तीस करोड़ कमाने का झूठा हिसाब तो दे दिया, अब अपनों खोने-गंवाने वालों को जवाब कब देंगे।
परिवारवाले ही अपनों के गुम हो जाने का दर्द जानते हैं।
परिजन कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
चित्रकूट में एक रिक्शा चालक के क़र्ज़ पर लिए रिक्शे को भ्रष्ट अधिकारी द्वारा ज़ब्त करके 50 हज़ार की घूस की माँग पूरी न कर पाने पर रिक्शा चालक द्वारा आत्महत्या की ख़बर दिल दहला देनेवाली है।
आत्महत्या से बड़ा भाजपा के भ्रष्टाचारी शाससनकाल का प्रमाण और क्या हो सकता है।
जो युवा प्रयागराज में सरकारी नौकरी की उम्मीद लेकर आए, उनके लिए तो वैकेंसी निकली नहीं, लेकिन उनकी बाइक की सीट की वैकेंसी ज़रूर निकल गयी। इसे उपलब्धि मानना कहाँ की बुद्धिमानी है। वैसे पर्सनल बाइक का कमर्शियल इस्तेमाल…
जो अख़बार अपने पत्रकार की हिफ़ाज़त नहीं कर सकता वो सच की रक्षा क्या करेगा।
मृतक के परिवार को तत्काल 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए और आरोपियों को दंड देकर सच्चा न्याय भी हो।
#राघवेंद्र_बाजपेई_हत्याकांड h
प्रयागराज नगर निगम के सामने, अपने 3 महीने का पूरा वेतन पा��े के लिए धरने पर बैठे कर्मचारियों की ‘दुखद स्टोरी’ मुख्यमंत्री जी कब सुनाएंगे या सुनेंगे। पेट न झूठी तारीफ़ से भरता है, न झूठे प्रचार से।
आग्रह है कि कहीं और वापस जाने से पहले कृपया करके इनके वेतन का हिसाब-किताब करते जाइएगा।
उप्र भाजपा सरकार में जब एक सम्माननीय सेवानिवृत्त उच्च सैन्याधिकारी भू-माफियाओं (भाजपा की भू-सेना) की हिंसा का शिकार हो रहे हैं, तो आम आदमी की हालत कितनी बुरी होगी कहने की आवश्यकता नहीं है।
देखना ये है कि हिंसा की इस घटना के, जन��ा के बीच उजागर हो जाने के बाद भाजपा सरकार किसका साथ देती है।
होली के अगले दिन ही CBSE बोर्ड के एग्ज़ाम की तारीख़ निश्चित करने से पहले बोर्ड को चार बार सोचना चाहिए था। देश-प्रदेश में ऐसे कई शहर हैं जहाँ रंग-पानी की होली 2 दिन मनाई जाती है। ऐसे में छात्राओं और छात्रों का सेंटर तक पहुंचना कितना कठिन और अभिभावकों के लिए कितना चिंताजनक होगा, ये बात परिवारवाले ही समझ सकते हैं। वैसे तो भाजपा सरकार एक-एक दिन और वार का राजनीतिक गणित लगाकर चलती है पर���तु जहाँ जनता और समाज की व्यावहारिक समस्याओं की बात आती है तो कैलेंडर भूल जाती है।
परिवारवाला कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
समाजवादी पार्टी, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष जनाब शुकुरुल्लाह अंसारी जी का इंतकाल, अत्यंत दुखद!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावभीनी श्रद्धांजलि!