*कक्षा-5 व कक्षा 8 परीक्षा 2026* का *परीक्षार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, विद्यालय का नाम इत्यादि में संशोधनों सी.बी.ई.ओ. लॉगिन से "Application Correction Module" दिनांक - 10.04.2026 से 25.04.2026 तक प्रारम्भ किया जा रहा है।*
*पंजीयक कार्यालय बीकानेर*
*संस्कृत शिक्षा में अधिशेष समायोजन का स्वागत, माध्यमिक शिक्षा में नए स्टाफिंग पैटर्न को शीघ्र लागू करने की मांग*
जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि नए शिक्षा सत्र के साथ ही संस्कृत शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का अधिशेष समायोजन किया गया है। प्रदेश में लेवल प्रथम एवं लेवल द्वितीय के 573 अधिशेष तृतीय श्रेणी शिक्षकों को रिक्त पदों पर अन्य विद्यालयों में पदस्थापन दिया गया है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ छात्र हित में लिए गए इस निर्णय का स्वागत करता है। इससे संस्कृत शिक्षा के विद्यालयों को पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे तथा नामांकन में भी वृद्धि होगी। महासंघ ने माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षा में लगभग 20 लाख विद्यार्थी नामांकित थे, जबकि वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 50 लाख से अधिक हो चुकी है। वर्तमान में लगभग 19,000 उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें नामांकन के अनुपात में शिक्षकों की संख्या कम होने के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को नए सत्र से पूर्व माध्यमिक शिक्षा में नया स्टाफिंग पैटर्न शीघ्र लागू कर तृतीय श्रेणी, द्वितीय श्रेणी एवं व्याख्याता के रिक्त पदों को शीघ्र भरना चाहिए। साथ ही, 31 मार्च 2023 अथवा वर्तमान नामांकन को आधार मानकर पदों का पुनर्निर्धारण, पदों में वृद्धि तथा 15,000 नई नियुक्तियाँ करने की आवश्यकता है। प्रत्येक विद्यालय में द्वितीय श्रेणी के न्यूनतम 5 पद (हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों सहित) सुनिश्चित किए जाने चाहिए।
इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, उपाध्यक्ष (महिला) सुषमा विश्नोई, प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह, महिला मंत्री गीता जैलिया, अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री बसंत जिंदल, कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने संस्कृत शिक्षा में अधिशेष समायोजन के माध्यम से तृतीय श्रेणी अध्यापकों के पदस्थापन का स्वागत करते हुए इसे विद्यार्थी हित में महत्वपूर्ण कदम बताया तथा माध्यमिक शिक्षा में भी इसे शीघ्र लागू कर रिक्त पदों को भरने की मांग की।
भवदीय
महेंद्र कुमार लखारा
प्रदेश महामंत्री
ABRSM, राजस्थान
जिओ हॉटस्टार का टीवी 4K इनेबल प्लान लेने के बाद भी आईपीएल के दौरान कई बार यह कैप्शन आता है
मैच ही नहीं चलता
यह स्थिति हाई स्पीड ब्रॉडबैंड पर टीवी चलाने के बाद है
जिओ को अपने संसाधन दर्शकों की संख्या अनुरूप बढ़ाने चाहिए
@JioHotstar@JioCare@reliancejio
*शिक्षकों के स्थानांतरण और पदोन्नतियां हो शीघ्र:पुष्करणा*
*टीईटी अनिवार्य विषय पर सरकार शीघ्र दायर करे पुनर्विचार याचिका: शिक्षक संघ राष्ट्रीय*
*ग्रीष्मावकाश अवधि घटाने का विचार प्रदेश के लिए अव्यवहारिक:लखारा*
*अपने बच्चों को राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने और समाज को नशा मुक्त बनाने में भागीदारी का संकल्प*
जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संघों के माननीय शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर के साथ वार्ता में शिक्षा और शिक्षकों के हित कई सुझाव और मांगे रखकर सरकार से शीघ्र यथोचित निर्णय लेने को कहा।संगठन की ओर से इस वार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा और प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने भाग लिया।
संगठन के प्रदेश महामंत्री लखारा ने बताया कि संगठन की और से लगातार सरकार से बातचीत करते हुए शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण किए गए है।माननीय शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर के साथ शिक्षक संघों की वार्ता में भी संगठन ने शिक्षा और शिक्षकों के हित में पुरजोर तरीके से आवाज उठाई।
इस अवसर पर संगठन ने बताया कि निदेशालय स्तर से आगामी सत्र 2026-27 के लिए शिक्षकों के ग्रीष्मावकाश की अवधि को वर्तमान 45 दिन से घटाकर 36 दिन करने के शासन स्तर पर विचाराधीन प्रस्ताव का अनुमोदन नहीं करने,माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा के संबंध में पुनर्विचार याचिका दायर कर राहत दिलाने,प्रदेश में कार्यरत संविदा शिक्षकों के शीघ्र स्थायीकरण करने,स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने,स्टाफिंग पैटर्न शीघ्र करते हुए प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में सवा लाख से अधिक पदों को स्वीकृत करने और सेवारत शिक्षकों के इंटर्नशिप अवधि के वेतन वसूली नहीं करने के वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन कर हजारों शिक्षकों को राहत दिलाने की मांग की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि संगठन ने सभी संवर्गो की पदोन्नतियां शीघ्र करते हुए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पदोन्नति के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय में सरकार की और शीघ्र निस्तारण के लिए एएजी लगाकर वर्षों से लंबित पदोन्नतियां पूरी करने,सभी संवर्गो के स्थानांतरण ग्रीष्मावकाश में ही करने, टी एस पी से नॉन टी एस पी में नियुक्त शिक्षकों को गृह जिले में लगाने, समसा के सभी पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने, मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना पर रोक हटाने और विद्यालयों को मिलने वाली समस्त ग्रांट राशि समय पर जारी करने की मांग की।साथ ही संगठन ने प्रत्येक विद्यालय को बिजली बिल से मुक्त करने के लिए सोलर लगवाने और सभी जिला मुख्यालयों पर शिक्षक भवन बनवाने का सुझाव सरकार को दिया।वार्ता में शिक्षा मंत्री दिलावर के आग्रह पर सभी शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों ने अध्यापकों के बच्चों को राजकीय विद्यालयों में पढ़ाने और समाज को नशा मुक्त बनाने में भागीदारी का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, उपाध्यक्ष महिला सुषमा विश्नोई,प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह,महिला मंत्री गीता जैलिया,अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री बसंत जिंदल,कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीयों ने संगठन के प्रयासों को शिक्षकों के लिए कल्याणकारी बताया।
भवदीय
महेंद्र कुमार लखारा
प्रदेश महामंत्री