Panch Khabar एक हिंदी न्यूज़ चैनल है जहां आपको मिलती हैं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, और वायरल अपडेट्स सबसे पहले।
हम आपको सटीक और तेज़ खबरें दे
UP Politics से लेकर OBC की रैली तक, आज दिनभर राजनीति में क्या-क्या हुआ? अखिलेश यादव के मेनिफेस्टो में बड़े ऐलान, चंद्रशेखर आजाद का बयान और OBC समाज की रैली से जुड़ी तमाम बड़ी खबरें एक ही वीडियो में देखिए।
#AkhileshYadav#ChandrashekharAzad#OBC#UPPolitics#UPNews#PanchKhabar
उत्तर प्रदेश की नहटौर विधानसभा सीट से BJP विधायक ओम कुमार की विधायकी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दी है। उन पर 2022 के विधानसभा चुनाव के नामांकन हलफनामे में आय से जुड़ी गलत जानकारी देने का आरोप था।
#OmKumar#Nahataur#AllahabadHighCourt#RLD#BJP#PanchKhabar
लखनऊ से बड़ी खबर है। 1995 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी और डीजी पीएसी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष पद के लिए 60 से अधिक आवेदन आए थे। कई वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर चर्चा के बाद आलोक सिंह के नाम पर अंतिम मुहर लगी।
समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपना चुनावी मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसमें युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता, 5 साल में 25 लाख नौकरियां और 2-3 करोड़ युवाओं को रोजगार से जोड़ने का वादा किया गया है।
#AkhileshYadav#SamajwadiParty
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी अब ‘आधी आबादी’ यानी महिलाओं के लिए अलग से चुनावी मैनिफेस्टो जारी करेगी। यूपी चुनाव से पहले सपा के इस ऐलान को महिला वोटरों से जुड़ी चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
#AkhileshYadav#SamajwadiParty#WomenManifesto
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का चुनावी मैनिफेस्टो लॉन्च किया। अब नजरें इस बात पर रहेंगी कि सपा ने अपने घोषणा पत्र में जनता से कौन-कौन से वादे किए हैं।
#AkhileshYadav#SamajwadiParty#UPElection2027#SPManifesto#PanchKhabar
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव और आजम खान लंबे समय बाद एक साथ नजर आए। मौका पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र जारी करने का है। दोनों नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।
#AkhileshYadav#AzamKhan#SamajwadiParty
मंदिर मार्ग पर People Against SIR के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने पर चिंता जताते हुए कहा, “हर वह नाम जो वोटर लिस्ट से हटाया जाता है, एक मतदाता की आवाज को खामोश करना है।
#PeopleAgainstSIR#SIR#VoterRights#ConstitutionDay
लखनऊ की धरती से असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में उन्होंने कहा कि अब क्लीन शेव और क्लीन हेड वाले मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, बल्कि अब मूंछ वाला मुख्यमंत्री बनेगा।
#AsaduddinOwaisi#ChandrashekharAzad#BahujanSwaraj#Lucknow
लखनऊ में संविधान दिवस के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा। खरगे ने कहा, “यह फैशन नहीं, तुम जैसे लोगों को सीधा करने की दवा है।
#MallikarjunKharge#AmitShah#BabasahebAmbedkar
2027 में मणिपुर विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी के सामने सत्ता बचाने की चुनौती होगी। पिछले कुछ वर्षों में राज्य में हुई जातीय हिंसा, सुरक्षा, शांति, पुनर्वास और सामाजिक सद्भाव जैसे मुद्दे चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
#ManipurElection2027#ManipurPolitics#BJP
लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की संयुक्त रैली में सियासी नारा गूंजा। मंच से दलित और मुस्लिम समाज की राजनीतिक भागीदारी की बात उठाई गई। इस रैली के जरिए यूपी की राजनीति में नए सियासी समीकरणों का संदेश देने की कोशिश की गई।
#AsaduddinOwaisi#ChandrashekharAzad#Lucknow