आज हिसार स्थित आवास पर NSUI के नवनिर्वाचित चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री गुरसिमरन भट्टल जी, पंजाब विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित सह सचिव श्री विशाल बामल जी तथा राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर 11 चंडीगढ़ के नवनियुक्त प्रधान श्री दीक्षित गालव जी ने मुलाकात की।
इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुझे विश्वास है कि युवा नेतृत्व छात्र हितों की आवाज को मजबूती देने के साथ संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्री कृष्ण सातरोड जी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री प्रदीप गुज्जर जी, NSUI हरियाणा प्रदेश महासचिव श्री साहिल गुज्जर जी, श्री अनुराग वर्धन जी एवं श्री नवीन पूनियाँ जी भी उपस्थित रहे।
मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा तो देखो होना ही होना चाहिए।
लेकिन इनके पीछे ताकत किसकी है? भारत सरकार की है। माननीय प्रधानमंत्री जी की है, माननीय गृह मंत्री जी की है।
हम तो ये कहते हैं कि इन सबकी जवाबदेही है। आज नहीं तो कल, सबकी जवाबदेही होगी।
हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी इस बात को लगातार उठाते रहे हैं और सत्ता पक्ष ने हमेशा इसे ढकने का प्रयास किया। लेकिन जब चुनाव आयोग के भीतर से ही बातें सामने आईं और 2 चुनाव आयुक्तों ने इस विषय पर 14 बार लिखकर अपनी बात रखी, उसके बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ने उनकी बात नहीं मानी। तो सवाल है कि यह किसके इशारे पर हो रहा था? सत्ता पक्ष के इशारे पर, माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय गृह मंत्री जी के इशारे पर यह सारा काम चल रहा है।
इसके खिलाफ जो आवाज उठाई गई है, वह हमारे लिए केवल कांग्रेस पार्टी की सत्ता की बात नहीं है। बात यह है कि इन्होंने देश के लोकतंत्र को कमजोर किया है, लोकतंत्र की चोरी की है और आम नागरिक के अधिकारों का हनन किया है। हम उसी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
श्री राहुल गांधी जी ने इस मुद्दे पर जो पहल की है, उसे आज देश और दुनिया मानने लगी है। आगे भी हम यह लड़ाई लड़ेंगे। सड़क पर भी लड़ेंगे, जमीन पर भी लड़ेंगे और सदन में भी लड़ेंगे। हमारा पूरा आंदोलन आप देख रहे हैं और पूरा INDIA गठबंधन इस लड़ाई को लड़ेगा।
आज करनाल में बेगमपुरा स्वाभिमान संघर्ष समिति द्वारा आयोजित ‘बेगमपुरा स्वाभिमान प्रबुद्ध सम्मेलन’ में शामिल हुई।
सम्मेलन में सामाजिक न्याय, समानता, संवैधानिक अधिकारों और समाज के सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं साथियों के साथ सार्थक संवाद हुआ।
समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार, सम्मान और न्याय मिले, इसके लिए हमारी लड़ाई पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी।
पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र पंवार जी के पिता डॉ. दिलीप सिंह पंवार जी के निधन पर आज उनके सोनीपत स्थित निवास पर पहुँचकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिवारजनों से मिलकर इस दुःख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल एवं धैर्य प्रदान करें।
भाजपा सरकार ने पूरे हरियाणा को कूड़े, गंदगी और बदइंतजामी के हवाले कर दिया है। शहर परेशान हैं, गांव परेशान हैं और अब हमारी अरावली तक इस लापरवाही की कीमत चुका रही है।
नूंह-गुरुग्राम सीमा पर चहलका गांव के पास ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में गाड़ियां अरावली में कचरा फेंक रही हैं, उसे आग लगाई जा रही है और शिकायतों के बावजूद यह सिलसिला जारी है।
अरावली सिर्फ पहाड़ नहीं, हरियाणा की सांस है। उसे कूड़ाघर बनते देखना हर हरियाणवी को तकलीफ देता है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री बताएं—क्या यही आपका “विकसित हरियाणा” है?
जनता शिकायत करे, कूड़ा बढ़ता रहे, अरावली जलती रहे और सरकार प्रचार करती रहे?
हरियाणा को भाषण नहीं, सफाई चाहिए। दावे नहीं, जवाब चाहिए।
आज दिल्ली के जंतर मंतर पर भारतीय युवा कांग्रेस के साथियों ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर लोकतंत्र की आवाज बुलंद की।
देश का युवा अपने वोट और संविधान की रक्षा के लिए सड़कों पर है। मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे गंभीर सवालों से चुनाव आयोग जवाबदेही से बच नहीं सकता।
वोट चोरी अब नहीं चलेगी, मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफ़ा देना ही होगा।
आज एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए स्वर्णिम दिन रहा। 🇮🇳
महिला रिकर्व तीरंदाजी में अंकिता भक्त, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति की टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन, हरियाणा के अंकुश पंघाल और प्रवीण हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया, वहीं हरियाणा के सुजीत कलकल ने कुश्ती में शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
आज हमारे खिलाड़ियों ने अपने साहस, संघर्ष और प्रतिभा से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। देश को आप सभी पर गर्व है। 🇮🇳
#AsianGames2026
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। 🏑🥇🇮🇳
44 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मिली इस ऐतिहासिक स्वर्णिम सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इस शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने LA 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
पूरी टीम, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं आगामी ओलंपिक के लिए अनंत शुभकामनाएं।
देश को आप सभी पर गर्व है। #TeamIndia #IndianHockey #WomensHockey #AsianGames2026
श्री राहुल गांधी जी की यह बात आज सत्ता को आईना दिखा रही है—लाठी से भीड़ रोकी जा सकती है, सवाल नहीं।
वोट के अधिकार के लिए शांतिपूर्वक आवाज़ उठा रहे नौजवानों को सड़कों पर घसीटना और हिरासत में लेना उन सवालों का जवाब नहीं है, जो आज पूरा देश पूछ रहा है।
लोकतंत्र में सवालों से भागा नहीं जाता, जवाब दिया जाता है।
वोट चोरी पर जवाब भी देना होगा और जवाबदेही भी तय होगी।
बालाघाट में आकर ऐसा लगा- जैसे हिंदुस्तान के बीच में ही हिंदुस्तान की सरकार नहीं है।
यहां बहुत सारे बच्चों की मृत्यु कुपोषण और अन्य बीमारियों के कारण हुई है, लेकिन सरकार की तरफ से लोगों को कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है।
यहां पर लोगों की जमीन से जुड़े मुद्दे हैं, वन अधिकार अधिनियम से जुड़ा मुद्दा है और मनरेगा का भी मुद्दा है। कई परिवारों ने अपने बच्चे खो दिए, लेकिन अभी तक आधे लोगों को मुआवजा नहीं दिया गया है।
मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि वो अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
बालाघाट में लोगों को स्कूल, अस्पताल की सुविधा दीजिए और इन्हें इनका हक दीजिए। BJP सरकार 24 घंटा विकास की बात करती है, लेकिन जिम्मेदारी निभाने के वक़्त गायब हो जाती है।
अगर सरकार प्रदेश में दो योजनाएं चला रही है तो इन्हें दोनों का फायदा मिलना चाहिए, लेकिन इन्हें एक योजना का फायदा देकर, दूसरे से नाम इनका काट दिया जाता है।
मुझे यहां की स्थिति देखकर काफी दुख हुआ। हमने इनसे कहा है कि हम सरकार में आते ही इनकी मदद करेंगे।
हम इन्हें वनवासी नहीं, आदिवासी कहते हैं और ये हिंदुस्तान के पहले मालिक हैं, इसलिए इन्हें देश में जगह और सुविधाएं मिलनी चाहिए।
मध्य प्रदेश में हर तरफ हालात खराब हैं और ये पूरी तरह से मध्य प्रदेश सरकार का Failure है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @GovindDotasra जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करती हूं।
एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। एक ही दिन में 4 स्वर्ण पदक जीतकर हमारे खिलाड़ियों ने तिरंगे की शान बढ़ाई है।
इस स्वर्णिम उपलब्धि में हरियाणा के खिलाड़ियों की विशेष भागीदारी प्रदेश की समृद्ध खेल परंपरा और हमारी युवा प्रतिभाओं के सामर्थ्य को दर्शाती है। हरियाणा के खिलाड़ी निरंतर अपने परिश्रम और जज्बे से देश का मान बढ़ा रहे हैं।
सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 🇮🇳
सत्य और अहिंसा को अपनी शक्ति बनाकर दुनिया को शांति और मानवता का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
बापू के सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक सद्भाव के विचार केवल हमारी विरासत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत नींव हैं।
आइए, उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रेम, भाईचारे और न्याय से परिपूर्ण भारत के निर्माण का संकल्प लें।
#GandhiJayanti #MahatmaGandhi
Sh. Rahul Gandhi ji has raised questions that go to the heart of electoral transparency.
If two Election Commissioners themselves recorded objections to the online Form 6 change, the country deserves to know: Who authorised the technical change, who instructed TCS to implement it, and who approved it at TCS?
These are matters of public record and institutional accountability. The Election Commission should place the complete decision trail before the country.
मेरे संसदीय क्षेत्र सिरसा के रानियां स्थित संत नगर के बेटे श्री राजेंद्र सिंह जी ने एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे क्षेत्र और हरियाणा का गौरव बढ़ाया है।
पाकिस्तान को 4-3 से पराजित कर भारतीय टीम ने फाइनल में स्थान बनाया है। इस शानदार उपलब्धि पर श्री राजेंद्र सिंह जी सहित पूरी भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई।
फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम को मेरी अनंत शुभकामनाएं। देश को आप सभी से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। 🇮🇳🏑
सांसद कुमारी सैलजा जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनांक 3 और 4 अक्टूबर, 2026 के कार्यक्रमों का विवरण निम्नलिखित प्रकार से है -
@Kumari_Selja