@bishnoikuldeep गर्व है मुझे हमारे हल्के के विधायक चौधरी कुलदीप बिश्नोई जी पर जिन्होंने आज एक फोन कॉल पे समस्या सुनकर किसानों के पानी की समस्या को लेकर तुरंत एक्शन साहब को आदेश देकर 30 मिनट के अंदर ही पानी पुरा करवाया हमारी नहर में। ❤️We love @bishnoikuldeep❤️
जो लोग कहते हैं राजनीति में दोस्त नहीं होते,
शायद वो हमारे साथ चलने वाले रिश्ते नहीं होते।
यहाँ हर कार्यकर्ता दीवार नहीं, ढाल बनकर खड़ा है,
इसीलिए कुलदीप बिश्नोई का जनाधार आज भी बड़ा है।
@bishnoikuldeep
कुछ लोकप्रिय नेता लोगों के दिलों में बसते हैं। उनमें से एक बिश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप बिश्नोई जी है।
सिरसा की धरती पर आपका
स्नेह मिलन समारोह...
आदरणीय बिश्नोई रत्न चौधरी @bishnoikuldeep जी के साथ संवाद करने,आत्मीय रिश्ते मजबूत करने और सिरसा के उज्जवल भविष्य पर चर्चा करने का एक सुनहरा अवसर।
9बजे स्थान जाट धर्मशाला,सिरसा
दिनांक 21 जून 2026
आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
@bishnoikuldeep@bbhavyabishnoi@BJP4Haryana
1. आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी के स्नेहपूर्ण निमंत्रण पर सपरिवार रात्रि भोज में शिरकत की। मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए आत्मीय सम्मान, स्नेह एवं आदर के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूँ।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, जनहित एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री जी ने अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री जी का सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं आमजन के प्रति संवेदनशील सोच वास्तव में प्रशंसनीय है। उनके साथ हुई चर्चा के दौरान उनकी विनम्रता, आत्मीय व्यवहार तथा प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हरियाणा के समग्र विकास के लिए उनकी दूरदर्शी सोच प्रेरणादायक है।
रात्रि भोज के दौरान प्रदेश के विकास, क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं तथा जनता से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री जी ने सदैव की भांति सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया तथा जनहित के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी का स्नेह, आत्मीयता एवं सम्मान सदैव स्मरणीय रहेगा।
आज हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी से उनके आवास पर आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाक़ात हुई। मुख्यमंत्री जी का स्नेहपूर्ण व्यवहार, सहजता, सरलता एवं मिलनसार व्यक्तित्व वास्तव में प्रशंसनीय और क़ाबिले -तारीफ़ है। उन्होंने अत्यंत आत्मीयता के साथ समय दिया तथा पूरे मनोयोग से क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर मैंने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न लंबित जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में मुख्यमंत्री जी को विस्तारपूर्वक अवगत करवाया। मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और प्रत्येक मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित निर्देश प्रदान किए, ताकि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
मुख्यमंत्री जी की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता, सकारात्मक सोच एवं विकासोन्मुख दृष्टिकोण प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणादायक है। आदमपुर के हमारे परिवार की ओर से मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। निसंदेह उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा जनहित से जुड़े सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण होंगे।
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी के स्नेहपूर्ण निमंत्रण पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कुलदीप बिश्नोई जी ने सपरिवार रात्रि भोज में शिरकत की।
इस अवसर पर प्रदेश के विकास, जनहित एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर टीम हरियाणा के विधायक रणधीर पनिहार जी भी उपस्थित रहे।
@NayabSainiBJP@bishnoikuldeep@bbhavyabishnoi@randhirpanihar@sumansainibjp
1/2 बागोड़ा, ज़िला जालौर (राजस्थान) में प्रिय भाई सुरेश बिश्नोई जी के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर परिवारजनों, बुज़ुर्गों और क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट का अवसर मिला।
नवविवाहित दंपति को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं।
चौधरी कुलदीप बिश्नोई जी की चक्की आहिस्ता जरूर चलती है लेकिन पिसती बहुत बारीक है।
आत्मसम्मान की लड़ाई में आज युग पुरुष स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी को उनके चाहने वालो और @bishnoikuldeep के सच्चे सिपाहियों की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि 🙏
डॉ अर्चना गुप्ता जी को अध्यक्ष पद की बधाई 🫡
जो तरसते थे कभी हाथ मिलाने को,
विनती करते थे रथ पर चढ़ जाने को,
घूम-घूम कर हरियाणा दिखाया,
पहली बार सता में लाया,
वक्त का फेर है,
पर चौ @bishnoikuldeep का हर साथी बब्बर शेर है,
ज्यादा गुमान ना कर ए सता खुद पर,
जो अर्श पर पहुंचाता है,
वह फर्श पर भी लाता है
घायल शेर घातक हो जाता है
असम के 3 विधानसभा क्षेत्रों में मुझे कार्य करने का अवसर मिला - खुमटाई, गुवाहाटी सेंट्रल और सादिया - और मुझे अत्यंत खुशी है कि तीनों ही क्षेत्रों में हमारे प्रत्याशी विजयी हुए।
मैं हृदय से आभारी हूँ अपने उन पारिवारिक साथियों का, जो मेरे साथ असम गए और पूरे चुनाव के दौरान अंत तक मेरे साथ खड़े रहे। उनका समर्पण, मेहनत और विश्वास मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत रहा, मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूँ।
मैं असम के सम्मानित मतदाताओं का भी सच्चे मन से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने तीनों ही प्रत्याशियों को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया।
एक बार पुनः तीनों विजयी प्रत्याशियों को दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
#Assam
राजनीति में पद किसी की लोकप्रियता का मोहताज नहीं होता जब किसी का राजनीतिक कद बड़ा हो।
चौः कुलदीप जी के सच्चे सिपाही भाई सन्दीप गौतम का आज जन्म दिन है
वो आज हमारे बीच नही है उनकी कमी हमेशा रहेगी।
भावपूर्ण श्रद्धाजली 🙏
@bbhavyabishnoi@bishnoikuldeep
हमारी पहचान मिटाने की कोशिश मत करना क्योंकि नाम हमारा है तो चर्चा भी हमारी ही होगी।
कल भी साथ थे आज भी साथ है आगे भी साथ रहेंगे।
जहां चौधरी कुलदीप बिश्नोई वहां हम।
युग पुरुष स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी अमर रहे 🙏
@bbhavyabishnoi@bishnoikuldeep@MLBadoli@sharmarekha
तूफानों से टकराकर हमने अपनी हस्ती बनाई है,
स्वाभिमान की आग में तपकर यह शख्सियत पाई है।
जब बात हक और सच की आएगी, तो याद रखना,
नज़रे झुकाना हमारी फितरत नहीं, हमने सच को दहाड़ना सीखा है!"
मेरे बड़े भाई श्री मलखान सिंह विश्नोई जी, पूर्व विधायक लुणी (जोधपुर) एवं पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। गुरु महाराज से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
@sharmarekha जी युग पुरुष स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के चाहने वालों को हल्के में न ले आपने समस्त समाज और जननायक बिश्नोई रत्न चौधरी सहाब के चाहने वालों की आत्मा को ठेस पहुंचाई है रेखा को तुरन्त प्रभाव से माफी मांगनी चाहिए लोग आपके विरोध में सड़कों पर उतरने को बेताब है @bishnoikuldeep
@sharmarekha जी ने समस्त समाज और जननायक बिश्नोई रत्न चौधरी सहाब के चाहने वालों की आत्मा को ठेस पहुंचाई है रेखा को तुरन्त प्रभाव से माफी मांगनी चाहिए @bishnoikuldeep