Dastardly fatal attack on farmers by BJP Minister's son is obnoxious and disturbing to the core. This is what they think of our Anndatas. We will not let @BJP4India get away with it. #लखीमपुर_किसान_नरसंहार
1 करोड़ की रिश्वत, अवैध शराब माफिया से सांठगांठ और छापों की लीपापोती!
@_jagdishdevdabjp जी, आपका OSD तो सिर्फ एक मोहरा है, इस शराब सिंडिकेट का असली मास्टरमाइंड कौन है? क्या आपकी सरपरस्ती के बिना आपकी नाक के नीचे करोड़ों का यह खेल चल सकता था?
#JagdishDevdaMustResign
भोपाल की ‘स्मार्ट रोड’ अंधेरे में डूबी है। स्ट्रीट लाइटें बंद हैं—ऐसे में हादसे और अपराध का खतरा बढ़ता है। महापौर भाजपा के, विधायक भाजपा के, सरकार भाजपा की—फिर राजधानी की ये हालत क्यों?
ये कैसा स्मार्ट सिटी मॉडल है?
@DrMohanYadav51@MALTIRAIBJP@BDSabnani@BMCBhopal@kishan_mp
मैं 20 अक्टूबर 2026 को विजयदशमी (दशहरे) के पुनीत अवसर पर अधर्म पर धर्म की विजय के उद्देश्य के साथ शिव धाम (उज्जैन) से राम धाम (अयोध्या) तक "सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा" प्रारंभ करने जा रहा हूं। आप सभी से आग्रह है कि सनातन धर्म के स्वाभिमान की रक्षा के लिए एवं राम दान की लूट के खिलाफ हमारी इस जन जागरण पद यात्रा में अवश्य पधारें।
जय सिया राम।
@INCIndia@INCMP@RahulGandhi@kharge@Jairam_Ramesh
सत्ता का अहंकार देख लीजिए। जनता ने सड़क क्या मांग ली, 'राजा जी' भड़क गए।
कहने लगे - मेरे सामने ऐसी भाषा का प्रयोग ना करना, मुझसे निवेदन करो।
जनता इनके अहंकार को जल्द ठिकाने लगाएगी।
बालाघाट में कुपोषण, मलेरिया और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच 30 आदिवासी बच्चों की मौतों के बाद ₹2 लाख का मुआवज़ा दिया जा रहा है।
क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने बच्चे की जान की कीमत भी ₹2 लाख लगाते?
मुआवज़ा नहीं, जवाबदेही चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफ़ा होना चाहिए।
उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मल्लिकार्जुन खरगे जी की रैली के बाद हुए “शुद्धिकरण” का बचाव करते हुए पूछा- “अगर कार्यक्रम के बाद मैदान का शुद्धिकरण किया गया, तो इसमें गलत क्या था?”
सवाल यही है: शुद्धिकरण की जरूरत आखिर क्यों पड़ी?
उस मैदान में पहले भी नेताओं की सभाएं हुईं, सरकारों की आलोचना हुई, लेकिन कभी शुद्धिकरण नहीं हुआ। इस बार मंच पर मल्लिकार्जुन खरगे जी थे, एक दलित नेता।
क्या बेरोजगारी, पेपर लीक, अग्निवीरों के भविष्य, भ्रष्टाचार और छात्रों पर हिंसा की बात करने से मैदान अपवित्र हो गया? या एक दलित व्यक्ति का वहां खड़ा होना ही भाजपा को अपवित्र लगा?
84 साल के खरगे जी ने खुद कहा है कि उन्हें “छुआछूत का डंक” महसूस कराया गया।
अब सवाल भाजपा से है, क्या महेंद्र भट्ट पर कार्रवाई होगी? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा उनके बयान की निंदा करेंगे?
अगर नहीं, तो क्या इसे जातिगत भेदभाव पर भाजपा नेतृत्व की मौन सहमति माना जाए?
यह सिर्फ खरगे जी का नहीं, उन करोड़ों भारतीयों की गरिमा का सवाल है, जिन्हें सदियों तक जाति के नाम पर अपमानित किया गया।
@kharge@RuchiraC@SupriyaShrinate@nsui