एक दशक बाद आई भीषण बाढ़ में जब बिहार सरकार का खजाना खाली है, राजकोषीय तनाव चरम पर है तब मुझे मेरा सड़क से सदन तक का संघर्ष याद आ रहा है।
लालू यादव जितना पक्ष-विपक्ष में रहकर बिहार और बिहारियों के हक के लिए लड़ा है उतना आज तक कोई नहीं लड़ा। अटल जी की कैबिनेट में एक दर्जन कैबिनेट मंत्री बिहार से थे लेकिन राज्य में मेरी सरकार थी तो इन नकारे नकारात्मक सांप्रदायिक भाजपाइयों ने बिहार को उसके हिस्से का बजट कभी नहीं दिया, कुछ नहीं दिया और ना ही देने दिया। पंचवर्षीय योजना तक में रोक लगा देते थे कि बिहार को पैसा ना मिले। उस वक्त राज्य सीधे उधार भी नहीं ले सकते थे।
𝟐𝟎𝟎𝟒 में जब हम राजद के 𝟐𝟒 सांसदों के साथ रुआब के साथ 𝐔𝐏𝐀-𝟏 में रेल मंत्री बने तो बिहार को उन पाँच वर्षों (𝟐𝟎𝟎𝟒-𝟎𝟗) में अपने प्रभाव और राजनीतिक ताक़त के बल पर 𝟏 लाख 𝟒𝟒 हज़ार करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि तत्कालीन प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह जी और श्रीमती सोनिया गांधी जी से विकास कार्यों के लिए दिलाई। हमने जो कहा उन्होंने किया।
हमारे उसी पैकेज की धनराशि से 𝟐𝟎𝟎𝟓 से नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया। अटल जी के मंत्रिमंडल में रहते नीतीश समेत बिहार से एक दर्जन कैबिनेट मंत्रियों ने हमें बदनाम और विफल करने के लिए केंद्र से कभी कोई सहायता नहीं दिलाई लेकिन हम तो सकारात्मक दृष्टिकोण से बिहार हित में सदैव राजनीति करते रहे और बिहार को बहुत फंड दिलाया तो 𝐁𝐉𝐏 के दुलारे नीतीश जैसों ने व्यक्तिगत स्वार्थ में हमेशा बिहार को दंड दिलाया। एनडीए से 𝟑𝟎 सांसदों के बावजूद आज दिल्ली में बिहार की सुनने वाला कोई नहीं?
नेपाल से आने वाली बाढ़ और उसके स्थायी समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहा। लालू सत्ता के लिए अपना चरित्र, चेहरा, चाल और विचार नहीं बदलता। संसद का वीडियो है ध्यान से सुनिए, 𝟐𝟎𝟏𝟏 का है तब केंद्र में 𝐔𝐏𝐀-𝟐 की सरकार थी, बिहार में नीतीश-बीजेपी की सरकार थी लेकिन लालू दिल्ली में बिहार के लिए 𝐔𝐏𝐀 से भी लड़ता था। अब दिल्ली में 𝐍𝐃𝐀 -𝟑 है, बिहार में 𝐍𝐃𝐀-𝟓 है लेकिन निकम्मे, नकारे और नौसिखिए लोग बहाने बनाने से बाज नहीं आते।
👉 नदियों के रख रखाव के लिए नेपाल सरकार से दो टूक बात हो, कर्पूरी ठाकुर जी ने भी इस मुद्दे को उठाया था।
👉 चुनाव और बाढ़ आने पर मुफ्तखोरी का घोषणा और फ्री 𝟐 किलो अनाज का लालच देना बंद करो, स्थाई समाधान दो।
👉 नदियों के रखरखाव पर खर्च होने वाला एक पैसा बिहार को नहीं मिला
👉 बिहार का लोग अपना घर परिवार छोड़ देश विदेश पलायन करता है। वहां से खून पसीना का कमाई लाकर यहां जमा करता है, लेकिन उसके अनुपात में उनपर खर्च नहीं होता
👉 हम भीख नहीं मांग रहे हैं, क्रेडिट के अनुरूप पैसा बिहार को दो।
👉 बिहार का 𝐂𝐃𝐑 (Credit Deposit Ratio कम क्यों है? आज भी देश में साख-जमा अनुपात बिहार का सबसे कम है?
गले तक पानी है, और हाथ में मुट्ठी भर राहत!
आखिर कब तक?
बच्चों की किताबें पानी में, बूढ़े माँ-बाप को छत का सहारा ख़त्म, और युवा पलायन को मजबूर।
ये बाढ़ प्राकृतिक आपदा से ज्यादा, सभी जनप्रतिनिधियों की नाकामी है।
अगर हर साल का बजट ईमानदारी से लगता और एक विशेष पैकेज की मांग होता, तो आज सोनपुर विधानसभा क्षेत्र यूं नहीं डूबता।
नेता बदलते हैं, पार्टी बदलती है, पर सोनपुर विधानसभा क्षेत्र का दर्द नहीं बदलता...
क्योंकि सबकी नियत एक ही है - जनता के हक पर अपनी दुकान चलाना!
@laluprasadrjd@samrat4bjp@yadavtejashwi@RohiniAcharya2@RJDforIndia@YuvasochRajeev
#SystemKoBadlo #SonpurMangeInsaf #SystemFail #BiharFlood2026 #SonpurFlood #JantaKaHaq
बेरोजगारी नहीं होती तो https://t.co/xMyP2z00Zl की हुई जेडीयू नेता संजय झा की पुत्री नेहा झा को शराब तस्करी नहीं करनी पड़ती।
21 सालों की एनडीए सरकार ना ही युवाओं को नौकरी-रोजगार दे पाई और ना ही शराब रोक पाई। बिहार में सरकार नाम की चीज़ ही नहीं।
#Bihar#madhubani
@iRameshydvRJD आप हमेशा से सोनपुर की जनता के साथ खड़े हुए हैं।लेकिन सोनपुर की जनता ने अपने आप अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी हैं। और भुगतना तो पड़ेगा अगले 4 वर्ष तक.....................
सोनपुर डूबा हुआ है, और जनप्रतिनिधि सो रहा है!
सोनपुर विधानसभा का 75% भूभाग भीषण बाढ़ की चपेट में है। दो दर्जन से अधिक पंचायतें जलमग्न हैं, लाख से ज्यादा लोग इस आपदा में फंसे हुए हैं। पशुपालकों के मवेशी पानी में बह गए, घर उजड़ गए, सार्वजनिक संपत्ति तबाह हो गई - लाखों के जान-माल का नुकसान हुआ है।
दुख की बात है कि बिहार सरकार इस त्रासदी को लेकर पूरी तरह उदासीन बनी हुई है।
हमारी माँग है:
1. राज्य सरकार अविलंब सोनपुर विधानसभा क्षेत्र की इस विनाशकारी बाढ़ को "राजकीय आपदा" घोषित करे।
2. सोनपुर के लिए करोड़ों की विशेष वित्तीय सहायता राशि जारी की जाए।
3. युद्धस्तर पर बाढ़ राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाए।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से विनम्र आग्रह है कि आप अविलंब सोनपुर का दौरा कर जमीनी हकीकत का सर्वेक्षण करें और पीड़ित परिवारों तक तत्काल राहत पहुँचाना सुनिश्चित करें।
ये राजनीति का वक्त नहीं, मानवता का वक्त है।
@laluprasadrjd@yadavtejashwi@RabriDeviRJD@samrat4bjp@RohiniAcharya2@RJDforIndia@narendramodi@RahulGandhi@Saran_dm
#SonpurFlood #BiharFlood #TejashwiYadav #RJD #Bihar #Ganga #Saran
कुछ दिनों पहले जेल में बंद रोशन यादव को सम्राट चौधरी के पुलिस द्वारा हत्या कर दिया गया था। आज नेता प्रतिपक्ष @yadavtejashwi जी रोशन यादव के परिवार से मिलने मधुबनी जा रहे हैं।
@RJDforIndia
@RubikaLiyaquat रूबिका की बदतमीजी, बेशर्मी और गंवारपन देखिए
ये झारखंड के शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा माँग रही है जबकि जिन भर्ती परीक्षाओं के ख़िलाफ़ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं वो शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आती ही नहीं
इससे ज़्यादा गवार एंकर आपको कोई और नहीं मिलेगा
मोदी की कायर सरकार को इन सवालों का जवाब तो देना ही चाहिए:
1) दिल्ली में बच्चों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया था?
2)कील लगी लाठियाँ किसके कहने पर तैयार की गईं?
3) सिवान में बच्चों पर AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया था?
4) अगर उस सिपाही ने ये ख़तरनाक असाल्ट राइफ़ल अपनी मर्जी से चलाई तो वो जेल में क्यों नहीं है?
56इंची वालों को संसद का सामना करने से डर लग रहा है तो सरकारी प्रवक्ता से ही जवाब दिलवा दीजिए।
#TejashwiYadav #RJD #bihar
पेपरलीक के विरुद्ध छात्रों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन पर बिहार पुलिस द्वारा AK-47 जैसे घातक हथियारों से की गयी गोलीबारी एवं बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरुद्ध आज पुलिस महानिदेशक से मिलकर संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्च पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करते हुए अविलम्ब कार्रवाई की मांग की।
हमने निम्न मांगों के साथ DGP को ज्ञापन सौंपा।
1. बिहार पुलिस ने छात्रों पर AK-47 से गोलियाँ क्यों चलाई?
2. Trigger Happy बिहार पुलिस के द्वारा निशाना लेकर बच्चों पर Shoot to Kill की सोच के साथ गोलियां बरसाई जो अत्यंत दुखद और अलोकतांत्रिक है।
3. बिहार पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ प्रोटोकॉल के SPO का पालन क्यों नहीं किया?
4. फायरिंग का आदेश देने वाले वरीय पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
5. छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की न्यायिक जाँच करायी जाए।
साथ ही बिहार की बदहाल विधि व्यवस्था को दुरुस्त कर, पुलिस प्रशासन की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाए।
अगर बिहार सरकार छात्रों पर गोलियां बरसाने वाले मनबढ़ पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो विपक्ष का विरोध प्रर्दशन होगा।
पिछले दिनों करबिगहिया निवासी स्वर्गीय बंटी यादव जी, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी, उनकी अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। इस दुखद घटना के बाद उनके परिवार, विशेषकर दो छोटे-छोटे बच्चों के सामने शिक्षा और भविष्य को लेकर गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया।
ऐसे कठिन समय में आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनके बच्चों की 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए तत्काल ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी भी आवश्यकता की घड़ी में वे हर संभव सहयोग के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
यही एक सच्चे जननेता की पहचान है—जो केवल राजनीति नहीं, बल्कि लोगों के दुख-दर्द में सहभागी बनकर उनके भविष्य को संवारने का संकल्प निभाता है।
आदरणीय तेजस्वी जी का यह मानवीय कदम न केवल पीड़ित परिवार को संबल देगा, बल्कि समाज में संवेदना, न्याय और मानवता का संदेश भी देगा।
#TejashwiYadav #RJD #Humanity
@yadavtejashwi@TejashwiOffice@RJDforIndia@manojkjhadu@MisaBharti@patna_RJD@JaikyYadav16 @
भाई वीरेंद्र विधायक हैं, जो राजद के अच्छे से बुरे दौर हर दौर में जीतते आ रहे हैं। भाई वीरेंद्र कोई बयान चर्चा में रहने के लिए दे ऐसा कहना भी बेमानी होगा, कोई बार बार चुने हुए जनप्रतिनिधि को कुछ कहेगा वो अब नही चलेगा।।
@iBhaiVirendra जिंदाबाद 🔥 ✊
बड़े भैया माननीय श्री @yadavtejashwi जी पार्टी को बचाना और अपने अस्तित्व को बचाना है तो अपने आसपास के दलालों को पार्टी से बाहर निकालिए, नहीं तो आने वाले चुनावों में पार्टी का अस्तित्व तो खत्म हो ही जाएगा। और आपका भी अस्तित्व खत्म हो जाएगा याद रखिएगा, एक कार्यकर्ता का यह बात।