सीतापुर का शिक्षक प्रकरण बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।शिक्षक श्री बृजेंद्र वर्मा जो कि कर्मठ,ईमानदार और नियमित विद्यालय जाने वाले शिक्षक थे।उनको इस हद तक प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने अपना आपा खो दिया।मात्र 20 सेकंड की वीडियो क्लिप के आधार पर शिक्षक को एकतरफा दोषी ठहरा देना न्याय उचित नहीं है। बीएसए ऑफिस में प्रवेश करने से लेकर के अंत तक की सारी सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर जो भी दोषी हो उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।आखिर वो कौन सी परिस्थितियों उत्पन्न हुई जिससे एक शिक्षक यह कृत्य करने पर मजबूर हुआ जिसकी सच्चाई सामने आना चाहिए।
इस संबंध में मेरी वार्ता बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह जी से हुई है उन्होंने आश्वस्त किया है कि घटना की निष्पक्ष जांच होगी और प्रकरण में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल जी (केंद्रीय राज्य मंत्री) को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@ErAshishSPatel@AnupriyaSPatel
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपकी मेहनत, आपके शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग इस सफलता का आधार है।
आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो — यही मेरी मंगलकामना है!
वेलकम होम, सुनीता विलियम्स! 🚀✨
आज भारत के लिए गर्व और जश्न का दिन है! आपने अंतरिक्ष में इतिहास रचकर देश का नाम रोशन किया है। आपका साहस और संकल्प हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।
भारत को आप पर गर्व है! जय हिंद! 🇮🇳
आज जनपद लखीमपुर खीरी में संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर @ApnaDalOfficial पार्टी के पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। सभी कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है।
गोला, लखीमपुर खीरी निवासी श्री ललित वर्मा जी के आवास पर पहुँचकर उनके पिताजी स्व. रामनरेश वर्मा जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस कठिन समय में संबल दें।
दुःख की इस घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
आपका यह पत्र मेरे लिए धरोहर है।आपका मार्गदर्शन मुझे मिर्जापुर सहित देश के गरीबों, दलित-पिछड़ों की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करेगा।
आपने केंद्रीय मंत्रिमंडल में 2 बार ससम्मान शामिल कर मुझे देशवासियों की सेवा का जो अवसर दिया,उसके लिए आजीवन आपकी आभारी रहूँगी।