहले विवाह तो हो जाने दीजिए! 😅
कहीं ऐसा न हो कि पंडिताइन जी “बच्चे दो ही अच्छे” वाले सिद्धांत पर अडिग निकलीं,
फिर तो घर में ही विचारधारात्मक महाभारत शुरू हो जाएगा!
जनसंख्या नीति पर भाषण देना आसान है,
पर असली परीक्षा तो गृहस्थ जीवन में ही होती है… 😉
#DhirendraShastri #HinduCulture #populationcontrol #indianpolitics
मोहन भागवत: हम हिंदू समाज को एकजुट कर रहे है।
मोहन भागवत: UGC क़ानून सभी को मानना चाहिए।
महोदय, UGC जैसे काले कानूनों का समर्थन करके, आप हिन्दू समाज को एकजुट नहीं बल्कि, विभाजन की खाई को और गहरा कर रहे है!!
#UGC_RollBack#MohanBhagwat#RSS100Years
Indian AI समिट 2026 : कांग्रेस का विरोध सही या गलत???
ऐसा विरोध जो न लोकतंत्र को मजबूत करता है न विपक्ष को, ऐसा विरोध किस काम का!!!
जब बात देश की पहचान और प्रतिष्ठा की हो तो कोई समझौता नहीं!!!
#AISummit2026 #IndiaAIImpactSummit2026 #ModiGovernment #RahulGandhi #democracy #CongressProtest #BJPGovernment