आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका सरल जीवन, उच्च आदर्श और राष्ट्रनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन देती रहे, इसी कामना के साथ आपक��� उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ!
@drmmjoshibjp @BJP4Haryana
भगवान श्री राम की असीम कृपा और आशीर्वाद से असंख्य रामभक्तों का पांच सदियों का संकल्प साकार हुआ है। आज रामलला अपने भव्य धाम में पुन: व��राजित हैं और इस वर्ष अयोध्या की धर्म ध्वजा, रामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी की साक्षी बन रही है। ये मेरा सौभाग्य है कि पिछले महीने मुझे इस ध्वजा की पुण्य स्थापना का सुअवसर मिला।
करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुरुष, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, सुशासन की प्रतिमूर्ति, 'भारत रत्न', पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूँ।
श्रद्धेय अटल जी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर करोड़ों कार्यकर्ताओं को गढ़ते हुए राष्ट्रवाद की चेतना जागृत की। देश के प्रधानमंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल में पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में भारत की विजय से विश्व पटल पर भारत की सामरि�� शक्ति का साक्षात्कार हुआ।
राष्ट्रोत्थान, सुशासन और गरीब कल्याण के उनके महान विचार और कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ निर्माण के संकल्प को सदैव नई ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।
राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमारे देश की महान विभूतियों के जीवन, उनके आदर्शों और अमूल्य विरासत को समर्पित एक प्रेरणादायी स्मारक है। आज सुशासन दिवस ��र लखनऊ में इसका लोकार्पण कर अपार गौरव और आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पंचकूला में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित सुशासन दिवस कार्यक्रम में नववर्ष 2026 कैलेंडर लॉन्च किया।