Official Twitter Handle of Pakur District @jmmjharkhand
Party President @ShibuSorenJMM Executive President @HemantSorenJmm | District President @AzizuLIslam
3 भारतीयों की हत्या कर दी गई
और आपके तरफ़ से एक ट्वीट भी नहीं ?
हमारा देश इतना बेचारा, इतना कमज़ोर तो कभी ना था।
हमने अमेरिका से लड़कर बांग्लादेश अलग कराया - तो आज हम इतने मजबूर क्यों ?
अगर यह झारखंड में होता तो अब तक मुख्यमंत्री इसको इसकी हद और हैसियत दोनों बता देतें।
पर ये भाजपा के इंजन पर इंजन वाली .@BJP4India की सरकार है इसलिए इनका कुछ नहीं होगा।
भाजपा राज में गरीबों के लिए कोई जगह नहीं है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM और विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren ने तमाड़ स्थित मां देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उन्होंने भगवती के चरणों में शीश नवाकर समस्त झारखण्ड वासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और राज्य की खुशहाली एवं प्रगति की कामना की।
जय मां देवड़ी।
माननीय केंद्रीय अध्यक्ष @HemantSorenJMM जी जरूरत पड़ने पर पार्टी के बूथ कमेटी के सदस्यों को करेंगे दूरभाष के माध्यम से संपर्क।
सभी मिलकर बूथ स्तर तक के संगठन को मजबूत करेंगे।
भाजपा फूट डालो, राज करो की नीति को लेकर आगे बढ़ रही है पर झारखंड झुकेगा नहीं।
@JmmJharkhand
पूरी दुनिया यह देख और समझ रही होगी।
हमारे नागरिकों, हमारे नाविकों की हत्या हमारी आँखों के सामने कर दी गई। लेकिन देश के हुक्मरानों की तरफ़ से न एक कड़ा बयान आया, न कोई कूटनीतिक दबाव दिखा, न एक ट्वीट करने का साहस हुआ।
जब सत्ता अपने नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा पर भी चुप्पी साध ले, तब दुनिया को संदेश साफ़ जाता है—
भारतीयों की जान की कोई कीमत नहीं है।
जो करना है करो, भारत सरकार सिर्फ़ देखेगी।
एक राष्ट्र की ताक़त उसकी सेना, उसकी अर्थव्यवस्था या उसके भाषणों से नहीं मापी जाती; यह इस बात से मापी जाती है कि वह अपने नागरिकों पर हुए हमले के बाद कितनी मजबूती से उनके साथ खड़ा होता है।
दुर्भाग्य से आज दुनिया को भारत की ओर से साहस नहीं, बल्कि खामोशी दिखाई दे रही है।
हर दूसरे वर्ष भाजपा देश की आम जनता को लाइन में लगाती है
बिना शर्म - बिना कर्म
आम इंसान को लगातार कतार में।
कभी नोटबंदी की लाइन
कभी तेल की लाइन
कभी ऑक्सीजन की लाइन
कभी अस्पताल में बेड की लाइन
अब मतदाता सूचि की लाइन।
SIR में ही देखिए:
झारखंडियों को विशेष रूप से परेशान किया जा रहा है। उत्तराखंड में सुविधाओं का अंबार और झारखंड में सब बेकार।
मुख्य चुनाव आयुक्त (भारत निर्वाचन आयोग) को प्रेषित..
संदर्भ : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में झारखण्ड के मतदाताओं की सुविधा हेतु उत्तराखंड की तर्ज पर वर्ष 2003 मतदाता सूची एवं बूथ मैपिंग संबंधी ऑनलाइन खोज सुविधाएँ उपलब्ध कराने के संबंध मे :
@JmmJharkhand
आज हेमन्त जी के साथ माँ देवड़ी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ से समस्त झारखण्डवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली एवं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।
जय माँ देवड़ी।
प्रेस विज्ञप्ति :
झा.मु.मो. (पाकुड़)
दिनांक - 12 जून 2026
----------------------
पाकुड़ जिला स्थित रविंद्र भवन में झामुमो की एक दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन। इस कार्यशाला मे मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी, पार्टी के केंद्रीय सचिव श्री पंकज मिश्रा जी, राजमहल सांसद श्री विजय हांसदा जी, लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी उपस्थित रहें।
झामुमो पाकुड़ जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम जी के अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय विशेष गहन प्रशिक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रविंद्र भवन पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माननीय श्री विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव माननीय श्री पंकज मिश्रा, राजमहल सांसद माननीय श्री विजय हांसदा व लिट्टीपाड़ा विधायक माननीय श्री हेमलाल मुर्मू जी को माला पहनाकर व आदिवासी परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माननीय श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके माध्यम से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झामुमो इस तरह के प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा और हर पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और छूटे हुए नाम जोड़ने तथा हटाए गए नामों को पुनः शामिल कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है।
मौके पर केंद्रीय सदस्य श्याम यादव, सुनील टुडू, उपासना मरांडी, विकास मुर्मू, उमर फारूक, पिंकू शेख, मिथिलेश घोष, जिप अध्यक्ष जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली जी, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे जी, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, अनारूद्दीन मियां, मुसलोद्दीन अंसारी, मुनिराम मरांडी, लाल मुहम्मद, जहूर आलम, कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, तरुण मंडल, सुलेमान बास्की, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सुशीला देवी, अमित भगत, कदम रसूल, दिलीप मरांडी, दानियल किस्कू, देवीलाल हाँसदा, सिद्दार्थ शंकर, दासों मुर्मू, तौसिफ इकबाल, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नूर आलम, मुसलोद्दीन शेख, राजेश सरकार, इसहाक अंसारी, प्रसाद हाँसदा, जावेद आलम, श्यामलाल हाँसदा, जहीरुद्दीन मियां, अब्दुल उदूद, सुशील जेम्स हेम्ब्रम, मोतीलाल हाँसदा, मईनुद्दीन अंसारी सहित हजारो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व BLA-2 उपस्थित रहें।
@JmmJharkhand
@VinodPandeyJMM@JmmJharkhand पार्टी के केंद्रीय सचिव माननीय श्री पंकज मिश्रा जी, राजमहल सांसद माननीय श्री @HansdakVijay जी, लिट्टीपाड़ा विधायक माननीय श्री हेमलाल मुर्मू जी उपस्थित रहें।
(2/2)
आज जिले के रविंद्र भवन में पार्टी की एक दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माननीय श्री @VinodPandeyJMM जी,
@JmmJharkhand
भाजपा का नया स्कैम:
100 रुपये का
- 1 लीटर पेट्रोल लीजिए
- उसमे 7 लीटर गन्ने का रस मिलाइये
बन गया जी E-85 पेट्रोल
अब बताइये ये पेट्रोल कहलाएगा या गन्ने के रस में कुछ बूँद पेट्रोल के।
मजे की बात है की ये की ये पानी-पेट्रोल भी भाजपा 82 रुपये लीटर बेचेगी 🤬🤬
कुछ दिनों के बाद ये E-85 दूध भी लाएंगे
7 लीटर पानी में 1 लीटर दूध।
कुछ दिनों के बाद भाजपा E-85 दूध भी लेकर आएगी।
🥛 1 लीटर दूध लीजिए
💧 उसमें 7 लीटर पानी मिलाइए
बन गया जी E-85 दूध!
फिर कहेंगे—
“ये शुद्ध दूध है, आत्मनिर्भर दूध है, विश्वगुरु दूध है!”
और कीमत?
पूरे दूध जितनी ही।
आख़िर जब
1 लीटर पेट्रोल + 7 लीटर गन्ने का रस = E-85 पेट्रोल
हो सकता है,
तो
1 लीटर दूध + 7 लीटर पानी = E-85 दूध
क्यों नहीं?
मिलावट को नीति बना दो,
और जनता से पूरा दाम वसूल लो। 🤷♂️
अगला कदम: E-85 दही, E-85 घी और E-85 लोकतंत्र!
₹15 लाख करोड़ का महाघोटाला — और LIC का (मतलब आम जनता का) लाखों करोड़ डूब गया।
2015 में गुजराती ठगों के एक बेहद करीबी ज्वेलरी कारोबारी, राजेश मेहता ने स्विट्ज़रलैंड की एक बड़ी गोल्ड रिफाइनरी खरीद ली।
कुछ साल बाद उनकी कंपनी Fortune 500 में Meta, Nike और McDonald’s जैसी कंपनियों से ऊपर दिखाई देने लगी।
एक भारतीय ज्वेलरी कंपनी Nike से बड़ी?
मीडिया ने तारीफ की।
विश्लेषकों ने रिपोर्ट लिखीं।
निवेशकों ने पैसा लगाया।
और सरकारी LIC ने पॉलिसीधारकों के ₹2,000 करोड़ से अधिक निवेश कर दिए।
लेकिन सवाल किसी ने नहीं पूछा।
राजेश एक्सपोर्ट्स का दावा था कि वह लाखों करोड़ का कारोबार कर रही है।
असलियत यह थी कि स्विट्ज़रलैंड की रिफाइनरी दूसरे लोगों के सोने को सिर्फ़ रिफाइन करती थी।
सोना उनका नहीं था।
लेकिन उस पूरे सोने की कीमत को कंपनी अपने Revenue के रूप में दिखाती रही।
यानी जो सोना कंपनी का था ही नहीं, उसी के आधार पर उसे दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में गिना जाने लगा।
जब SEBI ने सवाल पूछे, तो जवाब मिला:
• दस्तावेज़ नहीं दे सकते।
• ग्राहक का डेटा नहीं दे सकते।
• इनवॉइस नहीं हैं।
• इन्वेंट्री नहीं है।
• कॉन्फ़्रेंस कॉल करना बंद कर दिया है।
फिर भी 5 साल तक सब चलता रहा।
- ऑडिटर साइन करते रहे।
- स्टॉक एक्सचेंज देखते रहे।
- विश्लेषक रिपोर्ट लिखते रहे।
- LIC हज़ारों करोड़ पैसा लगाती रही।
FY21 से FY25 के बीच ₹15.15 लाख करोड़ का Revenue रिपोर्ट किया गया।
फिर 3 जून 2026 को SEBI की रिपोर्ट आई।
एक ही दिन में शेयर लगभग 80% टूट गया।
₹12,726 करोड़ निवेशकों की संपत्ति साफ हो गई।
और LIC हज़ारों करोड़ डूब गए।
यह किसी अमीर निवेशक का पैसा नहीं था।
यह उन लाखों लोगों का पैसा था जो हर महीने LIC का प्रीमियम भरते हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है—
जब इतने वर्षों से सवाल उठ रहे थे, तब सरकारी LIC लगातार पैसा क्यों लगाती रही?
किसके कहने पर?
किस भरोसे पर?
किसके संरक्षण में?
₹15 लाख करोड़ का महाघोटाला सिर्फ़ एक कंपनी की कहानी नहीं है।
यह उन संस्थाओं की कहानी है जो जनता के पैसे की रक्षा करने के लिए बनी थीं, लेकिन जनता को बचा नहीं सकीं।
“ना खाऊँगा, ना खाने दूँगा”
लेकिन हज़ारों करोड़ LIC के डूब गए।
अब देश जवाब मांग रहा है।
पाकुड़ जिले सहित तमाम प्रदेशवासियों को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद।
यह मुबारक पर्व त्याग और समर्पण का संदेश देता है।
यह त्योहार आप सभी के जीवन में अमन, खुशहाली और बरकत लेकर आए।
ईद मुबारक!
@jmmj