आपने लिखा कि सरकार मनमोहन सिंह चलाते थे और पार्टी सोनिया गांधी चलाती थीं!
तो सबसे पहले यही बताइए कि अगर मनमोहन सिंह ही सरकार के सर्वेसर्वा थे, तो प्रधानमंत्री रहते हुए उनकी मौजूदगी में सोनिया गांधी विदेशी प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और राष्ट्राध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात क्यों करती थीं?
दूसरा सवाल, क्या मनमोहन सिंह इतने अक्षम थे कि पार्टी नेतृत्व को उनके रहते अलग से सत्ता का केंद्र चलाना पड़ता था? अगर वे काबिल नहीं थे, तो उन्हें प्रधानमंत्री बनाया ही क्यों गया? और अगर काबिल थे, तो उन्हें बार-बार नजरअंदाज क्यों किया गया?
तीसरा सवाल, प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा व्यक्ति आखिर इतना बेबस क्यों दिखाई देता था? दस साल तक देश ने जो देखा, क्या उसे अब किताबों में लिखी बातों के नाम पर झुठला दिया जाए?
जनता ने अपनी आँखों से देखा है कि प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए मनमोहन सिंह की क्या स्थिति बना दी गई थी। उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया, लेकिन सत्ता के असली केंद्र को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे।
और आज जब यही सवाल और तथ्य सामने रखे जा रहे हैं, तो कुछ लोगों को ऐसी मिर्ची लग रही है, मानो व्यक्तिगत हमला कर दिया हो!
आपने तथ्य रखे हैं, हमने भी सवाल और सच्चाई रखी है। हिम्मत है तो एक-एक सवाल का जवाब दीजिए। तथ्यों का खंडन कीजिए, लेकिन मुद्दे से भागकर लाइन से मत हटिए।
डिफेंड नहीं कर सकते तो कम से कम चुप रहिए, सवालों को व्यक्तिगत हमला बताकर बचने की कोशिश मत कीजिए!
इतना गुमान? प्रणब दा ने अपनी किताब में लिखा:
"मोदीजी के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर जब मैंने उनके कार्य की प्रसंशा की, तब से सोनिया जी मुझसे नाराज़ थी. एक बार संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद मेरा और उनका आमना सामना हुआ, उनके साथ आये गुलाम नवी आजाद और मणि शंकर अय्यर ने मुझे अभिवादन किया, पर सोनियाजी चाहती थी मै पहले उन्हें अभिवादन करूँ. वे भूल रही थी कि वो भारत के राष्ट्रपति के सामने है, ना कि प्रणब मुखर्जी के सामने। मुझे ये बात अन्दर तक चुभ गई की जो व्यक्ति भारत के प्रथम व्यक्ति का सम्मान नहीं करता वो गुलाम पसंद है. और मै इस गुलामी से आजाद होना चाहता था"
सोनिया अहंकार के बुलडोजर ने लोगों के आत्म-सम्मान को कुचल कर अपना ईगो मसाज किया है! गांधी परिवार से अपमानित होकर दोस्तों का विदा होना एक परंपरा में तब्दील हुआ। राहुल गांधी के कालेज के समय के मित्र ज्योतिरादित्य सिंधिया विदा हुए, राहुल गांधी ने जब किसी तरह इस प्रसंग पर सिला मुंह खोला तो सारा ठीकरा आर एस एस पर ही फोड़ा। लेकिन राहुल मंडली के बाकी सदस्य तो खामोश रहे। यथा आर पी एन सिंह।
लेकिन एक समय था कि राजीव गांधी के तो कई सारे दोस्त विदा हुए। और लगभग सभी के विदा होने का मुख्य कारण सोनिया गांधी ही मानी गईं। खास कर सोनिया गांधी का अहंकार। सोनिया के अहंकार के बुलडोजर ने बहुतेरे लोगों के आत्म-सम्मान को कुचल कर अपना ईगो मसाज किया है।
याद कीजिए अमिताभ बच्चन। राजीव गांधी और अमिताभ बचपन के गाढ़े मित्र थे। नेहरू , इंदिरा के समय से ही पारिवारिक मित्रता थी। सोनिया को ले कर जब पहली बार राजीव गांधी भारत आए तो इंदिरा गांधी समेत समूचा परिवार सोनिया के खिलाफ था।
दिल्ली एयरपोर्ट पर राजीव और सोनिया को रिसीव करने एकमात्र अमिताभ बच्चन ही पहुंचे थे। और कि सोनिया गांधी को दिल्ली स्थित अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के घर गुलमोहर एंक्लेव ले कर पहुंचे थे। जब तक इंदिरा गांधी ने सोनिया पर अपनी सहमति नहीं दी।
राजीव से विवाह के लिए तब तक सोनिया अमिताभ बच्चन के घर ही रहीं। यहां तक को सोनिया को भारतीय रीति-रिवाज, साड़ी पहनना आदि भी अमिताभ की मां तेजी बच्चन ने ही सिखाया।
यहां तक कि बाद में सोनिया के बच्चे राहुल और प्रियंका भी बचपन में ज़्यादातर समय तेजी बच्चन के साथ ही रहे। प्रियंका आज भी स्वीकार करती हैं कि उन्हें तेजी जी ने हिंदी सिखाई। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव की मदद के लिए वह राजनीती में भी आए। लेकिन बाद के समय में सोनिया गांधी ने अमिताभ बच्चन के साथ क्या-क्या नहीं किया। अमिताभ बच्चन को बरबाद करने के लिए सोनिया ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। चाहा कि घर दुआर सब बिक जाए। अमिताभ सड़क पर आ जाएं। वह तो अमर सिंह सामने आए। अमिताभ को सड़क पर तब आने से बचा लिया। अब जिस ने अमिताभ का घर नीलाम होने से बचाया , सोनिया गांधी ने उसे भी बरबाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
याद कीजिए अरुण नेहरू को। वह न सिर्फ राजीव गांधी के मित्र थे , परिवारीजन भी थे। राजीव के परम सलाहकार। लेकिन वह भी बहुत अपमानित हो कर गांधी परिवार से बाहर किए गए। याद कीजिए अरुण सिंह को। वह भी राजीव गांधी के दून स्कूल के सहपाठी थे। अभिन्न मित्र। वह भले राजीव मंत्रिमंडल में रक्षा राज्य मंत्री रहे थे पर राजीव ने प्रधानमंत्री निवास से सटे बंगले में ही अरुण सिंह को रखा। बीच की दीवार तोड़ कर भीतर से ही रास्ता बना लिया। जाने क्या-क्या बातें चलीं दोनों की इस दोस्ती को ले कर। लेकिन एक समय यह भी आया कि अरुण सिंह न सिर्फ राजनीति छोड़ दिए बल्कि दिल्ली छोड़ कर अल्मोड़ा के बिनसर में ऐसी पहाड़ी पर रहने चले गए जहां कोई सवारी नहीं जाती। बिजली नहीं है। अखबार भी तीन दिन बाद पहुंचता है। लगभग संन्यास। बाद में पता चला कि अरुण सिंह भी सोनिया गांधी के ही मारे हुए हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से जाने में भी सोनिया गांधी ही मुख्य कारण बनी। किस्से और भी बहुतेरे हैं। फेहरिस्त बहुत लंबी नहीं तो छोटी भी नहीं है। हां , नरसिंहा राव, सीताराम केसरी जैसों को अगर जोड़ लीजिएगा तो यह फेहरिस्त कुछ लंबी ज़रूर हो सकती है।