हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रदेश के विकास और जनसेवा के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी को जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई!
मैं देवभूमि के समस्त देवी-देवताओं से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़े करोड़ों कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ!
आप सभी का अथक परिश्रम, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है। जनसेवा के प्रति आपकी यह प्रतिबद्धता देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रही है।
“Nation First” का मूल मंत्र हम सभी को सदैव प्रेरित करता है कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और एक सशक्त, समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
#47YearsOfNationFirst
चेस्टर हिल मामले में सरकार ने मुख्य सचिव का पत्र वापस ले लिया, लेकिन बात यहीं नहीं खत्म होती है, कुछ सवाल हैं जिनके जवाब व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार और मुख्यमंत्री को देना बाक़ी है।
- सवाल यह है कि मुख्य सचिव द्वारा लिखा पत्र क्यों वापस लेना पड़ा?
- क्या वह पत्र अधिकार क्षेत्र के बाहर लिखा गया था?
- वह पत्र लिखा क्यों गया? किसके कहने पर लिखा गया?
- अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व की छुट्टी पर जाने के बाद अतिरिक्त कार्यभार वाले मुख्य सचिव ने वह “अतिरिक्त मेहनत” क्यों की?
- पत्र जारी करते हुए अतिरिक्त कार्यभार संभालकर अतिरिक्त मेहनत कर रहे अधिकारी ने दोनों पक्षों को सुने बिना एकतरफा फ़ैसला क्यों दिया?
- मामले के सोशिल मीडिया और मीडिया में आने के बाद मुख्यमंत्री पूरे मामले से अनभिज्ञ बनने का नाटक करते हुए संबंधित अधिकारियों का बचाव क्यों करते रहे?
हिमाचल के लिए केंद्र सरकार की तरफ़ से हमेशा सहयोग मिलता रहता है लेकिन केंद्र सरकार आभार जताने के बजाय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्र सरकार को कोसने के बहाने खोजती रहती है।
हिमाचल सरकार को केंद्र का आभारी होना चाहिए।
केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ योजना के तहत 3920 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद।
स्पेशल एसिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट (SASCI) के तहत जारी की गई यह राशि हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, इससे प्रदेश में पूंजीगत व्यय बढ़ेगा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
राज्य सरकार से आग्रह है कि केंद्र द्वारा दी गई सहायता का उपयोग उन्ही कार्यों के लिए किया जाए, जिसके लिए वह दी जा रही है।
भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है।
आइए, नव संकल्पों के साथ सशक्त भारत, समृद्ध भारत व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।