आज सर्वमान्य नेता और अपने अभिभावक श्रद्धेय श्री नीतीश कुमार जी से विभिन्न समसामयिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता आदरणीय अग्रज श्री ललन सर्राफ जी मौजूद रहे। सचमुच सौभाग्यशाली क्षण! ❤️🙏
मधेपुरा जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित इटवा गांव में जदयू के कर्मठ नेता श्री पप्पू झा जी के आवास पर जाकर उनके पिताजी, जो कुछ दिनों पूर्व अस्वस्थ चल रहे थे, के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उनके परिजनों से बड़ा आत्मीय संवाद हुआ। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. मनोज भटनागर जी मौजूद रहे। 💐💐
बिहार सरकार की माननीया समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता जी से शिष्टाचार मुलाकात एवं बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग की भावी कार्ययोजना पर महत्वपूर्ण विमर्श। मंत्रालय की ओर से उन्होंने हरसंभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। उनका हार्दिक आभार। 💐💐
#BSCPCR#GovtofBihar #SocialWelfareDepartment
आज 1, अणे मार्ग, पटना में बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मिलकर उनके यशस्वी कार्यकाल के निमित्त शुभकामनाएं दीं और साथ ही आयोग की ओर से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आयोग के कामकाज की सराहना की और कई बहुमूल्य सुझाव दिए। यही नहीं, उन्होंने आयोग की प्रस्तावित कार्यशाला में सम्मिलित होने और उसका उद्घाटन करने की स्वीकृति भी दी। उनका ह्रदय-तल से आभार। 💐🙏💐 #BSCPCR #CMOBihar
24 साल पूरे हुए लेकिन 24 दिन की तरह! अभी तो महीना, साल और समय की उससे आगे की कितनी ही गिनती बाकी है। तब जाकर पूरा होगा ये जनम। और फिर नई गिनती शुरू। एक पल भी अनुपस्थित हुए बिना फिर, फिर और फिर आना है हमलोगों को और समय के आखिरी छोर तक बस आते ही रहना है.. एक-दूसरे के लिए। हमलोगों की सालगिरह यही एहसास दिलाने तो आती है हर साल। आज के दिन स्वयं को एक बार फिर सौंपता हूँ रूपम... ह्रदय के सम्पूर्ण प्रेम और मन की सारी कल्पनाओं के साथ!!
❤️❤️🧿🌹🌹
प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी की अध्यक्षता में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में श्री ललन सर्राफ जी, श्री संजय गांधी जी सहित अन्य वरीय नेताओं के साथ मैं भी उपस्थित रहा। [2/2]
आज बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी ने प्रेसवार्ता कर भाई श्री निशांत कुमार जी की "सद्भाव यात्रा" की घोषणा की। 3 मई से शुरू होने वाली यह यात्रा सत्याग्रह-भूमि पश्चिम चम्पारण से शुरू होगी और राजनीति का नया प्रतिमान गढ़ेगी, इसका मुझे अखंड विश्वास है।
आज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री मनीष कुमार वर्मा जी के आवास पर उनके दिवंगत पिता स्व. डॉ. अशोक कुमार वर्मा जी की पाँचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए..! 🙏🙏
आज पटना में सुप्रसिद्ध आई सर्जन डॉ. सुनील सिंह जी एवं डॉ. वर्षा सिंह जी के सुपुत्र चि. अंशुमन और सौ. तनुष्का के विवाहोपरांत आयोजित रिसेप्शन में सम्मिलित हुआ और अपनी शुभकामनाएं दीं..! 💐💐
भैया हम चार भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं और विद्वता और विनम्रता का अद्भुत मिश्रण है उनमें। विषम परिस्थितियों को भी अपने अद्भुत धैर्य और अप्रतिम सहनशीलता से सहज बना लेना कोई उनसे सीखे.! उनकी सफलता से सचमुच बहुत खुश हूँ और ईश्वर से उनके और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ.!! 🙏🙏 [2/2]
पूज्य बड़े भैया डॉ. रत्नदीप, जो वर्तमान में टी.पी. कॉलेज, मधेपुरा के बर्सर और रसायनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष हैं, को राजकीय डिग्री महाविद्यालय, घैलाढ़, मधेपुरा का प्रधानाचार्य बनने पर अशेष बधाई और अनंत शुभकामनाएं.! 💐💐 [1/2]
भाई श्री निशांत कुमार जी की 'सद्भाव यात्रा' के अनगिनत यादगार क्षणों में एक अलग-सा क्षण..! महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि पर स्थित 'वाल्मीकिनगर कन्वेंशन सेंटर' के भव्य प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा के आगे शीश नवाकर आज के दिन की शुरुआत..!! [1/2]