आज भोपाल स्थित निवास पर खरगोन के लोकप्रिय सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल जी से आत्मीय भेंट एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
@gajendra4bjp
माननीय श्री एन. रंगास्वामी जी को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में पुडुचेरी विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।
आज ग्रह ग्राम बारंगा, जिला हरदा में पधारे राजस्थान, जोधपुर से पूर्व राज्यसभा सांसद, पूर्व राजस्व मंत्री राजस्थान सरकार हमारे बड़े भाई श्री रामनारायण जी डूडी, श्री बाबूलाल जी डूडी, श्री हुकमाराम जी डूडी, श्री रामकिशोर जी डूडी, श्री सरवन जी चोटिया का निज निवास पर आत्मीय स्वागत,
गणपति बप्पा मोरया! 🚩
आज #अनंत_चतुर्दशी एवं #गणेश_विसर्जन के पावन अवसर पर मंडलेश्वर स्थित निज निवास पर विराजे गणपति बप्पा का विधिवध पूजन,आरती एवं वैदिक मंत्रों के साथ हवन सम्पन्न हुआ।
विघ्नहर्ता श्री गणेश जी से सभी श्रद्धालुओं व प्रदेशवासियों के मंगल की कामना है।
भस्म रमाए त्रिपुरारी, गूँजे महाकाल का नाम,
भक्तों के संकट हरे, यह उज्जयिनी धाम!!
आज अवंतिका नगरी में राजाधिराज बाबा महाकाल के दर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
चराचर नियंता बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी कृपादृष्टि हमारे देश-प्रदेश पर सदैव बनी रही, सभी सुखी हों, सभी का कल्याण हो।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी
---
✅ग्राम पंचायत खाते में उपलब्ध राशि से कार्य तुरंत प्रारंभ कराए जाएं।
✅पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पंचायत समन्वय अधिकारी एवं उपयंत्री ग्राम पंचायत स्तर पर उत्तरदायी होंगे।
@DrMohanYadav51@JansamparkMP@prahladspatel
एनडीए सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ऐसा कानून लाई है, जिसके दायरे में देश का प्रधानमंत्री भी आता है।
इस कानून में मुख्यमंत्री और मंत्री भी शामिल किए गए हैं।
इस कानून के बनने के बाद, अगर कोई मुख्यमंत्री, मंत्री या प्रधानमंत्री गिरफ्तार होता है, तो उसे 30 दिन के भीतर जमानत लेनी होगी, और अगर जमानत नहीं मिली तो 31वें दिन उसे कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#एनडीए_का_नया_बिहार
आज उज्जैन प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पर आप सभी के द्वारा किए गये स्वागत और अभिनन्दन के लिए आपका आभारी हूँ।
इस आत्मीयता और स्नेह के लिए आप सभी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
हम संविधान की मर्यादा को तार-तार होते नहीं देख सकते। इसलिए एनडीए सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसा सख्त कानून लेकर आ रही है, जिसके दायरे में मंत्री और मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक आते हैं।
राजस्थान प्रवास के दौरान आज मंडफिया, चित्तौड़गढ़ में श्री सांवरिया सेठ जी के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री सांवरिया सेठ जी समस्त क्षेत्रवासियों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर उनके जीवन में सदैव सुख, समृद्धि व खुशहाली बनाए रखे, यही कामना है।
खुशियों की चाबी, सपनों का घर
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज बिहार की पावन भूमि गया जी से प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के अंतर्गत 12,000 हजार लाभार्थियों को अपने पक्के घर की चाबी सौंपी।
#एनडीए_का_नया_बिहार
लोकमाता माँ अहिल्या बाई होलकर,
अमर रहें - अमर रहें!!
पुण्यश्लोका माँ अहिल्याबाई होलकर जी की 230 वीं पुण्यतिथि पर आज इन्दौर में आयोजित भव्य पालकी यात्रा में सहभागिता करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
धर्म, न्याय, प्रजावत्सलता, शौर्य, साहस और देशभक्ति की मूर्तिमान स्वरूप, संतान मानकर अपनी प्रजा का पालन करने वाली लोकमाता माँ अहिल्याबाई होलकर जी को आज हम सभी श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
साहस, समर्पण और कर्त्तव्यपरायणता से भरी उनकी शौर्यगाथाएं चिरकाल तक हमारी पीढ़ियों को मार्गदर्शन प्रदान करती रहेंगी।