राष्ट्रीय एकता के महान शिल्पकार, आधुनिक भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले , भारत रत्न लौह पुरुष “सरदार वल्लभभाई पटेल जी” की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनका दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस और राष्ट्रप्रथम का भाव आज भी एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्गदर्शन करता है
हरियाणवी संस्कृति के अमर रचनाकार, ‘सूर्य कवि’ पंडित लख्मीचंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनकी रचनाएँ सदैव हरियाणा की लोकभावना, संस्कृति और स्वाभिमान को जीवंत करती रहेंगी।
‘समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बना रहेगा।’
#AmbedkarJayant
"लीलण घोड़ी सोवणी, मोतियाँ जड़ी लगाम।
खरनाल्या रा तेजाजी नै, झुक-झुक करूँ प्रणाम।।"
परम आराध्य, गोरक्षक लोक देवता सत्यवादी वीर शिरोमणि श्री वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक, 77वें गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
हम सभी मिलकर भारत के गौरवशाली लोकतंत्र और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाएं। 🇮🇳
हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री, जनसेवा को समर्पित, सरल-सहज एवं कर्मठ नेतृत्व के प्रतीक
माननीय श्री Nayab Saini जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं हरियाणा प्रदेश की निरंतर प्रगति हेतु सफल नेतृत्व की कामना करता हूँ।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए हम सब इस दिन को पर्व के तरह मनाएं और बेटियों के स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराएं।
#NationalGirlChildDay
महान स्वतंत्रता सेनानी, काकोरी एक्शन के अमर नायक ठाकुर रोशन सिंह जी की जयंती पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्र की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले ठाकुर रोशन सिंह जी का साहस, त्याग और बलिदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।
देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक हमारे वीर सैनिकों को 'थल सेना दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ भारती की सुरक्षा और सम्मान के लिए आपके अटूट संकल्प, अनुशासन और त्याग को राष्ट्र नमन करता है। आपके शौर्य पर हर भारतवासी को गर्व है।
प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,बंगाल में क्रांतिकारी विचारधारा के प्रमुख प्रचारक एवं "युगांतर" के संस्थापक बारीन्द्र कुमार घोष जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।
सवा लाख से एक लड़ाऊँ,
चिड़ियों से मैं बाज तुड़ाऊँ,
तब गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ।
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🌼🙏🏻