गोदी मीडिया का ये हाल हो गया है ... सबको इंस्टग्राम पर आना पड़ है।
वाह रे इशारो पर नाचने वाली मीडिया तुम्हारा बेड़ा गर्त में चला गया । एक पार्टी के तुम वफादार थी वो भी इंस्टा पर चले गये 😃😃😃😃
#गाडिमिडिया#cjp#पेपर_लीक#protest#cjp_protest
आज राजस्थान हाईकोर्ट में RPSC द्वारा 2nd Grade भर्ती परीक्षा में पद बढ़ाने के बाद विद्यार्थियों द्वारा फॉर्म दोबारा खोलने की मांग को लेकर सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान RPSC की ओर से सचिव रामनिवास मेहता ने पक्ष रखा कि 50% से अधिक बढ़ाए गए पद वापस लिए जाएँगे तथा शेष पदों पर परीक्षा निर्धारित समय पर कराई जाएगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि नियमों की जानकारी पहले से थी, तो पहले पद बढ़ाने और फिर उन्हें घटाने जैसी स्थिति क्यों बनाई गई? आखिर हर बार परीक्षा के इतने करीब अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ ऐसा प्रयोग क्यों किया जाता है?
मुद्दा केवल 50% तक पद बढ़ाने या घटाने का नहीं है, बल्कि समय का है। यदि अतिरिक्त पदों की आवश्यकता थी, तो उन्हें अगली भर्ती में शामिल किया जा सकता था। लेकिन परीक्षा से ठीक पहले ऐसे निर्णय लेने से अभ्यर्थियों में असमंजस और मानसिक दबाव बढ़ता है।
ऐसा दुशासन भाजपा सरकार में ही संभव है जहाँ “भैंस के आगे बीन बजाना “कहावत चरितार्थ हो रही है ! जहाँ अभ्यर्थियों की समस्या से ज़्यादा अधिकारियों की हठधर्मिता व सरकार की निरंकुशता नज़र आ रही है, आख़िर में बेरोज़गार राम भरोसे हैं !
उम्मीद है कि भविष्य में भर्ती प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संचालित हों, ताकि अभ्यर्थियों को बार-बार ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
सभी अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। पूरी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। आपकी सफलता के लिए मंगलकामनाएं।
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
जब नेताओं को जाति धर्म के नाम वोट मिल रहे है तो अभ्यर्थियों के हित अहित का क्यों सोचेंगे?
आज अगर युवाओ के साथ सही नहीं हुआ तो इसका कारण सिर्फ सरकार है । अगली बार जब भी इस सरकार का प्रतिनिधि वोट मांगने आए तब इतना ही पूछना तब कहा थे जब हमे जरुरत थी।
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
2nd ग्रेड में 62% पद वृद्धि - मामला कोर्ट में
----------------------------------
फॉर्म Re-Open करना RPSC के अधिकार क्षेत्र में आता है, लेकिन हठधर्मिता के अलावा कुछ नहीं !
माननीय हाईकोर्ट पर भरोसा है न्याय होगा !
--------------------------------------
इस लड़ाई को लड़ने वाले विद्यार्थी - दीपिका वर्मा, सुनील माली, केशव, वीरेंद्र, सीताराम, गोविंद दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, CMO जाना हो, नेताओं से मिलना, सचिवालय में अधिकारियों से मिलना और RPSC जाकर अपनी बात रखना आपका प्रयास काबिले तारीफ है .... हार- जीत जो भी होगी देखा जाएगा !
आप सभी विद्यार्थियों से मेरा अनुरोध है,अगर आप इनके साथ नहीं जा सकते तो कम से कम घर बैठे सोशल मीडिया पर इनका साथ दीजिए,टाँग खींचने की बजाय इनका हौसला अफजाई कीजिये, मुझे भरोसा है आप प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष साथ देंगे ।
अपने अपने स्थानीय विधायकों को अवगत कराए कि 2nd ग्रेड फार्म रिओपन कराए अगर वो ऐसा नहीं करते है तो अगली बार जब भी वोट मांगने आए तब उनको पहला सवाल यही करे तब कहा थे जब हमे जरुरत थी । सार्वजनिक रूप से बहिष्कार करे ।
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
RPSC में ऑफलाइन तरीके से पेश होकर सचिव रामनिवास मेहता जी को जाकर ज्ञापन देकर अवगत करवा दिया गया है..!
और युवाओं की मांग को उनके सामने रख दिया है,
और समाधान की गुहार लगाई है, हालांकि व्यक्ति के चेहरे के भाव ही बता देते है कि ये क्या करना चाहता है
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
आज हमारे प्रतिनिधिमंडल ने RPSC सचिव से वार्ता हुई, ज्ञापन दिया गया।
राजस्थान सरकार एवं RPSC से मांग है कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2025 के आवेदन तत्काल Re-open किए जाएं तथा सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर दिया जाए।
युवाओं की आवाज दबाने से नही ,न्यायपूर्ण निर्णय लेने से मजबूत होती हैं ।
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
@rpsc@BhajanlalBjp@madandilawar@KumariDiya@educationnagari@pantlp@manojpehul
युवाओं द्वारा एक महत्वपूर्ण विषय मेरे संज्ञान में लाया गया है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित द्वितीय श्रेणी (वरिष्ठ अध्यापक) शिक्षक भर्ती परीक्षा में 4,037 पदों की वृद्धि की गई है। पूर्व में कुल 6,500 पद थे, जो अब बढ़कर 10,537 हो गए हैं। यह वृद्धि 50 प्रतिशत से भी अधिक है।
पूर्व निर्धारित नियमों एवं परंपराओं के अनुसार जब किसी भर्ती में 50 प्रतिशत से अधिक पद बढ़ाए जाते हैं, तो अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने हेतु आवेदन प्रक्रिया पुनः खोली जाती रही है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने प्रक्रियाधीन भर्ती में 100 प्रतिशत पद वृद्धि की व्यवस्था लागू की थी लेकिन वो उक्त विज्ञप्ति जारी होने के बाद लागू हुआ था।
ऐसे में हजारों युवाओं की यह मांग पूरी तरह न्यायोचित है कि इस भर्ती में भी आवेदन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाए, ताकि अधिक से अधिक बी.एड. कर चुके पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिल सके। साथ ही, इतनी बड़ी संख्या में पद बढ़ने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए पर्याप्त समय भी दिया जाना चाहिए।
अतः प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह है कि युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आवेदन प्रक्रिया पुनः खोली जाए तथा परीक्षा तिथि जो जुलाई माह में ही है पर पुनर्विचार कर अधिक से अधिक युवाओं को समान अवसर प्रदान किया जाए।
@RajCMO