गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः
ज्ञान और संस्कार से हमारे जीवन को सार्थक स्वरूप प्रदान करने वाले गुरु के चरणों में साष्टांग प्रणाम करता हूँ।
आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
#GuruPurnima
देश इस समय तख़्ता पलट की साज़िश के दौर से गुज़र रहा है. इस साज़िश में अमेरिका, चीन और कट्टर इस्लामिक ताक़तें शामिल हैं. ऐसी सियासी पार्टियाँ भी इस साज़िश की आग पर रोटियाँ सेंकने में जुटी हैं, जो वोट के जरिये सत्ता नहीं हथिया सकीं. अर्बन नक्सल तो एक्टिव हैं ही.
‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’ के उद्घोषक, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।🙏
उनका जीवन हम सभी को राष्ट्रहित में कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने की सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक परम पूज्य प्रो. राजेंद्र सिंह 'रज्जू भैया' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।🙏
माँ भारती की सेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण और उनके जीवन मूल्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक तथा माँ भारती की अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।🙏
महान विचारक, युगद्रष्टा, ओजस्वी वक्ता और भारतीय संस्कृति के अमर प्रतीक, करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक, वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी नायिका वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन🙏
राष्ट्रनायक, स्वदेश, स्वधर्म और स्वाधीनता के अमर स्वर, 'हिंदुआ सूर्य' वीर क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
मातृभूमि की रक्षा हेतु आपका असाधारण संघर्ष और अतुल्य बलिदान भारत के लिए सदैव स्मरणीय है।
#MaharanaPratapJayanti
धर्म, राष्ट्र और मानवता की रक्षा हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान योद्धा, अद्वितीय सेनानायक एवं वीरता के प्रतीक बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!🙏
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश: नमन 🙏
राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाले पूज्य गुरुजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया।
शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के प्रतीक क्षत्रिय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन 🙏
उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति हम सभी को सदैव प्रेरित करती रहेगी।
जय भवानी 🚩⚔️
आज 6 अप्रैल 2026 भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ l आइए इस अवसर पर हम सभी एक साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी का संकल्प करे ।
वंदे मातरम
जय श्री राम
@BJP4India@narendramodi@myogiadityanath@idharampalsingh@BJP4UP
अधर्म, अन्याय व बुराई पर धर्म और सत्य की जीत का संदेश देने वाले पावन पर्व ‘होलिका दहन’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ
भगवान श्री हरि विष्णु से प्रार्थना है कि सभी प्रकार की नकारात्मकता अग्नि में समाहित हो और आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि संपन्नता के प्रकाश से सकारात्मकता आलोकित हो