श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर बनी रहे और आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही कामना करता हूं।
जय श्रीकृष्ण!
देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज हम केवल अपने संगठन का स्थापना दिवस नहीं मना रहे हैं, बल्कि उस विचार को नमन कर रहे हैं, जिसमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का प्रखर राष्ट्रवाद, पं. दीन दयाल उपाध्याय का अंत्योदय दर्शन और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का सुशासन की राजनीति समाहित है।
इस वैचारिक विरासत को आत्मसात कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत की जो परिकल्पना रखी है, वो 140 करोड़ भारतीयों का साझा संकल्प बन चुकी है।
- श्री @NitinNabin
राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प के प्रति समर्पित भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की राष्ट्रवादी चिंतन और वैचारिक प्रेरणा से बनी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प था। अंतिम पंक्ति के कल्याण की मूल भावना के साथ शुरू हुई भाजपा ने मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार किया है।
भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त व सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है। आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है।
#47YearsOfNationFirst
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
जनसंघ काल से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक की यह यात्रा असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की कहानी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 'अंत्योदय' के जिस स्वप्न को लेकर हम चले थे, आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में वह धरातल पर साकार हो रहा है।
आइए, स्थापना दिवस के इस अवसर पर हम 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को पुनः दोहराएं और मिलकर एक 'विकसित भारत' के निर्माण हेतु अपनी पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं।
@BJP4India
हमें घुसपैठ, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और गुलामी की मानसिकता जैसी चुनौतियों से देश को मुक्त करना ही होगा। इस दिशा में हमारे प्रयासों के पहले भी सकारात्मक नतीजे मिले हैं और आगे भी मिलने वाले हैं।
#47YearsOfNationFirst
विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
@BJP4India मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल जी के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों एवं सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से अभिसिंचित एक जीवंत विचार परंपरा है।
Nation First की भावना से ओतप्रोत यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ 145 करोड़ देश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा है।
भाजपा की यह विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है। विस्तार की नहीं, विचार की है। 'अंत्योदय से राष्ट्रोदय' के संकल्प की सिद्धि की है।
हर कार्यकर्ता की निष्ठा, निरंतरता और निःस्वार्थ भाव ने 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को गति दी है। राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सहभागी सभी विभूतियों का अभिनंदन।
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#47YearsOfNationFirst
आज शाम लगभग 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 गाड़ी में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास के सभी CCTV कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे। मैं शीघ्र ही घटनास्थल पर जाऊंगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा-केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah
देश-विदेश से अनगिनत शुभकामना संदेशों को पाकर मैं अभिभूत हूं, भावुक हूं। इन संदेशों में अपार आशीर्वाद के साथ-साथ स्नेह का जो भाव है, वो बहुत प्रेरित करने वाला है। आप सब मेरा परिवार हैं। मैं अपने हर परिवारजन का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी का माता कौशल्या की भूमि, प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा में हार्दिक स्वागत...वंदन...अभिनंदन है
सेन समाज मेहनती और स्वावलंबी समाज के रूप में जाना जाता है। समाज के लोग आज अपनी प्रतिभा के दम पर कई क्षेत्रों में नई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं।
आज जशपुर में आयोजित सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ केश शिल्पी बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय जी सहित समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति, जनजातीय समाज की गौरव, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@rashtrapatibhvn
प्रदेश में अक्षय ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा और उपभोक्ताओं को मिलेगा आर्थिक लाभ
‘प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने हमारी सरकार देगी वित्तीय सहायता।
भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
संघर्षों से भरा प्रेरणादायक सफर हर भारतीय महिलाओं और जनजातीय समुदाय के लिए एक मिसाल है।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु और सदैव राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें।
@rashtrapatibhvn