राम जी से घात का पैसा
धर्म-दान पात्र का पैसा
भाजपा के पाप का पैसा
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
ऐसा पैसा नहीं फलेगा
ज़्यादा दिन नहीं चलेगा
जो लेगा ~ उसको पाप लगेगा
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
तो समझे…
जब भाजपा से कोई आए
पैसे का लालच दिखलाए
तो बैठाके पूछो क्यों चुराया
मंदिर का मान क्यों गिराया
कहना
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
तो समझे…
जिस पैसे से पड़ेगा पाप
उसको नहीं लगाना हाथ
वरना लग जाएगा श्राप
पाप कर देगा सब नाश
इसीलिए
राम जी से घात का पैसा
धर्म-दान पात्र का पैसा
भाजपा के पाप का पैसा
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
ऐसा पैसा ~ नहीं चाहिए
नहीं चाहिए ~ नहीं चाहिए
भाजपा के राज में सामाजिक भेदभाव का ये निकृष्टतम रूप है कि हल्द्वानी में जिस मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का संबोधन हुआ, उसका कुछ प्रभुत्ववादियों ने सिर्फ़ इसलिए शुद्धीकरण किया क्योंकि आदरणीय खड़गे जी दलित समाज से आते हैं।
भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों को ‘मंच नहीं अपने कलुषित मन का गंगाजल से शुद्धीकरण’ करना चाहिए।
अब कहाँ हैं तथाकथित समरसता की बात करनेवाले वो विभेदकारी लोग, जिन्हें समानता नहीं सुहाती।
अब इस तरह के हर सामाजिक दुर्व्यवहार व मानसिक उत्पीड़न के लिए पीडीए समाज एकजुट होकर जवाब देगा।
अब पीडीए समाज अपना अपमान सहने के मूड में नहीं है।
पिस्तौल निकालनेवाले ये भूल गये कि अगर उनकी पढ़ाई बीच में रुक जाती, तो ये पुलिस की नौकरी इनके हाथ न आती।
विश्वविद्यालय हमेशा आक्रांताओं ने तोड़े हैं, और कुछ नहीं कहना है।
#जौहर_यूनिवर्सिटी_रामपुर_उप्र
भाजपा, कांग्रेस, सपा मुद्दा नहीं हैं, मुद्दा हैं युवा और युवाओं के मुद्दे पर विपक्ष को बोलने क्यों नहीं दे रही है भाजपा सरकार?
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को लोकसभा में बोलने का युवाओं क्या पक्ष रखने का मौका क्यों नहीं दे रहे हैं लोकसभा अध्यक्ष?
लोकसभा अध्यक्ष को तो निष्पक्ष होना चाहिए, पक्ष से ज्यादा उन्हें विपक्ष के प्रति संवेदनशील होना चाहिए, मगर वह भाजपा के इशारे पर भाजपा नेता बनकर लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर सदन चला रहे हैं, सदन में बोलने का अधिकार छीन रहे हैं
"यह मुद्दा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी का नहीं है, यह मुद्दा युवाओं छात्र और नौजवानों का है। क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप? युवाओं के लिए सदन में क्यों नहीं बोल सकते हैं।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा में सपा संसदीय दल के नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।
@yadavakhilesh@samajwadiparty
FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’ है।
अब दान में दिये गये ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है। जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फ़रार न हो सकें।
जब अभी खुलासे हो ही रहे हैं तो SIT की जाँच क्या हासिल कर लेगी और ख़ासतौर से तब जब ये ‘जाँच’ से ज़्यादा ‘ढाँक’ के लिए बनी है या फिर ‘बाँट’ के लिए।
#SIT_without_FIR
भाजपा राज में नाइंसाफ़ी की दिखेगी ये झांकी
फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी!
जनता कह रही है कि पहले SIT के बहाने सारे सबूत साफ़ कर दिये गये होंगे और ये निश्चित कर लिया गया होगा कि किन बड़ी मछलियों को बचाना है और किसको फँसाना है, उसके बाद FIR हो रही है।
लगता है SIT को पहले रिपोर्ट बनाकर दे दी गई होगी और उसके हिसाब से जाँच की गई होगी मतलब निष्कर्ष पहले निकाल लिया गया होगा।
‘अति उल्लेखनीय’
जिसको दुनिया ने आज जाना है
सच में ये किस्सा बड़ा पुराना है!
इसे सबको सुनना चाहिए और सबको सुनाना भी चाहिए। आस्थाओं और भावनाओं के नाम पर जो कुछ गोरखधंधा हो रहा है, वो अधार्मिक भी है और आपराधिक भी।
सवाल ये है कि जब ये सब इतने सालों से चल रहा था, और कुछ सर्वोच्च स्तरीय न्यासियों तक को इसके बारे में मालूम था तो फिर ये सब दबाया क्यों गया? सभी न्यासियों को इसके बारे में बताकर कभी कोई FIR क्यों नहीं हुई।
ट्रस्ट का एक अर्थ ‘विश्वास’ भी होता है, आशा है ट्रस्ट स्वयं इस विषय की गंभीरता को समझते हुए इस मामले की उच्च न्यायिक जाँच की माँग करेगा, निर्भय होकर दोषियों को दंड दिलवाएगा, चढ़ावे की राशि और बहुमूल्य धातुओं की पुनर्प्राप्ति करके विश्वास की पुनर्स्थापना करेगा क्योंकि आम जनता अपने चढ़ावे के पैसों और बहुमूल्य धातुओं के साथ हुए घपले-घोटाले की आशंका से बेहद आक्रोशित है।
सरकार मौन क्यों है? क्या जाँच की आँच से बड़े लोग डरे हुए हैं?
श्री अखिलेश यादव जी और उनकी बेटी के बारे में भ्रामक, मनगढंत, अभद्र टिप्पणियां लेख लिखने वाले सभी सोशल मीडिया हैंडल्स चिन्हित किए जा रहे हैं और कार्यवाही होगी।
समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार में राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना का खुलासा किया, इसी कारण से बौखलाई भाजपा के द्वारा ये कृत्य किया गया।
राजनीति में वैचारिक मतभेद होते हैं लेकिन निजी और परिवारिक टिप्पणियों का कोई स्थान नहीं होता, 2014 के बाद से भाजपा ने ये नई तरह की परंपरा जो डाली है भविष्य में इसका खामियाजा, दुष्परिणाम, सजा भी भाजपाइयों को ही भोगनी है ये भी निश्चित है।
समय परिवर्तनशील होता है, किसी को समय नहीं छोड़ता, कानून और भविष्य की अदालत में सबका इंसाफ होगा।
‘डबल इंजन’ का दावा करनेवालों की सरकार में डिब्बे ही टूटकर ‘डबल’ हो रहे हैं।
ये तो पहले ही कहा जा रहा था कि भाजपा में सिर्फ़ डबल इंजन ही नहीं डिब्बे भी टकरा रहे हैं। अब लुधियाना से आया ये वीडियो सारा सच बयां कर रहा है। भाजपा का भ्रष्टाचार ही हर चीज़ के निर्माण में घटिया क्वॉलिटी के लिए ज़िम्मेदार है। भाजपा का लालच आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
भाजपा की गाड़ी बेपटरी हो गई है।
भाजपा जाए तो देश की तरक़्क़ी वापस पटरी पर आए!