आज ऐलनाबाद हलके में अपनों के बीच कार्यक्रम के दौरान गांव अरनियावाली, रंधावा, रुपाणा दड़बा, माखोसरानी,रुपाणा गंजा, रुपाणा बिश्नोइयाँ और शक्कर-मंदोरी में…
इस कड़कड़ाती धूप में भी इतनी भारी संख्या में पहुँचकर आपने जो प्यार-आशीर्वाद दिया है उसके लिए सदैव आपका आभारी रहूँगा।
हिसार में आयोजित राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी बैठक में शामिल होकर आगामी रणनीतियों, संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प पर पार्टी के शीर्ष नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ विस्तृत मंथन किया गया…
संगठन की मजबूती ही जनविश्वास की सबसे बड़ी आधारशिला है। इसी विश्वास के साथ हम सेवा, समर्पण और लोकराज के संकल्प को ओर अधिक गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जरूरतमंद के सपनों को मिली नई उड़ान,अभय सिंह चौटाला जी के मार्गदर्शन में करण चौटाला जी @kschautala ने दृष्टिबाधित जरूरतमंद की शिक्षा और भविष्य को दिया नया सहारा" आज पार्टी कार्यालय सिरसा में दृष्टिबाधित बच्चे को स्वैच्छिक योगदान के रूप में कंप्यूटर भेंट किया।
🏅 खेलों में नंबर 1 हरियाणा 🏅
हरियाणा आज खेलों की दुनिया में जिस मुकाम पर खड़ा है, वह खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे के साथ चौटाला साहब और खेलरत्न अभय सिंह चौटाला जी की दूरदर्शी सोच और मजबूत खेल नीतियों का नतीजा है।
@AbhaySChautala@ITCellINLD
चैनत की कल रात सिर्फ़ अंधेरी नहीं थी बल्कि ज़मीर को शर्मसार करने वाली थी…
जो माताएं-बहनें अपने बच्चों के लिए पानी मांग रही थीं उन्हें आधी रात को घसीटा गया, लाठियों से पीटा गया और आंसू गैस के गोलों से खामोश करने की कोशिश की गई।
कई दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों और भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्गों की जायज़ मांग पर सरकार ने T लगाकर पानी की समस्या का समाधान किया। लेकिन महज़ कुछ घंटों बाद उसी T को उखाड़ फेंककर ग्रामीणों की उम्मीदों, सब्र और संघर्ष को रौंद दिया।
ये सिर्फ़ पाइप नहीं उखाड़ी गई बल्कि ये आम जनमानस के एतमाद, इंसाफ़ और हक़ की तौहीन की गई है।
जिस हुकूमत को जनता की प्यास बुझानी चाहिए थी उसने उनके ज़ख्म और गहरे कर दिए। जिस इंतज़ामिया को शांति स्थापित क़ायम करनी थी उसने ख़ौफ़ का मंजर खड़ा कर दिया।
सरकार भूले ना की लाठी से जिस्मों को ज़ख्मी किया जा सकता है मगर हौसलों को शिकस्त नहीं दी जा सकती और आंसू गैस आंखों में धुंध ला सकती है लेकिन हक़ की लड़ाई को कभी धुंधला नहीं कर सकती।
चैनत के ग्रामीण अकेले नहीं हैं हर इंसाफ़पसंद हरियाणवी उनकी आवाज़ है और यह लड़ाई सिर्फ़ पानी की नहीं अपितु इज़्ज़त, इंसाफ़ और इंसानियत की भी है।
लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुई दर्दनाक अग्निकांड की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मासूम बच्चों की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है…
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें तो वहीं घायल बच्चों को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिले।
यह हादसा हम सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए और यदि कहीं लापरवाही हुई है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सिरसा जिला परिषद् के चेयरमैन श्री करण सिंह चौटाला जी @kschautala ने आज सिरसा में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री जो कोक्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाते हुए वर्षों से लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग रखी।
इसी कड़ी में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुन संबधित अधिकारियों के समक्ष उनके त्वरित समाधान की बात रखी।
@ITCellINLD
आज तेजाखेड़ा निवास पर राजेश कुमार जी (स्टेट सेक्रेटरी, AIYCWC), सोना सिंह जी मेंबर (भिरडाना), परमजीत जी उर्फ पप्पू (भिरडाना), रोशन जी (भिरडाना), लखविंदर सिंह उर्फ लक्की (भिरडाना), सुनील जी (भिरडाना) एवं रमेश जी (भिरडाना) ने चौधरी अभय सिंह जी चौटाला की अध्यक्षता में इनेलो पार्टी जॉइन की…
आप सभी का इनेलो परिवार में हार्दिक स्वागत है।
@AbhaySChautala@ITCellINLD
चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी! खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झाँसी वाली रानी थी…
स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध अदम्य साहस, शौर्य और स्वाभिमान का परिचय देने वाली महान वीरांगना, रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
आपका अद्वितीय बलिदान और राष्ट्रभक्ति सदैव हमें मातृभूमि की रक्षा एवं सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
जयपुर में प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके के साथ हुई मारपीट लोकतंत्र पर सीधा हमला है। अगर किसी के विचारों से असहमति है तो उसका जवाब बहस से दीजिए, तर्क से दीजिए, लेकिन थप्पड़ और हिंसा से नहीं…
यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि उन तमाम युवाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास है जो अपने अधिकारों और भविष्य की बात कर रहे हैं।
@abhijeet_dipke युवाओं के मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं। ऐसे में उनके साथ हुई यह घटना बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं हो सकता।
हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की जाए।
याद रखिए विचारों को थप्पड़ों से नहीं हराया जा सकता। आवाज़ जितनी दबाई जाएगी, उतनी ही बुलंद होगी।
क्रूड ऑयल की कीमत कम होने पर भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं कर रही बीजेपी सरकार
जनता को महंगाई की आग में झोंक कर मुनाफा कमाने का खेल बंद करे बीजेपी सरकार: चौधरी अभय सिंह चौटाला
@AbhaySChautala@OfficialINLD@ITCellINLD
बीजेपी सरकार द्वारा खाद के बढ़ाए गए दामों से किसानों की खेती लागत बढ़ेगी, किसान हो जाएंगे बर्बाद: चौधरी अभय सिंह चौटाला
#INLD@AbhaySChautala@ITCellINLD