आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना हर एक झारखंडवासी के लिए गर्व और भावुकता का क्षण है।
गुरुजी की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूपी सोरेन जी द्वारा यह सम्मान ग्रहण करना उन संघर्षों और सपनों की याद दिलाता है, जिनके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
जल, जंगल, जमीन और झारखंडी पहचान की लड़ाई लड़ने वाले महान जननायक परम आदरणीय स्व. शिबू सोरेन जी को सादर नमन।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
#PadmaAwards 🏅
हम सभी झारखंडवासियों के गौरव का पल!!
झारखंड की सबसे बुलंद आवाज, महाजनी प्रथा के खिलाफ विद्रोह से लेकर अलग राज्य के निर्माण हेतु हुए संघर्ष के नेतृत्वकर्ता व महानायक स्व शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है।
आदरणीय बाबा अमर रहें!
जय झारखंड।
#hemantsoren
#publicaffairs
#PadmaAwards2026 @HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JmmJharkhand@PadmaAwards
आज स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना उनके आजीवन संघर्ष, त्याग, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को दिया गया सम्मान है। बाबा के संघर्ष की साथी, आदरणीय माँ ने यह सम्मान ग्रहण किया।
यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन संघर्षों, मूल्यों और सपनों का सम्मान है, जिनके लिए विराट वृक्ष रूपी दिशोम गुरुजी जीवनभर अडिग होकर खड़े रहे। मैं स्मृति शेष दिशोम गुरुजी को यह सम्मान प्रदान किए जाने के लिए आदरणीय राष्ट्रपति जी एवं केंद्र सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
जल, जंगल, जमीन, आदिवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और झारखंड के हक-अधिकारों की लड़ाई में दिशोम गुरुजी का नेतृत्व ऐतिहासिक, अद्वितीय और अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वंचितों, शोषितों, आदिवासियों और मेहनतकश समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया।
जहां एक ओर, दिशोम गुरुजी झारखण्ड अलग राज्य के निर्माण के संघर्ष के साथ-साथ, अखिल भारत के राज्यों के आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित के संघर्ष के प्रेरणाश्रोत बनें; वहीं दूसरी ओर वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण, शिक्षा की अलख जगाने और समाज को संगठित करने के कार्य में भी सदैव नेतृत्वकर्ता रहे।
हम मानते हैं कि पुरस्कार/सम्मान का महत्व उस भावना में होता है जिसके साथ वह दिया जाता है। बाबा को किसी ने महाजनी व्यवस्था के खिलाफ लड़ने वाला योद्धा कहा, किसी ने आदिवासियों और गरीबों के अधिकारों का प्रहरी। लेकिन हमारे लिए वे ऐसे जननायक हैं जिन्होंने सत्ता से अधिक जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई।
आज देश ने पद्म भूषण सम्मान से स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी के महान योगदान को नमन किया है, किंतु झारखंड सहित देशभर के करोड़ों लोगों के हृदय में बाबा को जो स्थान प्राप्त है, वह सदैव सर्वोच्च रहा है।
हमारे लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे।
स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
जय झारखंड!
@rashtrapatibhvn
पलामू के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण !
झारखंड की पहली विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतने पर पलामू वॉरियर की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन और टीम भावना से पलामू को गौरवान्वित किया है।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि महिला क्रिकेट के क्षेत्र में झारखंड सहित पलामू के लिए एक नई प्रेरणा बनेगी। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए अशेष मंगलकामनाएं।
@HemantSorenJMM@BCCI
अबुआ सरकार की "राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना" सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
पुनर्विवाह पर ₹2 लाख की सहायता राशि देकर महिलाओं को आत्मसम्मान, सुरक्षा और आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।
नए जीवन की उम्मीद को मजबूती देती @HemantSorenJMM सरकार की यह पहल सराहनीय है।
थोड़ी सी सावधानी, जागरूकता और अनुशासन अपनाया जाए, तो कई परिवारों को अपनों को खोने के दर्द से बचाया जा सकता है। सड़क सुरक्षा का संदेश केवल अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी बनना चाहिए, क्योंकि सुरक्षित सफर ही खुशहाल जिंदगी की पहचान है।
@HemantSorenJMM@KunalSarangi
सड़क हादसे आज एक गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं।
मैं और मेरी टीम सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों की जान सुरक्षित रह सके।
@HemantSorenJMM@deepakbiruajmm@SunnyPalamu@JmmJharkhand
तालाबों की बंदोबस्ती में निगम द्वारा की गई बेतहाशा मूल्य वृद्धि ने गरीब मछुआरा समाज के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। यह फैसला पुनर्विचार योग्य है। सभी नियमों को ताक पर रखकर गरीब समाज को उसके पारंपरिक कार्यों से दूर करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
@HemantSorenJMM
देशवासियों को 1 साल तक विदेश यात्रा से परहेज़,
बाकी सरपंच जी का विश्व भ्रमण जारी रहेगा ✈️🌍
जब हर मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो सकती है,
तो प्रधानमंत्री जी “वर्क फ्रॉम होम” क्यों नहीं ट्राय करते? 😄
जनता ऑनलाइन
और सरकार एयरलाइन…!
@HemantSorenJMM@BJP4Jharkhand@yourBabulal
समस्त ग्रामीणों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी को हृदय से धन्यवाद। आपके त्वरित संज्ञान और पहल से बड़कागांव क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई है।
अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को अब राहत मिली है।सभी समस्या पर आपकी संवेदनशीलता सराहनीय है।
@DC_Palamu
ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हाई इंटेंसिटी सीरीज के लिए U-18 भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी संदीपा कुमारी एवं पुष्पा मांझी का चयन पूरे राज्य के लिए गर्व और खुशी का विषय है।
पहली बार भारतीय टीम में चयनित हुईं दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। संदीपा कुमारी, जो राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा की प्रशिक्षु हैं, तथा पुष्पा मांझी, जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सिमडेगा की प्रशिक्षु हैं, आज झारखंड की खेल प्रतिभा का शानदार उदाहरण बनकर उभरी हैं।
दोनों खिलाड़ियों, उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों एवं पूरे सिमडेगा जिले को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
पूरा विश्वास है कि हमारी बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और झारखंड का गौरव और बढ़ाएँगी।
भारतीय U-17 महिला फुटबॉल टीम ने AFC U-17 Women's Asian Cup में शानदार प्रदर्शन करते हुए लेबनान को 4-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में झारखंड की बेटियों एलिजाबेथ लकड़ा, सूरजमणि कुमारी, अनुष्का कुमारी एवं दिव्यानी लिंडा की भागीदारी पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।
झारखंड की ये प्रतिभाशाली बेटियां आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ा रही हैं। सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम स्टाफ को खूब बधाई एवं आगामी मुकाबलों के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
कल तक सद्भावना का राग अलापने वाले .@yourBabulal जी - देखिए कैसे ज़हर उगला जा रहा है।
अब ये धर्म परिवर्तन करने चले हैं।
झारखंड में इनका यही कराने का इरादा था, है और रहेगा।
भाजपा सिर्फ़ नफ़रत की राजनीति करती है
पर कभी असल मुद्दों पर मुँह नहीं खोलेगी।
बिहार में भाजपा लगातार अपने चुनावी वादों पूरी कर रही है।
और लाठियों वाले वादें लगातार पूरी भी करते रहेंगे।
ये ठीक वैसे ही है जैसे -
रघुबर दास लगातार झारखंडियों पर लाठियाँ बरसाते थे।
झामुमो केद्रीय नेतृत्व को निर्देशानुसार आज केद्र सरकार के जन विरोधी निर्णयो से रसोई गैस की कीमतो मे बेतहाशा वृद्धि और उससे देश में बढती महंगाई के विरोध में जमशेदपुर जिला मुख्यालय के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पार्टी के वरीय पदाधिकारियो और जिले के विभिन्न ईलाको से आए सैकडो कार्यकर्ता साथियों संग शामिल हुआ। @JmmJharkhand@HemantSorenJMM@VictorSoren_JMM
गोड्डा, झारखंड के फ़ैज़ानुल्ला को हार्दिक बधाई। सेरेब्रल पॉल्सी जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद 93.80% अंक हासिल कर उन्होंने लाखों बच्चों के लिए एक मिसाल कायम की है।
मुंह से लिखकर यह उपलब्धि हासिल करना उनके मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक है।फ़ैज़ानुल्ला जैसे बच्चे हमें सिखाते हैं कि हौसले के आगे कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। आपके परिवार एवं गुरु दोनों को बहुत बहुत बधाई।।
Wishing all the Red Crossers a very Happy World Red Cross Day 2024.
8 मई World Red Cross Day पर रक्तदान किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी से प्रेरणा लेकर थैलेसीमिया व ब्लड कैंसर मरीजों के लिए रक्त की कमी न हो।
@SunnyPalamu@JmmJharkhand