मोदी सरकार ने वादा किया था कि हम छात्रों पर कोई एक्शन नहीं लेंगे,
लेकिन दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, यूपी में छात्रों पर FIR हो रही है। छात्रों के घरों में पुलिस दबिश दे रही है, उनके माता-पिता को परेशान किया जा रहा है।
ये दिखाता है कि BJP सरकार की कथनी-करनी में कितना फर्क है।
छात्र समझ रहे हैं कि गन फायर का आदेश अमित शाह द्वारा दिया गया, इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
पेपरलीक के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों को टारगेट किया जा रहा है। सरकार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लेटर लिखे गए हैं, ताकि उनकी आलोचना वाले पत्रकारों, यू-ट्यूबर्स के वीडियो डिलीट कराए जा सकें।
सामाजिक न्याय की लड़ाई के अग्रणी सिपाही, संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत और देश के हर वर्ग की सशक्त आवाज़ ,लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष,जननायक आदरणीय श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका संघर्ष, साहस और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के इस पावन पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें।
#HappyBirthdayRahulGandhi
देश के लाखों युवाओं का विश्वास UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पर टिका हुआ है, लेकिन आज वही विश्वास सवालों के घेरे में है।
यदि किसी एक कोचिंग संस्थान के कंटेंट से 100 में से 82 प्रश्न आते हैं, तो यह मात्र संयोग नहीं, बल्कि गंभीर जांच का विषय है। युवा जानना चाहते हैं कि उनकी वर्षों की मेहनत और ईमानदार तैयारी के साथ कहीं कोई अन्याय तो नहीं हो रहा है।
NSUI मांग करती है कि UPSC 2026 परीक्षा को लेकर युवाओं द्वारा सामने लाए गए तथ्यों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा पूरी सच्चाई देश के सामने लाई जाए।
युवाओं के सपनों पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी के साथ हर छात्र की आवाज़ बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।
युवाओं के अधिकार, पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी।
#UPSC
NSUI के संघर्ष की पहली जीत, लेकिन न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा!
जिस प्रकार CBSE के OSM Evaluation System ने लाखों छात्र-छात्राओं के सपनों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वह घोटाला अब पूरे देश के सामने है। आज सरकार ने अपनी विफलता और इस घोटाले को स्वीकारते हुए CBSE के अध्यक्ष और सचिव का तबादला कर दिया है।
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी पहले दिन से CBSE के छात्रों की आवाज़ बनकर उनके साथ खड़े रहे हैं।
NSUI शुरू से ही CBSE के छात्र-छात्राओं के साथ खड़ी रही है ,छात्रों के हित में NSUI ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया और लगातार उनकी मांगों को मजबूती से उठाया और आगे भी उनके अधिकारों एवं न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी।
NSUI की स्पष्ट मांग है कि जिन छात्रों के साथ अन्याय हुआ है, उन्हें तुरंत "Compensatory Marks" दिए जाएं और COEMPT जैसी भ्रष्ट कंपनी को ठेका देने वाले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफ़ा दे ।
इसी अन्याय के खिलाफ आज NSUI ने Delhi High Court का दरवाजा खटखटाया है ताकि निष्पक्ष जांच हो और प्रभावित छात्रों को न्याय मिल सके।
चाहे अदालत हो, सड़क हो या संसद, जब तक Compensatory Marks जारी नहीं होते, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते, तब तक NSUI छात्रों की आवाज़ बनकर यह लड़ाई लड़ती रहेगी!
#OSMScam #SackDharmendraPradhan
मोदी सरकार आखिर और कितने बच्चों के सपनों की बलि लेगी?
मऊगंज ,मध्य प्रदेश की होनहार छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने NEET पेपर लीक से आहत होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आकांक्षा एक मेधावी छात्रा थीं और उनके 650+ अंक आने की उम्मीद थी। लेकिन जिस परीक्षा व्यवस्था पर लाखों छात्रों का भविष्य टिका होता है, उसी व्यवस्था में हुई भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार ने एक बेटी की जान ले ली।
आकांक्षा के पिता पैरालिसिस से पीड़ित हैं और उन्हें दो बार हार्ट अटैक भी आ चुका है। परिवार ने बताया की उन्होंने 3,00,000 ₹ का किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर अपनी बेटी की पढ़ाई का सपना पूरा करने की कोशिश की। लेकिन पेपर लीक और सरकार की विफलता ने उस परिवार से उनकी बेटी छीन ली। परिवार की आर्थिक व मानसिक हालात बिलकुल भी ठीक नहीं है ।
आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री@RahulGandhi जी के निर्देशानुसार परिवार को किसान क्रेडिट कार्ड के ₹3,00,000 के लोन में से ₹2,50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई और शेष राशि भी जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी !
क्या छात्रों की जान और उनका भविष्य सरकार के लिए कोई मायने नहीं रखता?
NEET पेपर लीक सिर्फ एक परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि लाखों मेहनती छात्रों के सपनों और उनके विश्वास की हत्या है। जिन परिवारों ने इस अन्याय के कारण अपने बच्चों को खोया है, उनके दर्द को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।
NSUI मांग है कि पीड़ित परिवार को 5 करोड़ का आर्थिक मुआवज़ा दिया जाए,भाई-बहन में से एक को सरकारी नोकरी व मुफ्त शिक्षा दी जाए।
हम इस दुख की घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और विश्वास दिलाते हैं कि NSUI देशभर में पेपर लीक माफिया और शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ती रहेगी और धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे और NTA को बैन तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा ।
#bannta #NEETPaperLeak #NEETScam #ModiWeakPaperLeak
NEET पेपर लीक के कारण राजस्थान के गुढ़ा गौड़जी, उदयपुरवाटी निवासी स्वर्गीय प्रदीप मेघवाल जी के परिजनों से मुलाकात हुई
परिवार से श्री @RahulGandhi जी की बातचीत फ़ोन पर करवाई बातचीत के दौरान परिवार ने आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने 11 लाख रुपये का कर्ज लेकर प्रदीप की पढ़ाई जारी रखी थी।
इस दुखद घटना के बाद परिवार पर आए आर्थिक बोझ को कम करने के लिए @nsui कार्यकर्ताओं ने सहयोग का हाथ बढ़ाया और 26 मई को परिवार को 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपकर दायित्व निभाएंगे।
यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि संघर्षरत परिवार के साथ खड़े होने का संकल्प और न्याय की लड़ाई में एकजुटता का संदेश है।
#nsui
#neet #neetpaperleak #justiceforneetstudents #SackDharmendraPradhan
उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के हरियाव गांव में दलित दुल्हन की बिंदोली पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया जाना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। दुल्हन को घोड़ी से उतारना, डीजे बंद करवाना, गाली-गलौज करना, पथराव करना और लाठी, सरियों व तलवारों से हमला करना सिर्फ कानून व्यवस्था पर नहीं, बल्कि संविधान और सामाजिक समानता पर भी हमला है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जो बेहद दुखद है।
आखिर कब तक दलित समाज पर ऐसे अत्याचार होते रहेंगे? क्या यही है भाजपा सरकार का सुशासन और न्याय? जब बेटियों की इज्जत और दलित समाज की गरिमा सुरक्षित नहीं, तो सरकार को जवाब देना होगा।
आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।
@RajCMO