भारतमाला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बायतु विधानसभा के हमारे बागावास मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाबूराम मेघवाल जी के गंभीर रूप से घायल होने तथा दलपत सिंह राजपुरोहित जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और दुःखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाबूराम जी एवं दलपत सिंह जी की धर्मपत्नी के उपचार को लेकर मैं चिकित्सकों के निरंतर संपर्क में हूँ। महादेव से प्रार्थना है कि दोनों शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर सकुशल घर लौटें।
आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, भोपाल में उज्जैन एवं रीवा संभाग के विधानसभा प्रभारियों एवं जिला संगठन महासचिवों की “रोल, रिस्पॉन्सिबिलिटी, अथॉरिटी एवं अकाउंटेबिलिटी” विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होकर अपने विचार साझा किए।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी जी,संगठन के मेरे सहयोगी सह प्रभारी रणविजय सिंह लोचव जी,प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी जी सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@INCMP
थार परिवार के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री अमीन ख़ान जी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा स्वास्थ्य की जानकारी ली।
@office_aminkhan
देश के हर युवा से मेरी एक बात - आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है।
हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है।
मैं जानता हूँ आप थक चुके हैं। ग़ुस्से में हैं। पर याद रखिए - जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊँची करनी पड़ती है।
इसलिए मैं आप सबको बुला रहा हूँ - 17 जून, कोटा। छात्रों की गूंज।
आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत - फिर देश के हर कोने तक।
ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूँ।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj
जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरदीन फ़क़ीर जी ने मिलकर क्षेत्र में जनहित के मुद्दों एवं संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की।
📍बायतु,ढाणी
@Amardeenfakir
पेपर लीक, रद्द होती परीक्षाएँ और वर्षों तक अधूरी पड़ी भर्तियाँ यह केवल व्यवस्था की खामियाँ नहीं हैं, बल्कि देश के लाखों युवाओं के सपनों पर लगातार हो रहा प्रहार हैं।
एक तरफ छात्र अपनी जवानी किताबों के बीच गुज़ार रहे हैं, परिवार अपनी उम्मीदों और सीमित संसाधनों के साथ उनका साथ दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत को बार-बार दांव पर लगा रही है।
अब यह सवाल सिर्फ रोजगार का नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, उनके आत्मसम्मान और न्याय का है।
इन्हीं मुद्दों को लेकर छात्रों और युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच देने, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जवाबदेही तय करने की मांग को बुलंद करने के लिए देश के नेता @RahulGandhi जी 17 जून को कोटा पहुँचेंगे।
कोटा से उठने वाली यह हुंकार उन लाखों युवाओं की आवाज़ बनेगी, जिन्होंने वर्षों तक इंतज़ार किया, संघर्ष किया और फिर भी हार नहीं मानी।
यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य को बचाने का संकल्प है।
आइए, युवाओं के हक़ और उनके सपनों की इस लड़ाई में अपनी आवाज़ बुलंद करें।
#ChhatronKiGoonj
@INCIndia@kharge@kcvenugopalmp
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस परिवार के हमारे साथी @JitendraSAlwar जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
महादेव से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं।
सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी के राज्यसभा नामांकन को ग़लत तरीक़े से रद्द किए जाने के विरोध में जंतर मंतर नई दिल्ली में आयोजित “सत्याग्रह” में देश के विभिन्न राज्यों से आए सर्वोदय विचार के साथियों के साथ संघर्ष में हिस्सेदारी की !
आज इंदिरा भवन नई दिल्ली में @INCIndia के हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष @kharge जी की अध्यक्षता में एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता @RahulGandhi जी,संगठन महासचिव @kcvenugopalmp जी की उपस्थिति में प्रदेश प्रभारियों एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया।
https://t.co/jfrG3aXEHi
मैं लक्ष्मण सिंह गोदारा, अंडमान और निकोबार के विनाश के खिलाफ़ आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के #GreenOverGreed अभियान के साथ हूँ।
ग्रेट निकोबार केवल एक द्वीप नहीं, बल्कि हमारी प्राकृतिक धरोहर है। करोड़ों पेड़, पौधे, प्राचीन वर्षावन और बहुमूल्य जैव विविधता आज खतरे में हैं। इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
आइए, आप भी आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के समर्थन में आगे आएं और इस अभियान से जुड़ें।
https://t.co/nVSrhoVeKr
#GreenOverGreed 🇮🇳
#NicobarMatters
#RahulGandhi
@RahulGandhi
आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, भोपाल में राज्यसभा चुनाव को लेकर आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होकर आगामी रणनीति एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर राज्यसभा हेतु कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का कांग्रेस विधायक दल द्वारा स्वागत किया गया। सभी साथियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए यह विश्वास दिलाया कि हम सभी पूरी एकजुटता के साथ संविधान, लोकतंत्र और देश के मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध हैं।
कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए जनता की आवाज़ बनने और देश को न्याय, समानता एवं भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@UmangSinghar@jitupatwari@INCMP
📍राजीव गाँधी सर्किल, दांतारामगढ
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गाँधी जी की प्रतिमा 25 वर्ष पूर्व यहां स्थापित की गई थी !
हम यहां श्रमदान करते हैं पर रखरखाव की कमी के कारण रैलिंग टू चुकी है , आवारा पशुओं और आसपास के लोगों ने कचरा फेंक कर हर दिन गंदा कर देते हैं !
आओ हम सब मिलकर इसे संरक्षित करें ! आपसी सहयोग और श्रमदान सें !
अगली 20 अगस्त राजीव गाँधी जी की जयंती से पहले हम सभी इसे नया रूप दें !
प्रकृति हमारी विरासत है, इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है।
प्रकृति बचेगी, तभी भविष्य बचेगा।
ग्रेट निकोबार की वास्तविक स्थिति जानने के लिए राहुल गांधी जी की यह वीडियो जरूर देखें।
@RahulGandhi
https://t.co/EbZsayLaVu
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हमारे ऊर्जावान अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्री पवन खेड़ा जी, श्री मंसूर अली खान जी, सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी, श्री नीरज डांगी जी, श्री प्रवीण चक्रवर्ती जी एवं श्री प्रणव झा जी को राज्यसभा हेतु कांग्रेस पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप सभी का अनुभव, संघर्ष, वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से जनहित, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की आवाज़ को और अधिक सशक्त करेगा।
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@MNatarajanINC@Pawankhera@pranavINC
देश का गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और युवा आज हर वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल पर ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।
यह पहली बार नहीं है।
2014, 2019 और 2022 के चुनावों के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। चुनाव के समय राहत का दिखावा और चुनाव खत्म होते ही महंगाई का बोझ, यही भाजपा सरकार की नीति बन चुकी है।
पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ सफर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवहन महंगा होने से खाद्य पदार्थों, खेती, दवाइयों और रोजमर्रा की हर जरूरत की कीमत बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा मार आम आदमी पर पड़ती है।
मई 2014 में घरेलू गैस सिलेंडर लगभग ₹412 का था, जो आज ₹1000 तक पहुंच चुका है।
कमर्शियल LPG सिलेंडर 2014 में लगभग ₹1541 था, जो अब ₹3000 से अधिक हो गया है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह जी की सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 147 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, तब भी जनता को पेट्रोल ₹51-72 प्रति लीटर के बीच मिला। आज जब कई बार अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें उससे कम रही हैं, तब जनता को राहत क्यों नहीं मिल रही?
देश की जनता अब समझ चुकी है कि चुनावी वादों और प्रचार से पेट नहीं भरता, लोगों को दिखावटी फैसले नहीं, बल्कि ऐसी नीतियां चाहिए जो महंगाई कम करें, रोजगार बढ़ाएं और आम आदमी को राहत दें।
महंगाई ने जनता को लाचार कर दिया है, और इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों पर है।